उज्जैन में गिरी दीवार, TI-SI निलंबित, MP पुलिस सोशल मीडिया पर हो रही ट्रोल
Amresh Kushwaha | Oct 02, 2024, 10:58 IST
पुलिस की हो रही किरकिरी
मध्य प्रदेश के उज्जैन में टीआई और एसआई के निलंबन पर सोशल मीडिया में ट्रोलिंग हो रही है। डीजीपी ने सभी एसपी को सावधानीपूर्वक आदेश जारी करने की हिदायत दी।
मध्यप्रदेश पुलिस का एक निलंबन आदेश हाल ही में सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है। उज्जैन में एक दीवार गिरने की घटना के बाद महाकाल थाने के टीआई और एसआई को निलंबित कर दिया गया। इसके कारण सोशल मीडिया पर पुलिस का मजाक उड़ाया जा रहा है। इसके चलते डीजीपी ने सभी एसपी को सख्त हिदायत दी।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर दुर्घटना के बाद एक्शन में उज्जैन प्रशासन, TI-SI समेत पांच निलंबित
27 सितंबर को उज्जैन में भारी बारिश के कारण एक दीवार गिर गई। इससे दो लोगों की मौत हो गई। उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने इसे गंभीर मानते हुए टीआई (TI) अजयकुमार वर्मा और बीट प्रभारी एसआई (Sub-Inspector) भरतसिंह निगवाल को निलंबित कर दिया। आदेश में कहा गया कि दीवार के नीचे अवैध रूप से बैठे लोगों की मृत्यु हुई, और इसमें पुलिस अधिकारियों की लापरवाही मानी गई।
![ये वो आदेश है, जिसकी वजह से एमपी पुलिस की सोशल मीडिया पर किरकिरी हुई है।]()
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन दीवार हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, मंदिर के पास लगी दुकानों पर चलाया बुलडोजर
इस निलंबन आदेश के बाद पुलिस पर सोशल मीडिया पर तीखे तंज कसे गए। यूजर्स ने कमेंट्स किए कि "पुलिसकर्मी दीवार पकड़कर खड़े रहते तो दीवार नहीं गिरती।" एक यूजर ने लिखा कि "टीआई और बीट प्रभारी दोनों खराब इंजीनियर हैं, इसलिए दीवार गिर गई।"
![उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने ये कमेंट किया।]()
कई सोशल मीडिया यूजर्स और अधिकारियों ने इस फैसले पर सवाल उठाए। लोगों का कहना है कि पुलिसकर्मियों को दीवार गिरने का जिम्मेदार ठहराना अनुचित है। दोष नगर निगम और अन्य संबंधित अधिकारियों का भी हो सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से महाकाल मंदिर की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
पुलिस पर ट्रोलिंग के बाद डीजीपी सुधीर सक्सेना ने एक्शन लिया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी एसपी को निर्देश दिया कि इस तरह के आदेश जारी करने से पहले सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे आदेश पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराते हैं, और त्योहारों के मौसम में यह स्थिति कानून व्यवस्था के लिए ठीक नहीं है।
ये खबर भी पढ़िए...महाकाल मंदिर दुर्घटना के बाद एक्शन में उज्जैन प्रशासन, TI-SI समेत पांच निलंबित
जानें क्या है पूरा मामला
ये वो आदेश है, जिसकी वजह से एमपी पुलिस की सोशल मीडिया पर किरकिरी हुई है।
ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन दीवार हादसे के बाद एक्शन में प्रशासन, मंदिर के पास लगी दुकानों पर चलाया बुलडोजर
सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा निलंबन आदेश
उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा की पोस्ट पर एक यूजर ने ये कमेंट किया।
आदेश पर अधिकारी और जनता की प्रतिक्रिया
ये खबर भी पढ़िए...भारी बारिश से महाकाल मंदिर की दीवार गिरी, दो लोगों की मौत, सीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
डीजीपी ने दी सख्त हिदायत
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari