उज्जैन के बीजेपी दफ्तर में घुसीं महिलाएं, विधायक को घेरा, फूट-फूट कर रोईं, ये है मामला

Amresh Kushwaha | Mar 05, 2026, 15:01 IST
Share
ujjain road widening protest bjp office anil jain
ujjain road widening protest bjp office anil jain

उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के नोटिस से हड़कंप मच गया है। आक्रोशित महिलाओं ने विधायक अनिल जैन का घेराव किया और घर बचाने की अपील की है। क्या है पूरा मामला...आइए जानें

Ujjain. धर्मनगरी उज्जैन के पिपलीनाका क्षेत्र में इन दिनों विकास की लकीर लोगों के आशियानों पर भारी पड़ती दिख रही है।

सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशानों ने स्थानीय रहवासियों की रातों की नींद उड़ा दी है। इसी आक्रोश और डर के बीच गुरुवार, 05 मार्च को करीब 400 से ज्यादा लोग अपनी फरियाद लेकर क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित दफ्तर (बीजेपी दफ्तर) जा पहुंचे।

विधायक की कार को भीड़ ने रोका

माहौल तब गरमा गया जब विधायक लोगों को समझाइश देकर अपनी कार से निकलने लगे। आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी को बीच रास्ते में ही रोक लिया।

स्थिति ऐसी बनी कि लोग विधायक को भाजपा कार्यालय (BJP Office) तक ले गए। वहां महिलाएं रोते हुए दफ्तर के भीतर घुस गईं और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक वहां हंगामे की स्थिति बनी रही।

whatsapp-image-2026-03-05-at-114328-am_1772691255
whatsapp-image-2026-03-05-at-114328-am_1772691255

नगर निगम के नोटिस ने बढ़ाई बेचैनी

उज्जैन नगर निगम ने मंगलवार, 3 मार्च को पिपलीनाका से गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग पर रहने वाले लोगों को नोटिस दिया था।

इस नोटिस में मकान मालिकों से कहा गया है कि सड़क चौड़ीकरण में आ रहे मकान के हिस्से को 7 दिनों के अंदर हटा लें।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई घरों का करीब 10 से 20 फीट हिस्सा चौड़ीकरण में आ रहा है। इससे उनकी छत भी खतरे में पड़ जाएगी और रोजी-रोटी पर भी असर पड़ेगा।

वोट हमने दिया, अब घर हमारा ही टूट रहा – महिलाएं

प्रदर्शन के दौरान महिलाएं अपना घर टूटने के डर से विधायक के सामने फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने रुंधे गले से कहा कि हमने बड़े भरोसे से आपको वोट देकर चुना था, लेकिन आज हमारे ही आशियाने उजाड़ने की तैयारी हो रही है।

लोगों का दर्द सुनकर बीजेपी विधायक अनिल जैन ने तुरंत उज्जैन कलेक्टर (आईएएस रौशन कुमार सिंह) से फोन पर चर्चा की। इसके साथ ही आश्वासन दिया कि वे प्रभावित लोगों की मुलाकात कलेक्टर से करवाकर समाधान (Solution) निकालने की कोशिश करेंगे।

8882df88-af1
8882df88-af1

छत छिन गई तो कहां जाएंगे?

प्रदर्शन में शामिल संगीता भारती ने बताया कि वे अपने पति और बेटे को खो चुकी हैं। मजदूरी करके घर चलाने वाली संगीता अक्सर बीमार रहती हैं। उन्होंने कहा कि मेरे पास किराए का कमरा लेने तक के पैसे नहीं हैं। घर टूट गया तो कहां जाऊंगी?

वहीं ममता सैनी ने गुहार लगाई कि सड़क की चौड़ाई भले ही 10 फीट कम कर दी जाए, लेकिन उनका पूरा घर न तोड़ा जाए। घर टूटने के बाद उनके पास सिर्फ एक छोटा सा कमरा बचेगा। इसमें बच्चों के साथ रहना नामुमकिन होगा।

100 फीट बनाम 80 फीट का गणित

निगम की टीम ने पिपलीनाका से भैरवगढ़ जेल चौराहा तक नोटिस जारी किए हैं। पहले इस सड़क को 150 फीट चौड़ा करने का प्रस्ताव था। इसे घटाकर अब 100 फीट कर दिया गया है।

हालांकि, रहवासी मांग कर रहे हैं कि सड़क की चौड़ाई 80 फीट ही रखी जाए। उनका तर्क है कि यदि सड़क 80 फीट की बनती है, तो कई परिवारों के आशियाने पूरी तरह नष्ट होने से बच जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए...

भक्तों की आस्था से खिलवाड़: महाकाल मंदिर के पास MPT के हेरिटेज होटल में मांस-मछली की दावत!

MP News: उज्जैन से इंदौर के बीच चलेगी वंदेभारत मेट्रो, जानें क्या होगी ट्रेन की खासियत

मध्यप्रदेश के महाकाल मंदिर में रंग-गुलाल खेलने पर लगा बैन, गर्भगृह हादसे से लिया सबक

उज्जैन के बाबा महाकाल मंदिर के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कैसे उठा यह मुद्दा?

Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • उज्जैन कलेक्टर
  • उज्जैन
  • बीजेपी दफ्तर
  • आईएएस रौशन कुमार सिंह
  • उज्जैन नगर निगम
  • बीजेपी विधायक अनिल जैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती