उज्जैन सीवरेज प्रोजेक्ट पर हाईकोर्ट करेगा निगरानी, 31 मार्च की डेडलाइन

Neel Tiwari | Published:
Share
ujjain underground sewage project Simhastha high court deadline
ujjain underground sewage project Simhastha high court deadline

उज्जैन के अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। सिंहस्थ के कारण कंपनी को थोड़ा समय और मिल गया है, लेकिन 31 मार्च 2026 तक काम पूरा करने की आखिरी तारीख तय कर दी गई है। अभी भी करीब 43 हजार घरों के कनेक्शन बाकी हैं।

News in short

    • उज्जैन के अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है।
    • इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2026 तक पूरा करने की डेडलाइन तय की गई है।
    • लगभग 43 हजार हाउस सर्विस कनेक्शन अब भी बाकी हैं।
    • हाईकोर्ट अब इस प्रोजेक्ट की खुद निगरानी करेगा।
    • इस मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी 2026 को होगी।

    News in detail

    उज्जैन अंडरग्राउंड सीवरेज प्रोजेक्ट को लेकर 6 फरवरी को जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिविजनल बेंच में सुनवाई हुई। यह प्रोजेक्ट 2019 में पूरा होना था, लेकिन सात बार समय-सीमा बढ़ाए जाने के बावजूद अब तक पूरा नहीं हो पाया। सिंहस्थ के नजदीक आने के चलते हाईकोर्ट ने इस मामले को गंभीर मानते हुए सख्त निगरानी रखने के संकेत दिए।

    आठवीं बार एक्सटेंशन, अब आखिरी मौका

    राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को बताया कि टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को अब तक सात बार एक्सटेंशन दिया जा चुका है। यह आठवीं बार समय-सीमा बढ़ाई जा रही है। सरकार ने स्पष्ट किया कि कंपनी को हर हाल में 31 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण करना होगा।

    महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कोर्ट को यह भी बताया कि सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन से पहले अब भी करीब 43 हजार घरों के कनेक्शन शेष हैं। इस कार्य के पूरा होने के बाद उन सड़कों के निर्माण जैसी भी कई चुनौतियां सरकार के सामने हैं जिन्हें जल्द पूरा करना है।

    कंपनी का दावा: काम तेजी से शुरू

    टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड के वकील नमन नागरथ ने कोर्ट को बताया कि पिछले आदेश के बाद कंपनी ने काम में तेजी ला दी है। उन्होंने बताया कि सरकार ने 5 फरवरी गुरुवार को 3.5 करोड़ रुपए का भुगतान कर दिया है। 6 फरवरी शुक्रवार को लगभग 8 करोड़ रुपए का भुगतान करने की संभावना है। कंपनी ने कोर्ट को यकीन दिलाया कि वे प्रोजेक्ट को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

    हाई कोर्ट की मौखिक टिप्पणी: हम खुद करेंगे निगरानी

    दोनों पक्षों की बातें सुनने के बाद डिविजनल बेंच ने मौखिक रूप से कहा कि हाईकोर्ट अब इस प्रोजेक्ट की निगरानी खुद करेगा। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजन से पहले कोई भी लापरवाही नहीं होगी। साथ ही मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी 2026 को तय की गई है। सुनवाई में प्रोजेक्ट की प्रगति के आधार पर कोर्ट अपना फैसला लेगा।

    जमीनी हकीकत: प्रोजेक्ट की स्थिति अब भी चिंताजनक

    हाईकोर्ट में पेश की गई स्थितिके मुताबिक, प्रशासनिक स्तर पर भी यह सामने आया है कि इस प्रोजेक्ट का बहुत बड़ा हिस्सा अभी भी अधूरा पड़ा है। सीवरेज की मुख्य लाइन तो बिछा दी गई है, लेकिन चैंबर कनेक्शन, हाउस सर्विस कनेक्शन और पंपिंग स्टेशन से जुड़ी बाकी कामों में काफी देरी हो रही है। करीब 540 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन और 80 हजार से ज्यादा घरों को जोड़ने वाला यह प्रोजेक्ट अब तक शहर का सबसे पिछड़ा हुआ प्रोजेक्ट माना जा रहा है।

    शहरवासियों पर असर, सिंहस्थ से पहले बड़ी चुनौती

    सीवरेज के काम के चलते सड़कों की बार-बार खुदाई, ट्रैफिक की समस्या और दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। खुले नाले और नालियों से छुटकारा पाने और शिप्रा नदी को साफ करने का जो लक्ष्य था, वह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। अब हाईकोर्ट की निगरानी में आने के बाद यह प्रोजेक्ट प्रशासन और कंपनी दोनों के लिए एक निर्णायक परीक्षा बन गया है।

    ये खबरें भी पढ़िए...

    सिंहस्थ 2028 की तैयारी में एमपी, बिछेगा सड़कों का जाल, राजमार्गों को मिलेगा नया आकार

    एमपी न्यूज: उज्जैन सिंहस्थ 2028 की तैयारी, सिस्टम की रफ्तार बनी परीक्षा

    हाईकोर्ट पार्किंग प्रोजेक्ट पर बड़ा खुलासा: देरी की जड़ फाइनेंस नहीं, बल्कि PWD-लॉ डिपार्टमेंट

    भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट: इन शहरों तक चलेगी मेट्रो, 6 नए शहरों को मिलेगा कनेक्शन, जुड़ेंगे सैटेलाइट शहर

    Tags:
    • एमपी न्यूज
    • राज्य सरकार
    • सिंहस्थ 2028
    • शिप्रा नदी
    • सिंहस्थ
    • जस्टिस संजीव सचदेवा
    • जस्टिस विनय सराफ
    • महाधिवक्ता प्रशांत सिंह
    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

    By Neel Tiwari

    जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

    By Ramanand Tiwari

    एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

    By Amresh Kushwaha

    MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

    By Ashish Bhardwaj

    Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

    By Umeshwari Baghel

    CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

    By Amresh Kushwaha

    शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

    By Ramanand Tiwari

    एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर