उज्जैन की जेल के कैदियों को तफरीह की छूट और अवैध वसूली, कलेक्टर से हुई शिकायत
Vikram Jain | Feb 18, 2025, 22:15 IST
Ujjain Upjail prisoners out of jail against the rules Case
उज्जैन में मौलाना उपजेल से जुड़ी एक गंभीर शिकायत सामने आई है, जिसमें कैदियों को नियम विरुद्ध जेल से बाहर भेजने और अवैध वसूली की बात कही गई है। इस मामले में एक भुक्तभोगी ने कलेक्टर और एडीएम से शिकायत की है।
मध्य प्रदेश के उज्जैन में करीब एक पखवाड़े पहले खाचरौद उपजेल का एक विचाराधीन कैदी रोहित शर्मा दो प्रहरियों को चकमा देकर फरार हो गया। इसे लेकर विभाग की किरकिरी हुई तो लापरवाही के आरोप में प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया। अब कुछ इसी तरह के हालात जिले की मौलाना उपजेल में भी बन रहे हैं। यहां न्यायिक हिरासत के कैदियों को निजी कामों के लिए जेल से नियम विरुद्ध बाहर निकाला जाता है। अब इस मामले में कलेक्टर और एडीएम से शिकायत की गई हैं।
दरअसल, उज्जैन जिले में मौलाना उपजेल से जुड़ी एक गंभीर शिकायत सामने आई है, जिसमें कैदियों को नियम विरुद्ध जेल से बाहर भेजने और अवैध वसूली की बात कही गई है। मामले का खुलासा, एक भुक्तभोगी गौरव जैन ने किया। उन्होंने जिला कलेक्टर व एडीएम को की गई दो अलग-अलग शिकायतों में उपजेल में व्याप्त भर्राशाही को उजागर किया है। गौरव ने अपनी शिकायत में कहा कि जेल के प्रहरी अखिलेश सिंह व एक अन्य सहयोगी प्रहरी कैदियों के परिजनों से अवैध वसूली में मध्यस्थ की भूमिका निर्वहन कर रहे हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
गौरव ने अपनी शिकायत में कहा कि उप जेल के विचाराधीन कैदियों को जेल से बाहर जाने की छूट है। उन्हें प्रभारी जेलर के निजी कामों के लिए जेल से बाहर भेजा जाता है। उप जेल में कैदियों से अवैध वसूली भी जमकर की जाती है। यह राशि मुलाकात व कैदियों को सुविधा और रियायत दिए जाने के नाम पर उनके परिजनों से ली जाती है। गौरव ने अपनी शिकायत के साथ उपजेल में जारी भर्राशाही के कुछ वीडियो भी जिले के जिम्मेदार अधिकारियों को दिए हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
बता दें कि यह वही उपजेल है जहां दो साल पहले एक कैदी अनवर कप्तान ने जेल में रहते हुए अपने गांव झलारिया में सरपंच का चुनाव जीता। कैदी अनवर ने जेल से ही चुनाव जीता था और झलारिया ग्राम पंचायत में भारी बहुमतों से जीत दर्ज की थी।
यही नहीं, मध्य प्रदेश सरकार ने मौलाना गांव का नाम बदलकर विक्रम नगर कर चुकी है। स्वयं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए नाम का ऐलान किया था। हालांकि, जेल विभाग के अभिलेखों में यहां की उप जेल का नाम अब भी मौलाना ही दर्ज है। जेल के नाम में बदलाव नहीं हुआ है।
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा, विक्रमोत्सव की होगी शुरुआत
कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन को बीना में किया खड़ा, सर्चिंग शुरू
उपजेल से जुड़ी गंभीर शिकायत
ये खबर भी पढ़ें...
CM मोहन ने उज्जैन में किया रूद्रसागर के ब्रिज का लोकार्पण, 'सम्राट अशोक ब्रिज' दिया नाम
कैदियों को तफरीह की छूट
ये खबर भी पढ़ें...
महाकाल मंदिर जाने वाले 12 मार्गों पर वाहनों की नो-एंट्री, 27 फरवरी तक रहेगा प्रभाव
जेल में रहते पाई सरपंची
गांव का नाम बदला, जेल का नहीं
ये खबर भी पढ़ें...
एमपी में धूमधाम से मनाया जाएगा महाशिवरात्रि और गुड़ी पड़वा, विक्रमोत्सव की होगी शुरुआत
कामायनी एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, ट्रेन को बीना में किया खड़ा, सर्चिंग शुरू
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj