पूर्व सीएम उमा भारती का राहुल गांधी पर तंज, गाय का मुद्दा बढ़ा तो गोबर का तिलक लगा लेंगे

Sandeep Kumar | Nov 22, 2025, 22:34 IST
Share
uma-bharti-rahul-gandhi
uma-bharti-rahul-gandhi

एमपी की पूर्व सीएम उमा भारती ने राहुल गांधी पर तंज कसा हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी गाय के मुद्दे पर नाटक करते हैं। उमा भारती ने कहा कि अगर गाय का मुद्दा बढ़ा, तो राहुल गांधी गोबर का तिलक लगा सकते हैं।

BHOPAL. पूर्व सीएम उमा भारती ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्हें नाटक करने वाला बताया। उमा ने कहा कि राहुल गांधी जनेऊ दिखाने का अभिनय करते हैं। अगर गाय मुद्दा बने तो वे गोबर का तिलक भी लगा सकते हैं। इसके साथ ही उमा भारती ने मोहन सरकार के लिए तीन चुनौतियां बताईं। पहली चुनौती, निवेश को जमीन पर साकार करना है।

दूसरी चुनौती, शराबबंदी की दिशा में ठोस कदम उठाना है। तीसरी चुनौती, भ्रष्टाचार पर सख्त नियंत्रण रखना है। उन्होंने कहा कि विकास के नाम पर गाय, नदियों और पहाड़ों का विनाश नहीं होना चाहिए। जीडीपी बढ़ाने के लिए प्रकृति और आस्था की बलि नहीं दी जा सकती।

ये खबर भी पढ़ें...पूर्व सीएम उमा भारती ने गंगा-गौ माता की रक्षा के लिए मोदी और मोहन से की ये बड़ी मांग

पंडित धीरेंद्र शास्त्री के बयान का समर्थन

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की अवधारणा स्वागत योग्य है। बुंदेलखंड महान विभूतियों की धरती रही है। उमा भारती ने कहा कि भारत मूल रूप से हिंदू राष्ट्र है। यह सत्य सभी को स्वीकार करना होगा। हिंदू संस्कृति की जड़ में सहिष्णुता और विविधता में एकता है। इस भूमि पर सबसे पहले सनातन था, फिर इस्लाम, बौद्ध, जैन और ईसाई आए। हिंदू समाज ने सभी को सम्मान दिया है। किसी की मान्यताओं को नकारा नहीं किया।

सत्ता में सभी वर्गों की बराबर भागीदारी हो

उमा भारती ने कहा कि हिंदू एकता की बुनियाद आर्थिक समानता है। उन्होंने सवाल उठाया कि सरकारी और निजी स्कूलों में अंतर है। सरकारी और निजी अस्पतालों के स्तर में फर्क है। तो समानता कैसे स्थापित होगी? शासन, प्रशासन और सत्ता में सभी वर्गों की बराबर भागीदारी होनी चाहिए।

उमा ने कहा कि आरक्षण संवैधानिक व्यवस्था है, जो मजबूरी में दिया गया। समाज में जागरूकता की लहर उठनी चाहिए। ताकि सत्ता और प्रशासन में सभी की भूमिका समान हो। उमा भारती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का उल्लेख भी किया। उन्होंने कहा कि संपत्तियों पर नियंत्रण और असमानता कम करने की दिशा में काम हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें...गणेश परिक्रमा की राजनीति नहीं करती, पार्टी कहे तो झांसी से लड़ूंगी चुनाव: उमा भारती

ये खबर भी पढ़ें...एमपी बीजेपी में 72 घंटे हलचल : उमा भारती की एंट्री से बदल गई राजनीतिक हवा

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी

👉 उमा भारती ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जनेऊ दिखाने का अभिनय करते हैं। उमा भारती ने कहा कि अगर गाय का मुद्दा बढ़ा, तो राहुल गांधी गोबर का तिलक लगाकर चलेंगे।

👉 उमा भारती ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि भारत मूल रूप से हिंदू राष्ट्र है, और इसे सभी को स्वीकार करना होगा।

👉 उमा भारती ने कहा कि हिंदू एकता की बुनियाद आर्थिक समानता है। उन्होंने सरकारी और निजी स्कूलों, अस्पतालों में अंतर पर सवाल उठाए। उमा भारती ने कहा कि शासन, प्रशासन और सत्ता में सभी वर्गों की बराबर भागीदारी होनी चाहिए।

👉 उमा भारती ने कहा कि अंतरजातीय विवाह से हिंदू एकता मजबूत होगी और जाति भेद को समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में भी अंतरजातीय विवाह हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें...मौसम पूर्वानुमान (23 नवंबर) : मध्यप्रदेश सहित देश के अधिकांश भागों में हल्की बारिश और ठंड का असर

अंतरजातीय विवाह से हिंदू एकता मजबूत होगी

उमा भारती ने कहा कि अंतरजातीय विवाह से हिंदू एकता मजबूत होगी। जाति भेद खत्म करने के लिए बेटी और रोटी का संबंध सभी जातियों में होना चाहिए। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में भी अंतरजातीय विवाह हुए हैं। गौ संरक्षण के लिए किसानों और सरकार को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने आर्थिक आधार पर आरक्षण पर विचार करने की आवश्यकता जताई।



Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • पूर्व सीएम उमा भारती
  • राहुल गांधी
  • मोहन सरकार
  • पंडित धीरेंद्र शास्त्री
  • हिंदू एकता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा