पहली बार एक साथ जेल भेजे गए उमरिया के 4 पंचायत सचिव, सरकारी योजना की राशि में गबन का आरोप
Sourabh Bhatnagar | Oct 08, 2024, 11:50 IST
Sourabh - 2024-10-08T112627.319
मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में एक साथ चार पंचायत सचिवों को एक महीने के लिए जेल भेजा गया है। इन चारों पर सरकारी योजना की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है।
मध्य प्रदेश के उमरिया ( Umaria ) जिले में एक साथ चार पंचायत सचिवों को एक महीने के लिए जेल भेजा गया है। इन चारों पर सरकारी योजना ( Government Scheme ) की राशि के गबन का आरोप लगाया गया है। सचिवों को कई बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, लेकिन हर बार वे जवाब देने से बचते रहे। इसके बाद उन्हें जेल भेजने का फैसला लिया गया।
मध्य प्रदेश में सरकारी धन के गबन के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए प्रदेश सरकार ने इस बार कड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के इतिहास में पहली बार, करकेली जनपद के 4 पंचायत सचिवों को एक महीने के लिए जेल भेजा गया है।
ये भी पढ़ें...इंदौर के होटल सयाजी में 62 लाख का गबन, आरोपियों ने बिल का पेमेंट आपस में बांटा
कई बार जन सुनवाई में ग्रामीणों ने इनके खिलाफ आवेदन दिया था, जिसके बाद सचिवों को नोटिस भेजा गया था।जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभय सिंह ओहरिया द्वारा इन सचिवों को कई बार नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया था, परंतु बार-बार टालमटोल के कारण सचिवों ने समय पर जवाब नहीं दिया। इसके बाद, उन्हें अंतिम मौका भी दिया गया, लेकिन लापरवाही बरतने के कारण उन्हें जेल भेजने का फैसला किया गया।
ये भी पढ़ें...क्लर्क ने करोड़ों का किया गबन, रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजे रुपए , अब नौकरी से बर्खास्त
गबन के आरोप में जिन चार सचिवों को जेल भेजा गया है, उनमें संतोष राय, कल्याण सिंह, सुभाष चंद्र रॉयऔर मानसिंह का नाम शामिल हैं।
घोटाले के आरोप में सरकार की सख्ती
ये भी पढ़ें...इंदौर के होटल सयाजी में 62 लाख का गबन, आरोपियों ने बिल का पेमेंट आपस में बांटा
जांच और जवाबदेही की अनदेखी
ये भी पढ़ें...क्लर्क ने करोड़ों का किया गबन, रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजे रुपए , अब नौकरी से बर्खास्त
इनको भेजा गया जेल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari