यूका कचरा पर सुप्रीम कोर्ट 27 फरवरी को पहले नंबर पर करेगा सुनवाई, इसी दिन ट्रायल रन भी
Sanjay Gupta | Feb 25, 2025, 11:49 IST
union carbid..
यूनियन कार्बाइड के कचरे को पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने के मामले में हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ मंगलवार, 25 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका पेश की गई।
यूनियन कार्बाइड का कचरा पीथमपुर के रामकी संयंत्र में जलाने को लेकर हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जनहित याचिका मंगलवार ( 25 फरवरी ) को मेंशन पर रही। इसमें जस्टिस बीआर गवई ने सुनवाई के दौरान कहा कि इसे सुनवाई को 27 फरवरी रखा जाता है और हाईकोर्ट को सूचित किया जाए कि सुप्रीम कोर्ट ने इसे रखा है। इससे लग रहा है कि सुप्रीम कोर्ट इसमें 27 फरवरी को विस्तार से सुनवाई करते हुए इसमें अंतरिम निर्देश जारी कर सकता है। याचिकाकार्ता चिन्मय मिश्रा ने इसमें हाईकोर्ट के 3 दिसंबर के कचरा जलाने के आदेश पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि इससे पीथमपुर और आसपास का वातावरण जहरीला हो जाएगा। पर्याप्त स्टडी किए बिना यह निस्तारण हो रहा है, जो गलत है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता रितम खरे ने बताया कि 27 फरवरी को पहले नंबर पर केस की सुनवाई रखी गई है।
ये भी खबर पढ़ें... यूका कचरे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका, नोटिस जारी
ये भी खबर पढ़ें... यूका कचरा 27 फरवरी से जलना लगभग तय, सुप्रीम कोर्ट में टल गई सुनवाई
समाजसेवी चिन्मय मिश्रा द्वारा लगाई गई जनहित याचिका पर सोमवार 24 फरवरी को सुनवाई होना थी, लेकिन सुनवाई टल गई। याचिकाकर्ता ने इसमें जल्द सुनवाई के लिए लिस्टिंग पर लाने का आवेदन किया था। यदि हाईकोर्ट के आदेश पर स्टे नहीं हुआ तो फिर हाईकोर्ट के ताजा आदेश के तहत 27 फरवरी से पीथमपुर में कचरा जलना तय है।
ये भी खबर पढ़ें... यूका कचरे का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ याचिका, नोटिस जारी
इसी दिन से होना है ट्रायल रन
हाईकोर्ट के 18 फरवरी को दिए गए आदेश के तहत 27 फरवरी से ही रामकी संयंत्र में कचरा जलाने का ट्रायल रन होना है। 27 फरवरी से 10 मीट्रिक टन कचरे का निस्तारण होगा, फिर 4 मार्च से 10 मीट्रिक टन और ट्रायल रन, फिर 10 मार्च से तीसरे चरण में फिर 10 मीट्रिक टन। इस तरह कुल 30 मीट्रिक टन कचरे का ट्रयल रन कर, रिपोर्ट हाईकोर्ट में 27 मार्च को पेश करनाे है।
इसके पहले सोमवार को होनी थी सुनवाई
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari