Jyotiraditya Scindia की मां Madhavi Raje की बिगड़ी तबीयत, भर्ती

Marut raj | Mar 06, 2024, 17:54 IST
Share
the sootr
the sootr

Madhavi Raje Scindia के लंग्स में इन्फेक्शन बताया गया है। हालत में सुधार न होने पर उन्हें दिल्ली AIIMS के ICU में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) की मां माधवी राजे सिंधिया ( Madhavi Raje Scindia ) की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लगभग 12 दिन पहले उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। लंग्स इन्फेक्शन बताया गया था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें ICU में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया बराबर अस्पताल में रहकर अपनी मां का इलाज करा रहे थे। चुनाव के चलते अभी उनको गुना, शिवपुरी, ग्वालियर के दौरे पर जाना पड़ा है।

सिंधिया परिवार में आने के बाद नाम बदला

माधवी राजे सिंधिया मूलतः नेपाल की रहने वाली हैं और उनका परिवार नेपाल के राजघराने से संबंध रखता है। उनके दादा शमशेर जंग बहादुर राणा नेपाल के पीएम भी रह चुके है। वर्ष 1966 में उनका विवाह ग्वालियर के सिंधिया राजपरिवार के माधवराव सिंधिया के साथ हुआ। माधवराव सिंधिया के साथ विवाह से पहले उनका नाम प्रिंसेज किरण राज्यलक्ष्मी देवी था। उनका नाम मराठी परंपरा के अनुसार शादी के बाद बदल दिया गया और उनका नया नाम माधवी राजे सिंधिया हो गया। पहले वे महारानी थीं, लेकिन पति के निधन के बाद उन्हें राजमाता के नाम से पुकारा जाने लगा।

2001 में हुआ था माधवराव का निधन
माधवी राजे के पति व पूर्व केंद्रीय मंत्री माधवराव सिंधिया का निधन 30 सितंबर 2001 को हुआ था। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के पास हुए एक विमान हादसे में महज 56 साल की उम्र में माधवराव सिंधिया ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

ये खबरें भी पढ़ें...

अंबानी से 36 साल पहले सिंधिया की बेटी की शादी में हुआ था 1 लाख लोगों का भोज

Rudraksh Mahotsav , Kubereshwar Dham : कल से 13 मार्च के बीच इंदौर जा रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ लें, वरना ट्रैफिक जाम में फंस जाएंगे

निगमायुक्त हर्षिका सिंह ने X पर दी सफाई- लाइन अच्छी लगी इसलिए शेयर की

Indore-Kanpur love story : एक करोड़ खर्च करके दीप बना दीपिका, बॉयफ्रेंड ने फिर भी दिया धोखा

Tags:
  • Jyotiraditya Scindia
  • Madhavi Raje Scindia
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा