अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान: विद्या भारती का ग्राम दर्शन कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं ने किया ग्रामीण जीवन का अनुभव

Vikram Jain | Mar 06, 2025, 23:45 IST
Share
vidya bharti gram darshan program bhopal
vidya bharti gram darshan program bhopal

भोपाल में विद्या भारती के कार्यकर्ताओं ने ग्राम दर्शन कार्यक्रम के तहत 40 गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जीवन की सच्चाइयों को समझा और संस्कार केंद्रों का निरीक्षण किया।

भोपाल में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं ने गुरुवार (6 मार्च 2025) को ग्राम दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं के अभ्यास वर्ग के तहत आयोजित किया गया। यह अभ्यास वर्ग 3 से 8 मार्च तक सरस्वती विद्या मंदिर, शारदा विहार आवासीय विद्यालय में संचालित हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 40 ग्रामों का भ्रमण किया और ग्रामीण जीवन की सच्चाइयों को समझने के साथ ही संस्कार केंद्रों का निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति की जड़ों को समझने और समाज में समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया।

40 गांवों का भ्रमण, देखा ग्रामीण जीवन

ग्राम दर्शन कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने 40 निकटवर्ती गांवों का भ्रमण किया, जिनमें अधिकांश जनजातीय बहुल क्षेत्र शामिल थे। इन गांवों में कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं को करीब से समझा और भारतीय संस्कृति की जड़ों को पहचानने का प्रयास किया। उनका उद्देश्य ग्रामीण समाज की आवश्यकताओं को जानना और सामाजिक समरसता को सशक्त बनाना था।

ये खबर भी पढ़ें... तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत, लास्ट पेपर के बाद होली की मस्ती में गई जान

विद्या भारती के संस्कार केंद्रों का निरीक्षण

कार्यकर्ताओं ने विद्या भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों का निरीक्षण भी किया। यह केंद्र केवल शिक्षा तक सीमित नहीं थे, बल्कि ये राष्ट्रभक्ति, सामाजिक समरसता, स्वच्छता, जैविक खेती, कुरीति उन्मूलन और शासकीय योजनाओं की जानकारी देने का प्रभावी माध्यम बन चुके हैं। इन केंद्रों के माध्यम से जनजातीय समाज में हो रहे सकारात्मक बदलाव स्पष्ट रूप से देखने को मिले।

ये खबर भी पढ़ें... Bhopal Metro: खुशखबरी!, भोपाल में इस दिन से फर्राटा भरेगी दौड़ेगी मेट्रो, ये होगा रूट

ग्रामीणों ने किया कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत

ग्रामवासियों ने कार्यकर्ताओं का स्नेहपूर्वक स्वागत किया। गांवों में तोरण द्वार, कलश, रंगोली और तिलक के साथ कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया गया। "अतिथि देवो भव" की परंपरा को जीवित रखते हुए ग्रामवासियों ने कार्यकर्ताओं का आत्मीय स्वागत किया। संस्कार केंद्रों में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जो इन केंद्रों के प्रभाव और उद्देश्य को दर्शाते थे।

ये खबर भी पढ़ें... अयोध्या को बनाया जाए देश की राजधानी, पंडोखर महाराज ने की मांग, कारण भी बताया

सामाजिक समरसता और एकात्म भाव का उदाहरण

ग्राम दर्शन कार्यक्रम के दौरान, 350 से ज्यादा जनजातीय परिवारों ने पारिवारिक भोजन की व्यवस्था की, जो सामाजिक समरसता और एकात्म भाव का सुंदर उदाहरण था। इस अनुभव यात्रा में विद्या भारती के अखिल भारतीय एवं क्षेत्रीय पदाधिकारी भी सम्मिलित रहे। इस अनुभव यात्रा में विद्या भारती के अखिल भारतीय और क्षेत्रीय पदाधिकारी भी शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कार्यकर्ताओं ने ग्राम समाज की जमीनी सच्चाइयों को समझते हुए संस्कार केंद्रों के माध्यम से सेवा और जागरण कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।

ये खबर भी पढ़ें... बैतूल में कोयला खदान की छत ढहने से हादसा, 3 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Tags:
  • Bhopal News
  • भोपाल न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • विद्या भारती
  • ग्राम दर्शन कार्यक्रम
  • संस्कार केंद्र
  • ग्रामीण जीवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच