MCU के नए कुलगुरु होंगे वरिष्ठ पत्रकार विजय मनोहर तिवारी, सरकार ने लगाई मुहर
Vikram Jain | Feb 11, 2025, 21:39 IST
vijay manoher tiwari new vc mcu bhopal appointed 2025
वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) के नए कुलगुरु होंगे। राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग के माध्यम से नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।
BHOPAL. वरिष्ठ पत्रकार व पूर्व सूचना आयुक्त विजय मनोहर तिवारी राजधानी भोपाल के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय यानी MCU के नए कुलपति (अब कुलगुरु) होंगे। उन्होंने मध्य प्रदेश के कई मीडिया संस्थानों में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं। सरकार के जनसंपर्क विभाग ने मंगलवार, 11 फरवरी को उनकी एमसीयू में कुलगुरु के रूप में नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। उनका सेवाकाल चार साल रहेगा।
कुलगुरु बनने की दौड़ में आशीष जोशी, विकास दवे, अनिल कुमार सौमित्र और विजय मनोहर तिवारी थे। विजय मनोहर तिवारी के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी है। नवनियुक्त कुलगुरु तिवारी 'द सूत्र' के एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य भी हैं।
MCU के कुलपति बनने के लिए सरकार ने नाम मांगे थे, इसके लिए 86 शख्सियतों ने आवेदन किए थे। तीन सदस्यीय चयन समिति ने अपनी ओर से चार नामों को फाइनल किया था। अब अंतिम मुहर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से चर्चा के बाद विजय मनोहर तिवारी के नाम पर लगी है।
![mcu new vc vijay manoher tiwari]()
इससे पहले प्रो.केजी सुरेश MCU के कुलगुरु थे। 7 सितंबर 2020 को उनकी नियुक्ति की गई थी। उन्होंने अपना चार साल का कार्यकाल पूरा किया है। अब पिछले कुछ समय से MCU में कुलगुरु नहीं थे। एक महीने पहले सरकार ने नए कुलपति की नियुक्ति के लिए सभी जरूरी प्रक्रियाएं पूरी कर ली थी। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव की लगातार व्यस्तता के चलते आदेश में देरी हो रही थी। अब तिवारी जल्द ही पदभार ग्रहण करेंगे।
ये खबर भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फार्म लेने के आदेश
विजय मनोहर तिवारी अनुभवी पत्रकार, प्रशासक और साहित्यकार हैं। वे वर्ष 2018 से 2023 तक राज्य सूचना आयुक्त के पद पर कार्यरत रहे। इसके अलावा, 2022 से 2024 तक भारत भवन के न्यासी भी रह चुके हैं। वे 'द सूत्र' के एडिटोरियल बोर्ड में भी हैं। उनकी किताब 'भारत की खोज में मेरे पांच साल' को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी सम्मान से नवाजा जा चुका है।
इसके अलावा तिवारी की अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, इनमें 'भारत में इस्लाम' सबसे चर्चित श्रृंखला है। इसी में उन्होंने ‘उफ ये मौलाना’ किताब लिखी है। भारतीय संस्कृति और समाज को समझने के लिए वे आठ बार भारत भ्रमण कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर BRTS टूटेगा या नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने कमेटी को दिए आदेश 25 फरवरी तक दें रिपोर्ट
केंद्र सरकार आठवें वेतनमान की ओर बढ़ी, मध्य प्रदेश में सातवें में भी ढेरों विसंगतियां
कुलगुरु बनने की दौड़ में आशीष जोशी, विकास दवे, अनिल कुमार सौमित्र और विजय मनोहर तिवारी थे। विजय मनोहर तिवारी के नाम पर सरकार ने मुहर लगा दी है। नवनियुक्त कुलगुरु तिवारी 'द सूत्र' के एडिटोरियल बोर्ड के सदस्य भी हैं।
86 शख्सियतों ने किए थे आवेदन
mcu new vc vijay manoher tiwari
केजी सुरेश के बाद खाली था पद
ये खबर भी पढ़ें...
दिग्विजय सिंह ने MCU रजिस्ट्रार से पूछा, क्या आप भी ABVP के सदस्य हैं
MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2025 में अब सर्वर की समस्या, हाईकोर्ट ने दिए फार्म लेने के आदेश
पत्रकारिता, प्रशासन और साहित्य में 25 वर्षों का अनुभव
इसके अलावा तिवारी की अब तक 12 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, इनमें 'भारत में इस्लाम' सबसे चर्चित श्रृंखला है। इसी में उन्होंने ‘उफ ये मौलाना’ किताब लिखी है। भारतीय संस्कृति और समाज को समझने के लिए वे आठ बार भारत भ्रमण कर चुके हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
इंदौर BRTS टूटेगा या नहीं, जबलपुर हाईकोर्ट ने कमेटी को दिए आदेश 25 फरवरी तक दें रिपोर्ट
केंद्र सरकार आठवें वेतनमान की ओर बढ़ी, मध्य प्रदेश में सातवें में भी ढेरों विसंगतियां
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari