मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, SIT की रिपोर्ट पर होगी चर्चा
Reena Sharma Vijayvargiya | May 28, 2025, 08:04 IST
THE SOOTR
मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के मामले में आज (28 मई) सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। इस सुनवाई के दौरान विशेष जांच दल अपनी पहली स्टेटस रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगा।
MP News : मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह पर विवादित बयान (Vijay Shah Controversial Statement) का आरोप है। यह बयान कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिया गया था। अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। आज 28 मई को इस पर सुनवाई होनी है। विशेष जांच दल पहली (SIT) स्टेटस रिपोर्ट अदालत को सौंपेगा।
मंत्री विजय शाह ने अपने एक सार्वजनिक बयान में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। यह मामला जैसे ही मीडिया और सोशल मीडिया पर आया, जबलपुर हाईकोर्ट ने इसका स्वत संज्ञान लिया। कोर्ट ने मानपुर थाना (जिला धार) में एफआईआर दर्ज करने और मामले की जांच के आदेश दिए।
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
विजय शाह ने हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई करते हुए विशेष जांच दल का गठन कर उसे 28 मई तक स्टेटस रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
खबर यह भी : NEWS STRIKE: कुंवर विजय शाह के अभद्र बयान के बाद टला बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान ? क्या है बीजेपी की नई प्लानिंग
सूत्रों के अनुसार, एसआईटी ने प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। रिपोर्ट में कुछ चौंकाने वाले तथ्य हो सकते हैं। माना जा रहा है कि एसआईटी विजय शाह का बयान भी दर्ज कर सकती है।
खबर यह भी : कर्नल सोफिया से विजय शाह ने फिर मांगी माफी, एक्स पर लिखित और मौखिक माफीनामा
इस पूरे घटनाक्रम से भाजपा की छवि को आघात पहुंचा है। विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने विजय शाह को मंत्री पद से बर्खास्त करने की मांग की है। हालांकि भाजपा ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। पार्टी नेतृत्व ने साफ किया है कि वह एसआईटी रिपोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करेगा।
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट – कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की लगाई गुहार
यदि रिपोर्ट में विजय शाह को दोषी ठहराया गया और सुप्रीम कोर्ट का रुख सख्त रहा, तो उनके लिए मंत्री पद बचाना मुश्किल हो सकता है। साथ ही गिरफ्तारी की संभावना भी बन सकती है।
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर हाईकोर्ट ने लिया था स्वत संज्ञान
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह गायब, कांग्रेस ने लगाए ढूंढ कर लाने वाले को इनाम देने के पोस्टर, SIT पहुंची गांव
28 मई तक स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश
खबर यह भी : NEWS STRIKE: कुंवर विजय शाह के अभद्र बयान के बाद टला बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष के नाम का ऐलान ? क्या है बीजेपी की नई प्लानिंग
एसआईटी ने जांच पूरी कर ली, बयान दर्ज हो सकते हैं
खबर यह भी : कर्नल सोफिया से विजय शाह ने फिर मांगी माफी, एक्स पर लिखित और मौखिक माफीनामा
राजनीतिक हलचल और भाजपा की स्थिति:
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह पहुंचे सुप्रीम कोर्ट – कर्नल सोफिया पर टिप्पणी मामले में दर्ज FIR को रद्द करने की लगाई गुहार
रिपोर्ट नकारात्मक हुई तो मंत्री पद पर संकट
सुप्रीम कोर्ट सुनवाई
NOTE - अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari