कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ
Reena Sharma Vijayvargiya | Jun 04, 2025, 12:37 IST
The sootr
मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ दिए गए विवादित बयान की जांच अब SIT के पास पहुंच चुकी है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित इस विशेष जांच टीम ने मंत्री विजय शाह को नोटिस जारी करने की तैयारी शुरू कर दी है।
MP News : मध्यप्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर दिए गए विवादित बयान की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच गई है। यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम (एसआईटी) के पास पहुंच चुका है। एसआईटी (SIT) ने मंत्री विजय शाह से पूछताछ करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए जल्द ही उन्हें आधिकारिक नोटिस जारी किया जाएगा।
कर्नल सोफिया कुरैशी से संबंधित विवादित बयान पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। बयान का एक वीडियो सामने आया था, जिसे अब प्रमाणिकता की जांच के लिए केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भोपाल भेजा गया है। इससे पहले, वीडियो को रीजनल फॉरेंसिक लैब में भेजा गया था, लेकिन वहां इसे तकनीकी जांच के लिए उपयुक्त नहीं पाया गया। अब सीएफएसएल में जांच के बाद इस बयान की सत्यता की पुष्टि की जाएगी।
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए
इस पूरे मामले में एसआईटी ने विजय शाह के बयान की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए उनसे पूछताछ करने का निर्णय लिया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान विजय शाह के कथनों को पहले स्टेटस रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया था, लेकिन अब अगली जांच प्रक्रिया के तहत एसआईटी महू का दौरा फिर से करेगी। मंत्री विजय शाह से बयान दर्ज किया जाएगा।
खबर यह भी :मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए
पुलिस मुख्यालय के सूत्रों के अनुसार, एसआईटी प्रमुख प्रमोद वर्मा का हाल ही में तबादला सागर से जबलपुर किया गया है। हालांकि, एसआईटी के नेतृत्व में कोई बदलाव नहीं हुआ है, और प्रमोद वर्मा टीम की कमान संभालते रहेंगे।
खबर यह भी : 17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी
एसआईटी की टीम ने इस मामले में मंत्री विजय शाह के बयान को लेकर अपनी जांच प्रक्रिया तेज कर दी है। इसके अलावा, वीडियो की प्रमाणिकता की जांच पूरी होने के बाद यह देखा जाएगा कि क्या यह बयान मंत्री के सार्वजनिक बयान के अनुरूप था या नहीं। यदि वीडियो सत्य पाया गया, तो मंत्री से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
खबर यह भी : आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह | मध्य प्रदेश
कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए बयान की फॉरेंसिक जांच
खबर यह भी : मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए
एसआईटी का विजय शाह से पूछताछ का फैसला
खबर यह भी :मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए
एसआईटी प्रमुख प्रमोद वर्मा का नेतृत्व
खबर यह भी : 17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी
एसआईटी द्वारा की जा रही जांच
खबर यह भी : आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके मध्यप्रदेश के वन मंत्री विजय शाह | मध्य प्रदेश
FAQ
- कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में विवाद क्या था?
कर्नल सोफिया कुरैशी के बारे में कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने कुछ विवादास्पद बयान दिए थे, जिससे एक बड़ा विवाद उत्पन्न हो गया था। उनके बयान ने सार्वजनिक जीवन में हलचल मचाई थी और मामले की जांच शुरू हो गई थी। - एसआईटी का गठन क्यों किया गया था?
एसआईटी का गठन सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर किया गया था, ताकि कर्नल सोफिया के मामले में मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए विवादास्पद बयान की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की जा सके। - एसआईटी द्वारा वीडियो की जांच कहां की जा रही है?
वीडियो की जांच केंद्रीय फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (सीएफएसएल) भोपाल में की जा रही है, ताकि यह पुष्टि की जा सके कि यह वीडियो वास्तविक और प्रमाणिक है।
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari