डिंडोरी में क्यों बोले मंत्री विजय शाह - " या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं "
Ravi Awasthi | Apr 28, 2025, 15:13 IST
Baiga
मध्यप्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह लंबे अर्से बाद एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सोमवार को डिंडौरी के सिमरधा में मंत्री ने मंच से अफसरों को फटकार लगाई।
डिंडौरी।
मध्यप्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह लंबे अर्से बाद एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सोमवार को डिंडौरी जिले के सिमरधा में आयोजित एक सभा में मंत्री ने मंच से अफसरों को फटकार लगाई। मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा-"या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं"। अब मंत्री जी के इस बात के मायने तलाशे जा रहे हैं।
दरअसल,प्रदेश सरकार ने एक बार फिर आदिवासियों की सुध लेना शुरू किया है। इसी क्रम में जनजातीय कल्याण विभाग की ओर से बैगा बाहुल्य सिमरधा में वनाधिकार व पेसा कानून को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंच पर पहुंचने से पहले ही मंत्री शाह को कई बैगा आदिवासियों ने अपनी पीड़ा बताई।
इन्होंने कहा-वनभूमि में सालों से काबिज होने के बाद भी उन्हें वन अधिकार पत्र नहीं दिया जा रहा है। उल्टा वन अधिकारी,कर्मचारी उनकी फसल उजाड़कर उन्हें बेदखल करने का जतन करते हैं।
यह भी पढ़ें... Madhya Pradesh के मंत्री विजय शाह से जुड़ा मामला | 7 दिन में ही नियुक्ति रद्द
आदिवासियों की पीड़ा सुनते ही शाह ने मंच से अफसरों की क्लास ले ली। मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि आप लोग समीक्षा क्यों नहीं करते हैं। एसडीएम भारती मेरावी को स्प्ष्ट शब्दों में कहा कि क्यों न आपको सस्पेंड कर दिया जाय।
अधिकारी मंत्री को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बैगा आदिवासियों ने लापरवाह अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। बाद में शाह ने ने वन अधिकार पत्र को लेकर ऑन कैमरा भी अफसरों की लापरवाही को स्वीकारा।
यह भी पढ़ें... Bhopal में जनजातीय देवलोक महोत्सव में बोले मंत्री विजय शाह | 'चुनाव के समय बुलाते थे'
मंत्री विजय शाह ने अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि पंद्रह दिनों के भीतर लापरवाही को सुधारकर पात्र बैगा आदिवासियों को वन अधिकार पत्र दिए जाएं। साथ ही उन्होंने पंद्रह दिनों के बाद दोबारा सिमरधा गांव के दौरा करने की बात भी कही है।
कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी पात्र बैगा आदिवासियों को पंद्रह दिनों के भीतर वन अधिकार पत्र दिलाने का भरोसा जताया।
यह भी पढ़ें... मंत्री विजय शाह बोले- समय पर काम नहीं किया तो अधिकारी से बन जाओगे बाबू
यह भी पढ़ें... Ratlam पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह। मीडिया कर्मी से बोले बंद करो कैमरा
मध्यप्रदेश के जनजातीय कल्याण मंत्री विजय शाह लंबे अर्से बाद एक बार फिर फॉर्म में नजर आ रहे हैं। सोमवार को डिंडौरी जिले के सिमरधा में आयोजित एक सभा में मंत्री ने मंच से अफसरों को फटकार लगाई। मंत्री ने दो टूक लहजे में कहा-"या तो हम छूते नहीं या फिर छोड़ते नहीं"। अब मंत्री जी के इस बात के मायने तलाशे जा रहे हैं।
बैगा आदिवासियों ने खोल दी अफसरों की पोल
इन्होंने कहा-वनभूमि में सालों से काबिज होने के बाद भी उन्हें वन अधिकार पत्र नहीं दिया जा रहा है। उल्टा वन अधिकारी,कर्मचारी उनकी फसल उजाड़कर उन्हें बेदखल करने का जतन करते हैं।
यह भी पढ़ें... Madhya Pradesh के मंत्री विजय शाह से जुड़ा मामला | 7 दिन में ही नियुक्ति रद्द
एसडीएम से कहा-क्यों न आपको निलंबित कर दें
अधिकारी मंत्री को गुमराह करने की कोशिश करते रहे, लेकिन बैगा आदिवासियों ने लापरवाह अधिकारियों की पोल खोलकर रख दी। बाद में शाह ने ने वन अधिकार पत्र को लेकर ऑन कैमरा भी अफसरों की लापरवाही को स्वीकारा।
यह भी पढ़ें... Bhopal में जनजातीय देवलोक महोत्सव में बोले मंत्री विजय शाह | 'चुनाव के समय बुलाते थे'
15 दिन में व्यवस्था सुधार का अल्टीमेटम
कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रीय सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी पात्र बैगा आदिवासियों को पंद्रह दिनों के भीतर वन अधिकार पत्र दिलाने का भरोसा जताया।
यह भी पढ़ें... मंत्री विजय शाह बोले- समय पर काम नहीं किया तो अधिकारी से बन जाओगे बाबू
यह भी पढ़ें... Ratlam पहुंचे प्रभारी मंत्री विजय शाह। मीडिया कर्मी से बोले बंद करो कैमरा
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman