पर्वातारोही मेघा परमार की याचिका से गरमाया विक्रम अवॉर्ड विवाद, HC ने मांगा सरकार से जवाब
Sandeep Kumar | Jun 10, 2025, 23:41 IST
vikram-award-megha-parmar-hc
मेघा परमार एमपी की पहली महिला पर्वतारोही हैं जिन्होंने माउंट एवरेस्ट और तीन अन्य प्रमुख पर्वत चोटियों को फतह किया है। बावजूद इसके, उन्हें विक्रम अवॉर्ड के लिए चयनित नहीं किया गया।
MP News: एमपी की पहली महिला पर्वतारोही मेघा परमार को विक्रम अवॉर्ड न मिलने का मामला तूल पकड़ लिया है। मेघा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उनका कहना है कि समान योग्यता के बावजूद उन्हें अवॉर्ड से वंचित किया गया। मेघा के साथ एवरेस्ट पर चढ़ी भावना डेहरिया को यह सम्मान मिला।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मेघा को सरकार के सामने शिकायत पेश करने की छूट दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मेघा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मेघा भावना से पहले एवरेस्ट समेत अन्य शिखरों पर पहुंची। तन्खा ने सीएम को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। अब इस मामले में सरकार का अगला कदम महत्वपूर्ण होगा।
![माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें - Mediasaheb]()
ये खबर भी पढ़िए...मप्र के खेल विभाग ने विक्रम अवॉर्ड में कर दिया भ्रष्टाचार, खिलाड़ी कोर्ट पहुंची तो हुआ खुलासा
हाईकोर्ट में
जस्टिस अमित सेठ ने मामले की सुनवाई करते हुए मध्य प्रदेश सरकार को दो सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को सरकार के समक्ष अभ्यावेदन देने की छूट भी दी है। अदालत ने चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और समान अवसर की अहमियत पर जोर दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...विक्रम अवॉर्ड के लिए पात्र इंदौर की योग खिलाड़ी मानसी पहुंची हाईकोर्ट, सरकार को नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब
मेघा परमार की ओर से कोर्ट में यह तर्क दिया गया कि 22 मई 2019 को सबसे पहले उन्होंने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया था। भावना डेहरिया उनके लगभग 5 घंटे बाद वहां पहुंचीं। इसके प्रमाण स्वरूप मेघा ने टाइमिंग डाटा कोर्ट में पेश किया है। उनका कहना है कि भावना को सम्मान देने का विरोध नहीं, बल्कि खुद को भी उतना ही मान्यता देने की मांग है।
![माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date]()
ये खबर भी पढ़िए...MP की पहली महिला एवरेस्ट विजेता मेघा परमार को भी दिया जाए विक्रम अवार्ड
राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सीएम मोहन यादव को पत्र लिखकर कहा है कि मेघा परमार के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने इसे बेटी और प्रतिभा का अपमान बताते हुए सीएम से मेघा को अवॉर्ड दिलवाने की मांग की। पत्र में यह भी उल्लेख किया गया कि यह अवसर मेघा के लिए अंतिम हो सकता है।
ये खबर भी पढ़िए...पन्ना टाइगर रिजर्व की 'रानी' ने ली अंतिम सांस, 21 शावकों को जन्म देकर आबाद किया था जंगल
सरकार ने कोर्ट को बताया कि विक्रम अवॉर्ड के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसमें परिवर्तन संभव नहीं है। हालांकि, कोर्ट ने मेघा परमार को सरकार के सामने पुन: अभ्यावेदन देने की छूट दी है। इससे यह स्पष्ट है कि मामला अभी भी खुला है। अब यह देखना होगा कि सरकार अपने फैसले पर पुनर्विचार करती है या नहीं।
2019 में विक्रम अवॉर्ड के नियमों में संशोधन कर साहसिक खेलों को भी शामिल किया गया था। इससे पहले, 2022 में एवरेस्ट फतह करने वाले दो पुरुष खिलाड़ियों को एक साथ अवॉर्ड दिया गया था। इससे यह स्पष्ट होता है कि जरूरत पड़ने पर एक से अधिक खिलाड़ियों को यह सम्मान दिया जा सकता है। मेघा का कहना है कि यही नियम अब भी लागू हो सकता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। मेघा को सरकार के सामने शिकायत पेश करने की छूट दी गई है। वरिष्ठ अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मेघा का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि मेघा भावना से पहले एवरेस्ट समेत अन्य शिखरों पर पहुंची। तन्खा ने सीएम को पत्र लिखकर फैसले पर पुनर्विचार की मांग की है। अब इस मामले में सरकार का अगला कदम महत्वपूर्ण होगा।
माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें - Mediasaheb
ये खबर भी पढ़िए...मप्र के खेल विभाग ने विक्रम अवॉर्ड में कर दिया भ्रष्टाचार, खिलाड़ी कोर्ट पहुंची तो हुआ खुलासा
हाईकोर्ट में मेघा परमार की याचिका
ये खबर भी पढ़िए...विक्रम अवॉर्ड के लिए पात्र इंदौर की योग खिलाड़ी मानसी पहुंची हाईकोर्ट, सरकार को नोटिस, 7 दिन में देना होगा जवाब
मेघा का दावा
माउंट एवरेस्ट विजेता मेघा परमार पहुंचीं कोर्ट, एकलपीठ ने सरकार से मांगा जवाब, जानें - दिल्ली अप टू डेट - Delhi Up To Date
ये खबर भी पढ़िए...MP की पहली महिला एवरेस्ट विजेता मेघा परमार को भी दिया जाए विक्रम अवार्ड
विवेक तन्खा ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र
ये खबर भी पढ़िए...पन्ना टाइगर रिजर्व की 'रानी' ने ली अंतिम सांस, 21 शावकों को जन्म देकर आबाद किया था जंगल
सरकार के निर्णय पर टिकी निगाहें
विक्रम अवॉर्ड के नियम
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari