दोस्त की जगह पेपर दे रहा था, 5वें पेपर में पकड़ा गया, जानिए कैसे

Marut raj | Feb 23, 2024, 19:14 IST
Share
the sootr
the sootr

परीक्षा केंद्रों की जांच करने पहुंची टीम ने ग्वालियर के हजीरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र सीबीएस कान्वेंट स्कूल में चेकिंग की थी। इस केंद्र पर जांच की गई तो आदित्य परमार के नाम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को देखकर टीम को शक हुआ था।

ग्वालियर. दोस्ती निभाने के लिए 'मुन्नाभाई' बना एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि अपने दोस्त की जगह चार पेपर भी दे भी चुका था। पकड़े जाने पर उसने बताया कि उसके दोस्त की तबीयत खराब है। वह परीक्षा देने की हालत में नहीं है। दोस्त की साल खराब न हो जाए, इसलिए वह पेपर देने आया था। घटना ग्वालियर की है। पुलिस ने फर्जी परीक्षार्थी के साथ मूल परीक्षार्थी को भी हिरासत में लेकर मामले में पूछताछ शुरू कर दी है।
एमपी में दसवीं बोर्ड की परीक्षाएं चल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि परीक्षा केंद्रों की जांच करने पहुंची टीम ने ग्वालियर के हजीरा में बनाए गए परीक्षा केंद्र सीबीएस कान्वेंट स्कूल में चेकिंग की थी। इस केंद्र पर जांच की गई तो आदित्य परमार के नाम से परीक्षा दे रहे परीक्षार्थी को देखकर टीम को शक हुआ। जब टीम ने पूछताछ की तो परीक्षार्थी ने बताया कि वह खुद ही आदित्य परमार है, लेकिन जब फोटो से मिलान किया गया तो पता चला कि परीक्षा दे रहा परीक्षार्थी फर्जी है और उसका असली नाम संजय पाल है।

पढ़ाई छोड़ सीएम की आमसभा में भीड़ बढ़ाने बुला लिए स्कूली बच्चे

चार पेपर दे चुका है

ओपन बुक एग्जाम का ट्रायल करेगा CBSE, 9वीं से 12वीं के बच्चे देंगे पेपर

केंद्र अध्यक्ष की शिकायत पर हजीरा थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। फर्जी परीक्षार्थी संजय पाल पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है, वहीं इस मामले में मूल परीक्षार्थी आदित्य परमार को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। संजय पाल ने बताया कि उसका दोस्त आदित्य परमार बीमार था। इसीलिए दोस्त की जगह वह परीक्षा देने चला आया था। अब तक उसने चार पेपर दे दिए थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जाएगी और इस नेटवर्क में कौन और कितने लोग शामिल हैं, इसकी भी पड़ताल की जाएगी।

'पीएम आवास' पर मुस्लिमों का कब्जा, गुंबद बनाकर मस्जिद-मजार का दिया रूप

ये सवाल हो रहे खड़े

फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में तब आया है, जब वह चार पेपर इससे पहले दे चुका था। आखिर इतनी बड़ी चूक कैसे हुई। जिस फोटो मिलान के जरिए फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में आया है, वह पहले क्यों नहीं किया गया और पहले ही दिन आखिर ये फर्जी परीक्षार्थी पकड़ में क्यों नहीं आया।(Was giving paper in place of friend | दोस्त की जगह पेपर दे रहा था)

पूर्व मंत्री की पत्नी ने किया सामुदायिक भवन पर कब्जा, खाली करना होगा

Tags:
  • Was giving paper in place of friend
  • दोस्त की जगह पेपर दे रहा था
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा