मध्य प्रदेश में रंग बदलता मौसम, कभी गर्मी तो कभी सावन जैसी फुहार, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Sandeep Kumar | May 15, 2024, 06:26 IST
2024-05-15T062442.263.jpg
मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 16 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा।
BHOPAL. मध्य प्रदेश में मंगलवार यानी 14 मई को भी अचानक मौसम ( weather ) बदल गया। कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश ( Rain ) होने लगी। कहीं-कहीं ओले भी गिरे। प्रदेश में गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, छिंदवाड़ा, दतिया, इंदौर, पन्ना और बैतूल के मुलताई में दोपहर को तेज आंधी के साथ बारिश हुई। मनावर में आंधी-बारिश से केले की फसल को नुकसान पहुंचा है। दमोह में भी शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। हिंडोरिया के चनौरा माडिया गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 साल के प्रशांत अहिरवार की मौत हो गई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 31 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 16 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से ऐसा होगा। मौसम विभाग ने श्योपुर, शिवपुरी के कूनो, अशोकनगर, सागर, दमोह, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा के पेंच, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, टीकमगढ़ और दमोह में मध्यम गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि होने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवा चलने का अलर्ट जारी किया है।
कटनी, जबलपुर के भेड़ाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, गुना, बैतूल, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, मैहर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक और उमरिया में भी हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 17 मई से गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।'
15 मई: इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
16 मई: धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बादल-बारिश का मौसम रहेगा।
17 मई: मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चल सकती हैं। बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।
इन जिलों में बूंदाबांदी की संभावना
कटनी, जबलपुर के भेड़ाघाट, सिवनी, मंडला, डिंडौरी, आलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, धार, बड़वानी, गुना, बैतूल, निवाड़ी, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, मैहर, सतना, रीवा, शहडोल, अनूपपुर के अमरकंटक और उमरिया में भी हल्की गरज के साथ बिजली चमकने और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
ओले, बारिश, आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग, भोपाल की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 'वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्य प्रदेश में ओले, बारिश, आंधी और आकाशीय बिजली गिरने या चमकने का दौर चल रहा है। 16 मई तक ऐसा ही मौसम रहेगा। कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया है। 40 से 60Km प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 17 मई से गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।'
अगले 3 दिन इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
15 मई: इंदौर, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सागर और पन्ना में हल्की बारिश हो सकती है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है।
16 मई: धार, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में बादल-बारिश का मौसम रहेगा।
17 मई: मुरैना, ग्वालियर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना और अशोकनगर में हीट वेव यानी गर्म हवाएं चल सकती हैं। बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में आंधी-बारिश वाला मौसम रहेगा।
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava