व्हीलचेयर खरीदी घोटाला : विभागीय अधिकारियों ने लाखों की कमीशन के लिए फर्म से किया घोटाला
Amresh Kushwaha | Jun 29, 2025, 09:22 IST
wheelchair-scam
श्योपुर में व्हीलचेयर की खरीदी में विभागीय अधिकारियों का बड़ा घोटाला सामने आया है। यहां 1 लाख 43 हजार रुपए की अधिक भुगतान को उजागर किया गया है।
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में व्हीलचेयर की खरीदी को लेकर एक बड़ा घोटाला सामने आया है। जहां प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं चला रही है, वहीं एक फर्म के साथ मिलकर विभागीय अधिकारियों ने लाखों रुपए का घोटाला किया है। विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान व्हीलचेयर की खरीदी की गई थी। उस समय ग्राम पंचायतों को व्हीलचेयर 5 हजार रुपए की दर पर दी गई थी। लेकिन वही फर्म जब लोकसभा चुनाव के दौरान व्हीलचेयर सप्लाई करती है, तो कीमत 8 हजार 400 रुपए हो जाती है। इस आश्चर्यजनक वृद्धि के कारण विभाग को 1 लाख 43 हजार रुपए अधिक चुकाने पड़े।
ये खबर भी पढ़िए...मानवता शर्मसार: एंबुलेंस नहीं मिली तो व्हीलचेयर से अस्पताल लेकर पहुंचा मजबूर बेटा
ये खबर भी पढ़िए...दिव्यांगों का शोषण: सागर के घरौंदा आश्रम संचालक ने दिव्यांग बच्चों से मंगवाई भीख
सवाल यह भी उठता है कि नियमों की धज्जियां क्यों उड़ाई गई। सरकार के नियमों के अनुसार, 2 लाख 50 हजार रुपए से अधिक की खरीदारी को निविदा प्रक्रिया के तहत किया जाना चाहिए था, लेकिन इस खरीदारी को सीधे जैम पोर्टल से किया गया। इस प्रक्रिया में कोटेशन के बजाय सीधे खरीदारी की गई। इससे अन्य फर्मो को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका नहीं मिला। साथ ही सरकार को अधिक भुगतान करना पड़ा।
ये खबर भी पढ़िए...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, MP दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे
अशोक यादव ने आरोप लगाया कि यह खरीदारी एक ही फर्म, एचएचडब्ल्यू केयर प्राइवेट लिमिटेड से लगातार की जाती रही है। उनका कहना था कि विभागीय अधिकारियों शशिकिरण इक्का और राजवीर की मिलीभगत से यह खेल चल रहा है। यह निरंतर खरीदारी और कीमतों में बेवजह वृद्धि किसी बड़े घोटाले का संकेत देती है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय
इस घोटाले का असर उन दिव्यांगजनों पर भी पड़ सकता है, जिन्हें सरकार के जरिए दी जाने वाली व्हीलचेयरों का इंतजार रहता है। यदि विभागीय अधिकारी इस तरह के घोटालों में शामिल होते हैं, तो सरकारी योजनाओं की वास्तविकता और उनका उद्देश्य सवालों के घेरे में आ जाते हैं। इसके साथ ही सरकारी धन का गलत तरीके से उपयोग भी किया जा रहा है। इससे समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग को नुकसान हो रहा है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
दिव्यांग कैंडिडेट | disability | श्योपुर न्यूज | scam | व्हीलचेयर घोटाला | MP News | MP | Madhya Pradesh | सामाजिक न्याय विभाग | Social Justice Department
ये खबर भी पढ़िए...मानवता शर्मसार: एंबुलेंस नहीं मिली तो व्हीलचेयर से अस्पताल लेकर पहुंचा मजबूर बेटा
कमीशन के कारण किमतो में वृद्धि
यह घोटाला उस समय उजागर हुआ, जब एक विभागीय कर्मचारी अशोक यादव ने कलेक्टर से शिकायत की। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों ने जानबूझकर व्हीलचेयर की कीमत बढ़वा दी, ताकि कमीशन का भुगतान किया जा सके। उनका आरोप है कि इस घोटाले में उच्च अधिकारियों की मिलीभगत हो सकती है। यादव का कहना था कि क्या यह सिर्फ एक संयोग था या फिर कुछ और? उन्होंने कहा कि व्हीलचेयर की कीमत में इतनी बड़ी बढ़ोतरी ने संदेह पैदा किया है। इस मामले में विभागीय अधिकारियों की भूमिका की जांच की जानी चाहिए।
नियमों की उड़ाई गई धज्जियां
ये खबर भी पढ़िए...30 लाख दिव्यांगजनों से किया वादा भूली सरकार, MP दिव्यांग पेंशन में बिहार से भी पीछे
फर्म की सफाई, लेकिन सवाल बरकरार
घोटाले के आरोपों पर जवाब देते हुए डिप्टी डायरेक्टर शशिकिरण इक्का ने कहा कि व्हीलचेयर की कीमत में बढ़ोतरी गुणवत्ता और समय के अंतर के कारण की गई थी। उनका कहना था कि जैम पोर्टल पर सबसे सस्ती फर्म से ही खरीदारी की जाती है। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर यह सब नियमों के तहत किया गया था, तो क्यों अन्य फर्मो को मौका नहीं दिया गया। व्हीलचेयर की कीमत में इतनी बढ़ोतरी क्यों की गई?
लगातार की जा रही फर्म से खरीदारी
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल उपभोक्ता फोरम की EPFO को फटकार, ब्याज सहित चुकाओ 28 लाख, दिव्यांग को मिला न्याय
दिव्यांगजनों पर पड़ेगा घोटाले का असर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दिव्यांग कैंडिडेट | disability | श्योपुर न्यूज | scam | व्हीलचेयर घोटाला | MP News | MP | Madhya Pradesh | सामाजिक न्याय विभाग | Social Justice Department
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari