एमपी में पहली बार खुलेगा सफेद बाघ प्रजनन केंद्र, सीजेडए ने दी मंजूरी

Siddhi Tamrakar | Feb 03, 2025, 12:37 IST
Share
White Tiger Breeding Center
White Tiger Breeding Center

मध्य प्रदेश के रीवा में सफेद बाघ प्रजनन केंद्र के प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इससे सफेद बाघों की संख्या बढ़ेगी और वन्यजीव पर्यटन को प्रोत्साहन मिलेगा। वन्यजीव कार्यकर्ता ने योजना पर चिंता जताई है।

मध्य प्रदेश के रीवा (Rewa) जिले में सफेद बाघ प्रजनन केंद्र (White Tiger Breeding Center) के निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो गया है। यह पहल सफेद बाघों की घटती आबादी को बचाने के लिए की गई है। केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण (Central Zoo Authority - CZA) ने इस परियोजना को अपनी बैठक में मंजूरी दी है।

गोविंदगढ़ (Govindgarh) में बनने वाले इस केंद्र के तहत महाराजा मार्तंड सिंह जूदेव (Maharaja Martand Singh Judev) सफारी और चिड़ियाघर को भी शामिल किया जाएगा। केंद्र की स्थापना से जैव विविधता संरक्षण को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

खबर यह भी- ग्वालियर चिड़ियाघर में गूंजी किलकारी, सफेद बाघिन मीरा ने 3 शावकों को दिया जन्म

उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का बयान

एमपी के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (Deputy CM Rajendra Shukla) ने इस परियोजना को वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन विकास के लिए अहम बताया है। उन्होंने केंद्र सरकार के सहयोग का आभार व्यक्त किया। सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav) के नेतृत्व में राज्य सरकार पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध है। इस प्रयास से मध्य प्रदेश अपने 'टाइगर स्टेट', 'लेपर्ड स्टेट' और 'चीता स्टेट' जैसे खिताब को और मजबूती देगा।
खबर यह भी- इंदौर जू में आए नए मेहमान, 'अफ्रीकन जेब्रा' को देखने उमड़े लोग, बदले में जामनगर भेजा जाएगा सफेद बाघ

वन्यजीव कार्यकर्ताओं की चिंता

वन्यजीव कार्यकर्ता अजय दुबे (Ajay Dubey) ने इस योजना पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि सफेद बाघ प्रजनन केंद्र वन्यजीव संरक्षण के सिद्धांतों के विपरीत हो सकता है। उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण को पत्र भी भेजा है।

खबर यह भी- भिलाई में मैत्री बाग जू में सफेद बाघिन ने एक साथ तीन शावको को जन्म दिया, वर्तमान में नौ सफेद बाघ मौजूद

पर्यटन को मिलेगा प्रोत्साहन

इस केंद्र के बनने से रीवा जिले में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। सफेद बाघों को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आकर्षित होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था में भी सुधार होगा।

खबर यह भी- INDORE: सफेद बाघिनी रागिनी ने तीन शावकों को दिया जन्म, 15 पहुंची बाघों की संख्या

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल
  • मध्य प्रदेश
  • रीवा न्यूज
  • सफेद बाघ
  • मध्य प्रदेश समाचार
  • वन्यजीव संरक्षण
  • White Tiger Breeding Center
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब