मयखाने से लुट गई शराब, सियासी रुतबे से डरा दुकानदार हाथ जोड़े खड़ा रहा

Ravi Awasthi | Feb 07, 2026, 24:08 IST
Share
winery robbed alcohol
winery robbed alcohol

धार जिले के डही कस्बे में शराब दुकान से महंगी शराब की बोतलें सरेआम लूट ली गईं। वीडियो में कांग्रेस विधायक के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल का नाम सामने आया है।

News in Short

  • धार जिले के डही कस्बे में शराब दुकान से बोतलें लूटी गईं।
  • वीडियो में विधायक के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल का नाम आया।
  • बुजुर्ग कर्मचारी ने लूट रोकने की कोशिश की, लेकिन दबंगों ने अनसुना किया।
  • पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखा, शिकायत मिलने पर कार्रवाई का वादा किया।
  • विधायक ने कहा कि अर्जुन सामान लेने दुकान पर गए थे, लेकिन बोतल उठाने वालों को नहीं जानते।

News in Detail

धार जिले के डही कस्बे में शराब दुकान से वाइन की महंगी बोतले सरेआम लूट ली गईं। आरोपियों की दबंगई व उनके सियासी रुतबे के आगे दुकान का बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़े हुए लूट नहीं करने की विनती करते रहा। लेकिन दबंगों ने उसे अनसुना कर दिया। खास बात यह कि शराब दुकान में हुई लूट की इस अनोखी घटना में आरोप,सफाई व पुलिस कार्रवाई का इंतजार,तीनों साथ-साथ चल रहे हैं।

एमपी से दुबई-सिंगापुर समेत 8 देशों और 17 घरेलू रूट्स पर जल्द शुरू होगी हवाई सेवा

दबंग शराब ढोते रहे, दुकानदार हाथ जोड़े खड़ा रहा

धार के डही स्थित एक शराब दुकान से बोतलें उठाकर ले जाने का वीडियो 4 फरवरी का बताया जा रहा है। वायरल फुटेज में पांच लोग दुकान के बाहर और जालीदार खिड़की के पास नजर आते हैं। एक व्यक्ति खिड़की से भीतर जाकर रैक से शराब की बोतलें निकालता है और बाहर खड़े लोगों को थमा देता है। बाहर मौजूद लोग बोतलें पास खड़ी कार में रखते दिखते हैं। यह क्रम कई बार दोहराया जाता है।

तीन दिन, फिर वही दावे: भोपाल में कांग्रेस का मंथन या आपसी कलह का नया अध्याय?

विधायक का चचेरा भाई मौके पर मौजूद

वीडियो में कुक्षी कांग्रेस विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल के चचेरे भाई अर्जुन सिंह बघेल भी दिखाई दे रहे हैं। अर्जुन, विधायक प्रतिनिधि के तौर पर काम संभालते हैं। फुटेज में वे दुकान के बाहर खड़े नजर आते हैं, जबकि उनके साथ मौजूद एक व्यक्ति अंदर जाकर बोतलें निकालता दिख रहा है।

SIR के साइड इफेक्ट : एक नाम से कई शिकायतें तो कहीं बीएलओ के मतदाता होने पर आपत्ति

बुजुर्ग कर्मचारी की विनती अनसुनी

दुकान में घुसकर बोतलें ले जाने पर एक बुजुर्ग कर्मचारी हाथ जोड़कर दबंगों को रोकने की कोशिश करता है,लेकिन उसकी विनती को अनसुना कर दिया जाता है।

विधायक बोले-भाई तो सिर्फ वहां खड़ा था

विधायक सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने माना कि अर्जुन सिंह उनके चचेरे भाई हैं। उनका कहना है कि अर्जुन सामान लेने दुकान पर गए थे और वीडियो में वह केवल दुकान के बाहर खड़े दिखाई दे रहे हैं। विधायक के मुताबिक,बोतलें उठाने वाले लोगों को वे नहीं जानते।

CM डॉ.मोहन यादव डीजीपी मकवाना से नाराज, मध्यप्रदेश के नौ IPS अफसरों की ट्रेनिंग अधर में

शिकायत आई तो करेंगे कार्रवाई :थाना प्रभारी

इस मामले में डही पुलिस की हालत भी बहुत कुछ शराब दुकान के बुजुर्ग कर्मचारी की तरह है। डही थाना प्रभारी दिलीप कुमार तड़ेवला कहते हैं-सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो उन्होंने भी देखा। इस आधार पर वह स्थिति पर नजर रखें हुए हैं। कोई शिकायत आई तो कार्रवाई करेंगे।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • धार
  • सोशल मीडिया
  • शराब
  • अर्जुन सिंह
  • सुरेंद्र सिंह बघेल
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई