फोन पर बात करते-करते पुल से चलती मालगाड़ी पर कूदी महिला, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
Kaushiki | Feb 18, 2025, 10:55 IST
sagar
सागर जिले से 30 किलोमीटर दूर जरुआ खेड़ा रेलवे स्टेशन पर एक चौंकाने वाली घटना घटी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स वीडियो में एक महिला को रेलवे ओवरब्रिज से चलती मालगाड़ी में कूदते हुए देखा जा सकता है।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के जरुआ खेड़ा रेलवे स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने रेलवे ओवरब्रिज से चलती हुई मालगाड़ी में छलांग लगा दी। इस घटना का 21 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यह पूरा दृश्य कैद हुआ है। वीडियो में महिला को रेलवे ओवरब्रिज पर बैठा देखा गया, जो फोन पर किसी से बातचीत कर रही थी।
जैसे ही मालगाड़ी नीचे से गुजरी, उसने छलांग लगा दी और उसके सिर में चोट लग गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का बैंकिंग विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या कोई अन्य कारण।
वहीं इस घटना के तुरंत बाद स्टेशन मास्टर घनश्याम शिवहरे को सूचना दी गई। उन्होंने इस घटना की जानकारी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भेजी। मालगाड़ी एक डबल डेकर थी, जिसमें 110 से अधिक डिब्बे थे और यह कोयला लेकर जा रही थी। जैसे ही घटना की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली, खुरई रेलवे स्टेशन पर अधिकारी और कर्मचारी तुरंत सतर्क हो गए।
क्योंकि, घटना के समय अंधेरा हो चुका था रेलवे कर्मचारियों ने टॉर्च की रोशनी में ट्रेन के डिब्बों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान एक कोयले के डिब्बे में महिला पड़ी मिली, जिसका एक और वीडियो सामने आया है। हालांकि, डबल डेकर मालगाड़ी होने की वजह से न तो खुरई और न ही बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोका जा सका। ट्रेन लगातार आगे बढ़ती रही और गुना-अशोकनगर लाइन की ओर चली गई।
मालगाड़ी के आगे बढ़ने के बाद रेलवे प्रशासन के सामने सबसे बड़ी चुनौती ट्रेन को रोकने की थी। लेकिन क्योंकि, यह एक डबल डेकर ट्रेन थी और इसमें 110 से अधिक डिब्बे थे, इसलिए इसे अचानक रोकना संभव नहीं था। रेलवे अधिकारी लगातार मालगाड़ी की ट्रैकिंग कर रहे थे और उम्मीद कर रहे थे कि किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचकर महिला को रेस्क्यू किया जा सके।
रेलवे पुलिस इस घटना की जांच में जुट गई है। वहीं, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला की स्थिति कैसी है और क्या वह बच पाई है या नहीं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि महिला ने जानबूझकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी या फिर यह कोई अन्य कारण से हुआ हादसा था। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले से जुड़ी अधिक जानकारी सामने आएगी और घटना के पीछे की सच्चाई स्पष्ट हो पाएगी।
जैसे ही मालगाड़ी नीचे से गुजरी, उसने छलांग लगा दी और उसके सिर में चोट लग गई। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, महिला का बैंकिंग विवाद चल रहा था, जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का प्रयास था या कोई अन्य कारण।
सागर में रेलवे ओवरब्रिज से कूदी महिला, 35 किलोमीटर दूर बरामद हुआ शव, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, देखें ⬇#MadhyaPradesh #Sagar #RailwayOverbridge #GoodsTrain #ViralVideo #TheSootr pic.twitter.com/eZ9eJtsv4m
— TheSootr (@TheSootr) February 18, 2025
ये खबर भी पढ़ें...
टॉर्च की रोशनी में महिला की तलाश
क्योंकि, घटना के समय अंधेरा हो चुका था रेलवे कर्मचारियों ने टॉर्च की रोशनी में ट्रेन के डिब्बों की तलाशी शुरू की। इसी दौरान एक कोयले के डिब्बे में महिला पड़ी मिली, जिसका एक और वीडियो सामने आया है। हालांकि, डबल डेकर मालगाड़ी होने की वजह से न तो खुरई और न ही बीना जंक्शन पर ट्रेन को रोका जा सका। ट्रेन लगातार आगे बढ़ती रही और गुना-अशोकनगर लाइन की ओर चली गई।
बैंक खाते से पैसे कटने पर हुआ विवाद
वहां के स्थानीय ग्रामीण नंदलाल के मुताबिक, महिला का पति दिल्ली में मजदूरी करता है। उसने फोन कर बताया था कि उसकी पत्नी जरुआ खेड़ा गई थी, क्योंकि उसके किसी बैंक या कियोस्क सेंटर में पैसे कटने को लेकर विवाद हुआ था। पति ने नंदलाल से कहा कि महिला को समझा लिया जाए, लेकिन तब तक वह ट्रेन में छलांग लगा चुकी थी। आशंका जताई जा रही है कि बैंकिंग विवाद के कारण ही महिला ने यह सुसाइडल कदम उठाया।
ये खबर भी पढ़ें..
ट्रेन रोकना बना बड़ी चुनौती
ये खबर भी पढ़ें..
मामले की हो रही जांच
ये खबर भी पढ़ें..
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari