एसपी कार्यालय में महिला ने खाया जहर, पुलिस कार्रवाई से नाराज थी; प्रताड़ना से तंग आकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए

Pratibha ranaa | Published:
Share
एसपी कार्यालय में महिला ने खाया जहर,
एसपी कार्यालय में महिला ने खाया जहर,

महिला ने एसपी कार्यालय में जहर खा लिया क्योंकि वह गांव के कुछ दबंग लोगों द्वारा प्रताड़ित हो रही थी और पुलिस द्वारा कोई उचित कार्रवाई नहीं की जा रही थी। महिला का आरोप है कि उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई, जिससे वह बेहद तनाव में थी।

एक महिला ने पुलिस कार्यालय में जहर खा लिया। वह बैतूल जिले के सोहागपुर के बंजारी ढाना गांव की रहने वाली है और लगातार गांव के कुछ लोगों द्वारा प्रताड़ित हो रही थी। महिला का कहना है कि उसे सात लोगों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं और पुलिस इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है। इससे हताश होकर उसने एसपी कार्यालय में आत्महत्या करने की कोशिश की।

महिला ने लगाए गंभीर आरोप

महिला का कहना है कि वह पिछले दस महीनों से लगातार परेशान हो रही है और पुलिस ने उसकी किसी भी शिकायत पर सही से कार्रवाई नहीं की। महिला ने अपने आवेदन में कहा कि चार महिलाएं उसे गलत तरीके से कपड़े पहनने का आरोप लगाती हैं और चरित्रहीन होने के नाम पर उसे बदनाम करती हैं। इतना ही नहीं, सरपंच ने उसे नकली पट्टा देकर धोखा दिया और उसके पति को भी नौकरी में परेशान करने की धमकी दिलवाई।

महिला ने एसपी कार्यालय में खाया जहर

परेशान होकर यह महिला एसपी कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंची, लेकिन उससे पहले उसने अपने साथ लाया जहर खा लिया। इस घटना के बाद महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। महिला ने बताया कि गांव के ही कुछ दबंग लोग उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं, लेकिन पुलिस उसकी एफआईआर (FIR) सही ढंग से दर्ज नहीं कर रही, जिससे उन आरोपियों के हौसले बढ़ते जा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए...मां ने पहले दबाया बेटे का गला, बेटी को दिया जहर, फिर खुद ने लगा ली फांसी

महिला ने यह भी बताया कि कुछ दिनों पहले, गांव की एक महिला ने धारदार हथियार से उस पर हमला किया था, लेकिन पुलिस ने उस मामले में सही एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की। इस पूरे मामले में पुलिस ने उल्टा उस पर काउंटर केस बना दिया, जिससे वह बेहद निराश है।

महिला का दर्द: मेरी FIR दर्ज कीजिए

महिला ने एसपी को एक आवेदन में कहा कि सर, मेरी हालत समझिए। मेरा कोई नहीं है, सिर्फ मेरा पति और बच्चा है। पुलिस मेरी एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं कर रही है। कड़ी कार्रवाई कीजिए, मुझे न्याय चाहिए।"

एसपी ने टीआई को सौंपी जांच

इस पूरे मामले में एसपी निश्चल झारिया ने गंभीरता से कार्रवाई की है और कोतवाली टीआई देवकरण डहरिया को जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी ने कहा कि महिला की शिकायत पर पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और एक मामले में चालान भी पेश हो चुका है। एसपी ने बताया कि अगर महिला के आवेदन में दिए गए आरोप सही पाए जाते हैं, तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज हिंदी
  • मध्यप्रदेश न्यूज अपडेट
  • woman poisoned sp office
  • बैतूल एसपी कार्यालय
  • betul SP Office
  • बैतूल महिला प्रताड़ना
  • betul Woman Harassment
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर