35 साल की उम्र में 10वीं बार मां बनी ये आदिवासी महिला, संघर्ष जानकर दंग रह जाएंगे आप
Shreya Nakade | Jul 11, 2024, 11:22 IST
35 साल की मां 22 साल की बेटी
मध्य प्रदेश के बालाघाट में एक महिला ने 35 साल की उम्र में अपने 10वें बच्चे को जन्म दिया है। बैगा आदिवासी समाज से होने के कारण महिला की नसबंदी भी नहीं हुई है।
बालाघाट जिले की एक महिला ने 35 साल की उम्र में अपने 10वें बच्चे को जन्म दिया है। महिला की सबसे बड़ी बेटी 22 साल की है। बैगा आदिवासी समाज की महिला जुगतीबाई बच्चे को जन्म देने के बाद बिलकुल स्वस्थ्य है।
जुगतीबाई ने अपने पहले बच्चे को जन्म 13 साल की उम्र में दिया था। इस बच्ची की उम्र अभी 22 साल है। बेटी की शादी भी हो चुकी है। इसके अलावा महिला ने कुल 7 बेटों और 3 बेटियों को जन्म दिया है।
ये खबर भी पढ़िए...
अपने जन्मदिन पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने लिया एक और संकल्प, बागेश्वर से ओरछा की करेंगे पदयात्रा
प्रसव पीड़ा होने पर गर्भवती महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। यहां बच्चे का हाथ गर्भ से बाहर निकल चुका था। ऐसे में महिला को तुरंत जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहां डॉ. अर्चना लिल्हारे ने महिला का सिजेरियन ऑपरेशन किया। महिला ने एक बेटे को जन्म दिया जो पूरी तरह स्वस्थ है। ऑपरेशन के बाद महिला भी स्वस्थ है।
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर चिड़ियाघर से आई खुशखबरी , टाइगर 'दुर्गा' ने 3 शावकों दिया जन्म, इनमें से एक बेहद खास
महिला के 22 साल, 13 साल, 9 साल, 8 साल, 6 साल और 3 साल के 6 बच्चे हैं। इसके अलावा तीन बच्चों की जन्म के बाद दो-तीन महीनों में ही मौत हो गई थी। 10वें बच्चे का जन्म अभी हुआ है। आशा कार्यकर्ता रेखा कटरे के अनुसार यह परिवार काफी गरीब है।
ये खबर भी पढ़िए...
प्रिंसिपल का ट्रांसफर हुआ कैंसिल तो गांव वालों ने निकाली बारात
महिला का ऑपरेशन करने वाली डॉक्टर अर्चना लिल्हारे बताती हैं कि जुगतीबाई की नसबंदी नहीं की गई। महिला बैगा आदिवासी समाज से आती है। इस जनजाति को संरक्षित करने के आदेश हैं।
2001 की जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ मिलाकर बैगा समुदाय की आबादी 8 लाख से भी कम है। इस जनजाति के लोगों को नसबंदी के लिए खुद आग्रह कर कलेक्टर से सहमति लेनी पड़ती है।
जगुतीबाई ने अभी तक 10 बच्चों को जन्म दिया है। जबकि सबसे ज्यादा बच्चों को जन्म देने का रिकॉर्ड एक रूसी महिला के नाम है। इस महिला ने 69 बच्चों को जन्म दिया है। 27 बार प्रेग्नेंट हुई इस महिला ने अक्सर जुड़वा, तीन या चार बच्चों को जन्म दिया है। रूस के पुराने रिकॉर्ड के अनुसार यह बच्चे 1726 से 1765 के बीच जन्में है। यह एक गिनीज रिकॉर्ड है।
ये खबर भी पढ़िए...
महाकाल के भक्तों में भेदभाव, गर्भगृह में VIP की एंट्री, बाकी श्रद्धालुओं की नो एंट्री
13 साल की उम्र में पहला प्रसव
ये खबर भी पढ़िए...
अपने जन्मदिन पर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने लिया एक और संकल्प, बागेश्वर से ओरछा की करेंगे पदयात्रा
ऑपरेशन से हुआ 10वां बच्चा
ये खबर भी पढ़िए...
ग्वालियर चिड़ियाघर से आई खुशखबरी , टाइगर 'दुर्गा' ने 3 शावकों दिया जन्म, इनमें से एक बेहद खास
तीन बच्चों की हो चुकी मौत
ये खबर भी पढ़िए...
प्रिंसिपल का ट्रांसफर हुआ कैंसिल तो गांव वालों ने निकाली बारात
नहीं हुई नसबंदी
2001 की जनसंख्या के आधार पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ मिलाकर बैगा समुदाय की आबादी 8 लाख से भी कम है। इस जनजाति के लोगों को नसबंदी के लिए खुद आग्रह कर कलेक्टर से सहमति लेनी पड़ती है।
सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने का रिकॉर्ड किसके नाम ?
ये खबर भी पढ़िए...
महाकाल के भक्तों में भेदभाव, गर्भगृह में VIP की एंट्री, बाकी श्रद्धालुओं की नो एंट्री
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari