इंदौर में फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी पर क्राइम ब्रांच का छापा, इन्वेस्ट करने के लिए रुपए लेते, फिर लौटाते ही नहीं

Vishwanath Singh | May 17, 2025, 22:30 IST
Share
The Sootr
The Sootr

शिकायतकर्ता प्रदीप बंसल ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शेयर एडवाइजरी कंपनी ने उनसे MCX ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा होने का दावा कर 10 हजार रुपए इन्वेस्ट करवाए थे।

इंदौर में बीते छह महीनों से सक्रिय एक फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ किया है। इस कंपनी के जरिए प्रदेश के बाहर के हजारों लोगों को शेयर मार्केट में मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी की जा रही थी। ठग गैंग लोगों से रूपए इन्वेस्टमेंट के नाम से लेते थे। इसके बाद वे ट्रेडिंग में न तो रूपए इन्वेस्ट करते थे और न ही रूपए को वापस करते थे। क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो ‘धनलक्ष्मी सिक्योरिटी’ नामक फर्जी एडवाइजरी कंपनी चला रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने युवतियों की टीम बनाकर कॉल सेंटर के माध्यम से यह ठगी की योजना चलाई थी।

बड़े मुनाफे का लालच देकर 10 हजार से शुरू की ठगी

शिकायतकर्ता प्रदीप बंसल ने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई थी कि एक शेयर एडवाइजरी कंपनी ने उनसे MCX ट्रेडिंग में बड़ा मुनाफा होने का दावा कर 10 हजार रुपए इन्वेस्ट करवाए थे। आरोपियों ने फर्जी वेबसाइट और ऐप के जरिए 1 लाख रुपए तक का “प्रॉफिट” दिखाया, लेकिन जब उन्होंने प्रॉफिट निकालने की कोशिश की, तो आरोपियों ने और पैसे मांगे। शंका होने पर जब फरियादी ने अपने पैसे वापस मांगे, तो उनकी आईडी डिलीट कर दी गई और फोन नंबर ब्लॉक कर दिया गया।

The Sootr
The Sootr

3 आरोपी गिरफ्तार, 10 युवतियों को कॉलिंग के लिए रखा था

यह खबर भी पढ़ें...FD कराने वालों के लिए बुरी खबर! SBI ने घटाई ब्याज दरें, जानें नई रेट्स

गिरफ्तार आरोपियों की प्रोफाइल

सचिन उतरकर (46), मूल निवासी मुंबई, कॉल सेंटर में मैनेजर की भूमिका में था और बी.कॉम शिक्षित है।

आलोक कुमार सिंह (28), बीई इंजीनियर, कॉल सेंटर का पार्टनर और फंड मैनेजमेंट में शामिल था।

तुषार उर्फ राघव बड़ोलिया (22), बीएससी छात्र, देवास निवासी। फ्लैट किराए पर लेकर संचालन कर रहा था।

यह खबर भी पढ़ें...बिजली विभाग का अफसर बना ऑनलाइन सट्टेबाज़, ठग लिए 60 लाख

सॉफ्टवेयर से बना रखा था फर्जी ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म

डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी न तो SEBI के नियमों का पालन कर रहे थे और न ही शेयर मार्केट के मानकों का। आलोक सिंह ने फर्जी वेबसाइट और ऐप खुद डिजाइन की थी। ग्राहकों को लिंक भेजकर झूठा ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म दिखाया जाता था, जिसमें इन्वेस्टमेंट का कई गुना मुनाफा दिखाया जाता था, लेकिन विड्रॉल की अनुमति नहीं दी जाती थी।

यह खबर भी पढ़ें...कांग्रेस ने RSS कार्यालय को सौंपा विरोध-पत्र, कर्नल सोफिया कुरैशी के अपमान पर जताया आक्रोश

प्रदेश के बाहर के लोगों को बनाते थे निशाना

आरोपियों के पास 5000 से अधिक लोगों के मोबाइल नंबर थे। ये लोग गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार जैसे राज्यों के निवासियों को कॉल करते थे, ताकि इंदौर में शिकायत दर्ज न हो सके। कॉल करने के लिए 12वीं पास 10 लड़कियों को रखा गया था, जिन्हें मंथली वेतन दिया जाता था।तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। उनसे पूछताछ कर फर्जी खातों, सॉफ्टवेयर और अन्य गिरोह के सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अब इनके बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि पीड़ितों का पैसा वापस दिलाया जा सके।

यह खबर भी पढ़ें...अक्षत की मुट्ठी में छिपी सेवा पुस्तिका! अभियंता का 'टोटकानुमा' फरमान वायरल

Tags:
  • क्राइम ब्रांच
  • इंदौर
  • पुलिस
  • ठगी
  • शेयर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग