मेवात से देशभर में जा रहा सफेद जहर, 545 किलो बदबूदार सिंथेटिक पनीर जब्त

Jageshwar prasad | Jul 14, 2026, 14:15 IST
Share
मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया
मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया

राजस्थान के मेवात क्षेत्र से 545 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया है। यह क्षेत्र सिंथेटिक डेयरी उत्पादों की बड़ी मंडी बना हुआ है। यहां से सफेद जहर पूरे देशभर में सप्लाई किया जा रहा है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मेवात क्षेत्र से 545 किलोग्राम सिंथेटिक पनीर बरामद किया गया।
  • मेवात क्षेत्र सिंथेटिक डेयरी उत्पादों की बड़ी मंडी बना हुआ है।
  • यहां से सफेद जहर पूरे देशभर में सप्लाई किया जा रहा है।
  • हानिकारक होने के कारण पनीर को गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवाया।
सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान के मेवात क्षेत्र में सिंथेटिक डेयरी उत्पादों का काला कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक बार फिर सेहत से खिलवाड़ करने वाले इस धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है।

पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास में 545 किलोग्राम बदबूदार और संदिग्ध सिंथेटिक पनीर बरामद किया है।

स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक होने के कारण प्रशासन ने इस पूरे पनीर को मौके पर ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट करवा दिया।

गश्त के दौरान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध सफेद रंग की ईको कार को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

कार के भीतर का नजारा देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। गाड़ी में प्लास्टिक की करीब 15 कैनें ठंस-ठंसकर भरी हुई थीं। इनमें 545 किलो पनीर रखा था।

जांच करने पर पनीर से बेहद तेज और असहनीय बदबू आ रही थी। उसमें चारों तरफ गंदगी लगी हुई थी।

मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया
मेवात से 545 किलो सिंथेटिक पनीर जब्त, मौके पर नष्ट किया

​कौड़ियों के भाव हरियाणा और झुंझुनू में खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने मौके से कार सवार दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान आदिल खान और मुनव्वर के रूप में हुई है। वे तिजारा के जरौली गांव के निवासी हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए। उन्होंने बताया कि वे इस घटिया और बदबूदार पनीर को हरियाणा के नारनौल और राजस्थान के झुंझुनू जिले में सप्लाई करने जा रहे थे।

​इस सिंथेटिक पनीर को बाजार में महज 180 से 200 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचने की योजना थी। मौजूदा समय में अच्छी गुणवत्ता वाले शुद्ध पनीर की बाजार कीमत करीब ₹400 प्रति किलो है।

ऐसे में आधे से भी कम दाम पर बिकने वाला यह पनीर सीधे तौर पर सिंथेटिक और जहरीले रसायनों से बने होने की पुष्टि करता है।

​जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मौके पर ही दी समाधि

​मामले की गंभीरता को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग को तुरंत सूचित किया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी हेमंत कुमार यादव के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची।

विभाग ने सबसे पहले खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSSAI), 2006 के तहत संदिग्ध पनीर के कानूनी नमूने लिए। इसके बाद पनीर के अत्यधिक दूषित होने के कारण अधिकारियों ने बिना समय गंवाए जेसीबी मशीन बुलाई।

मौके पर ही एक गहरा गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो जहरीले पनीर को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया।

गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो जहरीले पनीर को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया
गड्ढा खुदवाकर पूरे 545 किलो जहरीले पनीर को मिट्टी में दबाकर नष्ट कर दिया गया

​मेवात में फल-फूल रहा सिंथेटिक डेयरी का नेटवर्क

इस घटना ने एक बार फिर इलाके में चल रहे सफेद जहर के संगठित नेटवर्क को बेनकाब कर दिया है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अलवर और मेवात के अंदरूनी इलाकों में लंबे समय से सिंथेटिक दूध, मावा और पनीर बनाने की अवैध फैक्ट्रियां धड़ल्ले से चल रही हैं।

यहां तैयार होने वाला यह धीमा जहर न केवल राजस्थान, बल्कि हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी धड़ल्ले से सप्लाई किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:-

मेवात में लगी सेल, पर कस्टमर निकली पुलिस, 4 करोड़ के लैपटॉप्स के साथ मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मत्स्य मेवात संस्थान में 22 लाख की हेराफेरी, पदाधिकारियों पर लगे आरोप, पुलिस ने दर्ज की FIR

शिक्षा के लिहाज से पिछड़े अलवर के मेवात में जगाई अलख, अब मिलेगा राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार

साइबर अपराधियों के निशाने पर वन मंत्री, बनाया फर्जी अकाउंट, ठगने की कोशिश

Tags:
  • खाद्य सुरक्षा विभाग
  • FSSAI
  • मेवात
  • खैरथल-तिजारा
  • सिंथेटिक पनीर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि