जब्त किए गए गहनों में 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी
बस की तलाशी में निकला करोड़ों का सोना-चांदी, तीन गिरफ्तार
Jageshwar prasad | Published:
आबूरोड में पुणे-जोधपुर बस से 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी जब्त
राजस्थान के सिरोही के आबूरोड में पुणे-जोधपुर बस से 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी जब्त की गई है। दस्तावेज नहीं होने पर तीन गिरफ्तार, जांच जारी।
समझें क्या है पूरा मामला
- सिरोही के आबूरोड में पुलिस ने बस से 4 करोड़ रुपए के गहने जब्त किए।
- पुणे-जोधपुर ट्रैवल्स बस में तीन लोग बोरियों में बंद ज्वेलरी ले जा रहे थे।
- आरोपियों के पास गहनों के कोई बिल या दस्तावेज नहीं मिले, तीनों को गिरफ्तार।
- जब्त किए गए गहनों में 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी शामिल है।
- पुलिस आरोपियों से गहनों की खरीद और अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
बस में सवार तीन यात्रियों के पास कुल 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी के गहने मिले। दस्तावेज नहीं होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब खरीद-फरोख्त और तस्करी के एंगल से जांच कर रही है।
गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी में खुला राज
तलाशी में तीन यात्रियों के बैग से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने निकले। जब तीनों से खरीद के बिल और दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कुछ भी नहीं था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।
किसके बैग में कितना सोना
गजेंद्र सिंह निवासी वेरा विलपुर, थाना पालड़ी एम (सिरोही) के बैग से 890 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए।
चंदूलाल निवासी गोल, थाना बरलूट (सिरोही) के पास 571.5 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर मिले।
तीनों के पास से बरामद कुल सोने-चांदी की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।
पूछताछ के बाद तीनों गिरफ्तार
थाना अधिकारी के अनुसार अब गहनों की खरीद-फरोख्त, इन्हें कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इन सभी सवालों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:-
सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर होगी कार्रवाई, नेट बंद
मेडिकल प्रैक्टिस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन डॉक्टर गिरफ्तार
एसीबी को बीज निगम के निदेशक से मिले 1.59 करोड़, भांजे से 85 लाख बरामद
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक
By Mukesh Sharma