बस की तलाशी में निकला करोड़ों का सोना-चांदी, तीन गिरफ्तार

Jageshwar prasad | Jun 08, 2026, 12:49 IST
Share
आबूरोड में पुणे-जोधपुर बस से 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी जब्त
आबूरोड में पुणे-जोधपुर बस से 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी जब्त

राजस्थान के सिरोही के आबूरोड में पुणे-जोधपुर बस से 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी जब्त की गई है। दस्तावेज नहीं होने पर तीन गिरफ्तार, जांच जारी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • सिरोही के आबूरोड में पुलिस ने बस से 4 करोड़ रुपए के गहने जब्त किए।
  • पुणे-जोधपुर ट्रैवल्स बस में तीन लोग बोरियों में बंद ज्वेलरी ले जा रहे थे।
  • आरोपियों के पास गहनों के कोई बिल या दस्तावेज नहीं मिले, तीनों को गिरफ्तार।
  • जब्त किए गए गहनों में 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी शामिल है।
  • पुलिस आरोपियों से गहनों की खरीद और अन्य पहलुओं पर पूछताछ कर रही है।
राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड में गुजरात सीमा से सटी मावल चौकी पर रविवार शाम पुलिस की नाकाबंदी के दौरान पुणे-जोधपुर ट्रैवल्स बस से करीब 4 करोड़ रुपए की सोने-चांदी की ज्वेलरी जब्त की गई।

बस में सवार तीन यात्रियों के पास कुल 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी के गहने मिले। दस्तावेज नहीं होने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब खरीद-फरोख्त और तस्करी के एंगल से जांच कर रही है।

गुजरात बॉर्डर पर नाकाबंदी में खुला राज

रविवार शाम करीब 4 बजे आबूरोड रीको थाना क्षेत्र की मावल चौकी पर नाकाबंदी चल रही थी। थाना अधिकारी लक्ष्मण सिंह चंपावत के अनुसार गुजरात के पालनपुर की ओर से आ रही पुणे-जोधपुर ट्रैवल्स बस को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी में तीन यात्रियों के बैग से भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने निकले। जब तीनों से खरीद के बिल और दस्तावेज मांगे गए तो उनके पास कुछ भी नहीं था। इसके बाद पुलिस ने तीनों को हिरासत में ले लिया।

किसके बैग में कितना सोना

पुलिस ने गहनों को तौलकर तीनों के हिस्से का ब्यौरा तैयार किया। रमेश कुमार निवासी बरलूट (सिरोही) के बैग से 1 किलो 350 ग्राम सोना और 300 ग्राम चांदी की ज्वेलरी मिली।

गजेंद्र सिंह निवासी वेरा विलपुर, थाना पालड़ी एम (सिरोही) के बैग से 890 ग्राम सोने के गहने बरामद हुए।

चंदूलाल निवासी गोल, थाना बरलूट (सिरोही) के पास 571.5 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी के जेवर मिले।

तीनों के पास से बरामद कुल सोने-चांदी की अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ रुपए आंकी गई है।

जब्त किए गए गहनों में 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी
जब्त किए गए गहनों में 2.8 किलो सोना और 800 ग्राम चांदी

पूछताछ के बाद तीनों गिरफ्तार

पुलिस ने सभी गहने जब्त कर तीनों से पूछताछ शुरू की। दस्तावेज न होने और जवाब संतोषजनक न मिलने पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना अधिकारी के अनुसार अब गहनों की खरीद-फरोख्त, इन्हें कहां से लाया गया और कहां ले जाया जा रहा था, इन सभी सवालों की गहन जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें:-

हरियाणा से राजस्थान में नकली नोटों की सप्लाई, पकड़ा गया मुख्य आरोपी

सड़क चौड़ीकरण के लिए प्रशासन अलर्ट, धार्मिक स्थलों पर होगी कार्रवाई, नेट बंद

मेडिकल प्रैक्टिस के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा, तीन डॉक्टर गिरफ्तार

एसीबी को बीज निगम के निदेशक से मिले 1.59 करोड़, भांजे से 85 लाख बरामद

Tags:
  • राजस्थान
  • सिरोही
  • रीको
  • गुजरात सीमा
  • 4 करोड़ रुपए के गहने जब्त
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि