abvp-jodhpur-minister-poonam-bhati-cheating-case
क्या सत्ता के दबाव में पूनम भाटी को बचाया जा रहा!, नकल प्रकरण पकड़ रहा तूल, जानें क्या है पूरा मामला
Nitin Kumar Bhal | Sept 30, 2025, 10:41 IST
Photograph: (TheSootr)
ABVP की जोधपुर प्रांत मंत्री पूनम भाटी परीक्षा में नकल करते पकड़ी गईं। इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दबाने की कोशिश की। TheSootr में जानें पूरी घटना।
Jodhpur . जोधपुर के जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में एबीवीवी की प्रांत मंत्री पूनम भाटी के नकल मामला तूल पकड़ने लगा है। एक ओर, विश्वविद्यालय प्रशासन की सफाई भी आई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस नोट के मुताबिक, 29 सितंबर 2025 को दो मामलों में कार्रवाई की गई। संगीत की परीक्षा में एक छात्रा के पास मोबाइल मिला। वहीं, हिन्दी की परीक्षा में एक छात्रा को बात करता हुआ पकड़ा गया। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार उसकी जांच में कोई अनुचित सामग्री नहीं पाई गई। दूसरी ओर, एक पक्ष इसे मामले को रफा-दफा करने की साजिश बताया है। बता दें, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की जोधपुर प्रांत की मंत्री पूनम भाटी के खिलाफ परीक्षा में नकल करने का मामला सामने आया है। यह घटना उस समय की है जब पूनम भाटी जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में M.A हिंदी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा दे रही थीं। सोमवार सुबह 7 से 10 बजे के बीच आयोजित इस परीक्षा में डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजश्री राणावत ने पूनम भाटी को मोबाइल से नकल करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने संज्ञान लिया है। एबीवीपी ने पूनम भाटी से पूरे मामले का स्पष्टीकरण मांगा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि संगठन शिक्षा क्षेत्र में सदाचार और पारदर्शिता के लिए प्रतिबद्ध है। संगठन ने बताया कि संबंधित छात्रा कार्यकर्ता से स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से इस पूरे मामले की जांच आंतरिक समिति की ओर से की जाएगी।
यह खबर भी देखें...
दुनिया का सबसे ऊंचा रावण राजस्थान के इस शहर में बना, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज
उधर, देर रात पूनम भाटी ने भी सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। जिसमें भाटी ने नकल के आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सत्य परेशान हो सकता है लेकिन, पराजित नहीं।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान मौसम अपडेट : मौसम ले रहा करवट, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट
उधर, रालोपा सुप्रीमो सांसद हनुमान बेनीवाल ने भी इस मामले में एक्स पर पोस्ट डाली है। उन्होंने इस मामले को दबाने का आरोप लगाया।
जब न्यू कैंपस केंद्र की इंचार्ज डॉ. सुशीला शक्तावत से इस बारे में जानकारी लेने के लिए फोन किया, तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की संगठन प्रांत मंत्री पूनम भाटी से भी बात की गई, लेकिन उन्होंने भी कोई जवाब नहीं दिया। यह संकेत था कि यूनिवर्सिटी प्रशासन और ABVP दोनों ही इस मामले को दबाने में जुटे हुए थे।
इस पूरे प्रकरण के बाद, पूनम भाटी के खिलाफ राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी ने पूनम भाटी को उनके पद से हटाने की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह के कार्य किसी भी राजनीतिक संगठन की छवि को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं, ABVP के राष्ट्रीय प्रवक्ता पारस गुर्जर ने भी इस मामले में पूनम भाटी को तत्काल प्रभाव से पद से मुक्त करने की मांग की है।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान : गबन-घोटालों में 131 करोड़ फंसे, दागी अफसरों से वसूली में छूट रहा पसीना
पूनम भाटी ABVP की सामाजिक छवि एक नेता के रूप में मजबूत रही है। वह जैसलमेर जिले के झिनझिनयाली गांव की निवासी हैं और जनवरी 2024 में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित राष्ट्रीय परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व कर चुकी थीं। ऐसे में, इस नकल के विवाद ने उनके बारे में कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
पूनम भाटी को जनवरी 2025 में ABVP का प्रांत मंत्री बनाया गया था। इसके बाद, उन्होंने कई राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लिया और छात्र आंदोलन में ABVP की स्थिति को मजबूत किया। लेकिन अब उनके खिलाफ नकल के आरोप और राजनीतिक दबाव के कारण उनकी छवि पर सवाल उठने लगे हैं।
यह खबर भी देखें...
राजस्थान की टोंक जेल में हथियारों और गुटखा के साथ बदमाश, वीडियो हुआ वायरल
इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्यों इस गंभीर घटना को दबाने का प्रयास किया। यह स्थिति उस समय और भी गंभीर हो जाती है, जब जांच अधिकारी को मामले की जानकारी होते हुए भी इसे सही तरीके से संज्ञान में नहीं लिया गया। इससे यह साबित होता है कि प्रशासन और ABVP दोनों ने इस मामले को रफा-दफा करने की पूरी कोशिश की है।
पूनम भाटी नकल मामला विश्वविद्यालयों में नकल की रोकथाम के लिए एक गंभीर चेतावनी हो सकती है। ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई और सख्त निगरानी जरूरी है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों। नकल के मामलों में सजा और दंड की सख्त नीति लागू करनी चाहिए, ताकि शिक्षा की गुणवत्ता और निष्पक्षता बनी रहे।
यह खबर भी देखें...
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने देर रात पकड़ीं नकली खाद की दो फैक्ट्री, 64 हजार बैग बरामद
एबीवीपी ने लिया संज्ञान, भाटी से मांगा स्पष्टीकरण
यह खबर भी देखें...
दुनिया का सबसे ऊंचा रावण राजस्थान के इस शहर में बना, एशिया और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में होगा दर्ज
सोशल मीडिया पर सामने आई पूनम भाटी
ॐ🚩
सत्यमेव जयते pic.twitter.com/eYa7ORl67Q
— Poonam Bhati (@PoonamBhatis) September 30, 2025
राजस्थान मौसम अपडेट : मौसम ले रहा करवट, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज व येलो अलर्ट
हनुमान बेनीवाल ने भी साधा निशाना
पहले जोधपुर स्थित MBM यूनिवर्सिटी में राजस्थान सरकार के विधि मंत्री जोगाराम पटेल की पौत्री नकल करते हुए पकड़ी गई और अब भाजपा के ही छात्र संघठन ABVP की प्रांत मंत्री पूनम भाटी जोधपुर स्थित जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में नकल करते हुए पकड़ी गई,सत्ता के दम पर इस मामले को दबाने के…
— HANUMAN BENIWAL (@hanumanbeniwal) September 29, 2025
इंचार्ज ने नहीं उठाया फोन
abvp-jodhpur-minister-poonam-bhati-cheating-case
एनएसयूआई ने भाटी को पद से हटाने की मांग की
यह खबर भी देखें...
राजस्थान : गबन-घोटालों में 131 करोड़ फंसे, दागी अफसरों से वसूली में छूट रहा पसीना
पूनम भाटी की सामाजिक छवि और विवाद
abvp-jodhpur-minister-poonam-bhati-cheating-case
पूनम भाटी का इतिहास और ABVP में उनकी भूमिका
यह खबर भी देखें...
राजस्थान की टोंक जेल में हथियारों और गुटखा के साथ बदमाश, वीडियो हुआ वायरल
मामले को दबाने की कोशिश
नकल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत
यह खबर भी देखें...
कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने देर रात पकड़ीं नकली खाद की दो फैक्ट्री, 64 हजार बैग बरामद
FAQ
- 1. पूनम भाटी को नकल करते हुए कैसे पकड़ा गया?
पूनम भाटी को डिप्टी सुपरिटेंडेंट राजश्री राणावत ने मोबाइल से नकल करते हुए पकड़ा। इसके बाद उनकी कॉपी बदलकर नकल के आरोप में मामला दर्ज किया गया। - 2. ABVP ने मामले को कैसे दबाने की कोशिश की?
ABVP के स्थानीय पदाधिकारी और विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, जिससे पूरी घटना की गंभीरता पर सवाल उठने लगे हैं। - 3. पूनम भाटी की सामाजिक छवि क्या है?
पूनम भाटी ने 2024 में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में राष्ट्रीय परेड में राजस्थान का प्रतिनिधित्व किया था, और वे ABVP में एक महत्वपूर्ण पदाधिकारी रही हैं। - 4. एनएसयूआई ने इस मामले में क्या कार्रवाई की है?
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष बबलू सोलंकी ने पूनम भाटी को पद से हटाने की मांग की है, जबकि राष्ट्रीय प्रवक्ता ने भी उन्हें तत्काल पद से मुक्त करने की अपील की है।
मुहाना युवक मौत केस में मानव अधिकार आयोग सख्त, IPS से जांच; 23 अक्टूबर तक मांगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
दंतेवाड़ा के जंगल में दबा था मौत का सामान, सर्चिंग में AK-47 और कुकर बम का भारी जखीरा मिला।
By VINAY VERMA
एमपी में बस किराया हो सकता है कम, यात्रियों के फीडबैक के बाद सरकार करेगी नए सिरे से समीक्षा
By Ramanand Tiwari
67 लाख महिलाओं के खातों में कल पहुंचेगी 632 करोड़ की राशि, जानिए किसे मिलेगा भुगतान
By Arun Tiwari
8 अक्टूबर को किसानों का हल्लाबोल; ट्रैक्टर से करेंगे सरकार का घेराव, गन्ना भुगतान समेत 11 मांगें को लेकर प्रदर्शन
By VINAY VERMA
दमोह में समग्र ID में बड़ी गड़बड़ी: एक समग्र आईडी पर 105 बच्चे लिए गोद, 6 लोगों पर मामला दर्ज
By Sandeep Kumar
CG Top News : कोल घोटाले में बड़ा खुलासा, 11 को साय कैबिनेट की बैठक, अमूल-देवभोग घी के सैंपल फेल
By Umeshwari Baghel