एसीबी कोर्ट का फैसला: CBN के डिप्टी कमिश्नर पूर्व IRS सहीराम मीणा और दलाल को तीन-तीन साल की कैद
Nitin Kumar Bhal | Jul 29, 2025, 10:17 IST
Photograph: (The Sootr)
एसीबी कोर्ट ने सात साल पुराने अफीम पट्टे और मुखिया नियुक्ति में रिश्वत मामले में नारकोटिक्स विभाग के डिप्टी कमिश्नर IRS सहीराम मीणा और उनके दलाल कमलेश को 3-3 साल की सजा सुनाई।
एसीबी (ACB) कोर्ट ने केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग (Central Bureau of Narcotics CBN) के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर IRS डॉ. सहीराम मीणा और उनके दलाल कमलेश धाकड़ को अफीम के पट्टे जारी करने और मुखिया नियुक्ति के लिए रिश्वत लेने के आरोप में 3-3 साल की सजा सुनाई है। यह मामला सात साल पुराना है, जिसमें 26 जनवरी 2019 को सहीराम को राजस्थान (Rajasthan) के कोटा में सरकारी आवास पर रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था। एसीबी को सूचना मिली थी कि अफीम लाइसेंसधारकों से विभागीय अधिकारियों द्वारा भारी रिश्वत वसूली जा रही है। इस कार्रवाई में रिश्वत की रकम अफीम काश्तकार के ग्राम मुखिया के माध्यम से वसूली जा रही थी।
26 जनवरी 2019 को कोटा एसीबी ने दोनों को ट्रैप किया था। उन्हें सूचना मिली थी कि अफीम लाइसेंसधारकों से नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी अफीम पट्टे और मुखिया की नियुक्ति के लिए भारी रिश्वत ले रहे हैं। ये रिश्वत रकम ग्राम मुखिया के माध्यम से वसूली जा रही थी।
यह खबर भी देखें ... एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरपीएससी सचिव तलब, भ्रष्टाचार मामले में एसीबी से जवाब मांगा
एसीबी ने सहीराम मीणा को कोटा में उनके सरकारी आवास पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके साथ ही दलाल कमलेश धाकड़ और अफीम काश्तकार के बेटे को भी गिरफ्तार किया गया।
यह खबर भी देखें ... एसीबी को देख वकील ने रिश्वत का नोट निगला! एंडोस्कोपी कर पेट से निकाला
26 जनवरी, गणतंत्र दिवस के दिन, सहीराम मीणा को झंडारोहण के बाद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। हालांकि, झंडारोहण के समय उन्होंने कर्मचारियों को ईमानदारी से काम करने की नसीहत दी थी, जो उनके इस कृत्य से एक बड़ा विरोधाभास था।
यह खबर भी देखें ... जुआ एक्ट में अब एसीबी और ईओडब्ल्यू को मिला जांच और कार्रवाई का अधिकार
एसीबी ने सहीराम मीणा के कोटा और जयपुर स्थित आवासों की तलाशी ली। तलाशी में करीब 2.30 करोड़ रुपए की नकद राशि, 106 प्लॉटों, फ्लेटों और दुकानों के दस्तावेज मिले। इसके अलावा, लगभग 6.22 लाख रुपए मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद हुए। इसके अलावा पेट्रोल पंप, मैरिज गार्डन, कृषि भूमि सहित लगभग 300 करोड़ रुपये की संपत्ति भी एसीबी के हाथ लगी। यह संपत्ति उनके अवैध संबंधों और रिश्वत के माध्यम से इकट्ठा की गई थी।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
ACB action in Rajasthan | ACB - Anti Corruption Bureau | एसीबी कोर्ट ने पूर्व IRS डॉ. सहीराम मीणा को क्या सजा सुनाई | राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदी
IRS डॉ. सहीराम मीणा के रिश्वत लेने का कैसे हुआ खुलासा ?
यह खबर भी देखें ... एसआई भर्ती पेपर लीक मामले में आरपीएससी सचिव तलब, भ्रष्टाचार मामले में एसीबी से जवाब मांगा
IRS डॉ. सहीराम मीणा ने कितनी रिश्वत ली थी ?
यह खबर भी देखें ... एसीबी को देख वकील ने रिश्वत का नोट निगला! एंडोस्कोपी कर पेट से निकाला
IRS डॉ. सहीराम मीणा ने गणतंत्र दिवस पर झंडारोहण के बाद ली रिश्वत
यह खबर भी देखें ... जुआ एक्ट में अब एसीबी और ईओडब्ल्यू को मिला जांच और कार्रवाई का अधिकार
पूर्व IRS सहीराम मीणा के पूरे मामले का समझें
| |
IRS डॉ. सहीराम मीणा निकला 300 करोड़ से अधिक का आसामी
FAQ
- पूर्व IRS सहीराम मीणा पर क्या आरोप था?
सहीराम मीणा पर अफीम के पट्टे जारी करने और ग्राम मुखिया की नियुक्ति के लिए रिश्वत लेने का आरोप था। - 2. पूर्व IRS सहीराम मीणा से रिश्वत कब और कैसे पकड़ी गई?
26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के बाद कोटा में सरकारी आवास पर सहीराम को एक लाख रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। - 3. पूर्व IRS सहीराम मीणा से तलाशी के दौरान क्या-क्या मिला?
एसीबी ने 2.30 करोड़ रुपए नकद, 106 से अधिक प्लॉट, फ्लैट, दुकानों के दस्तावेज, बहुमूल्य आभूषण, पेट्रोल पंप, मैरिज गार्डन और करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति बरामद की। - 4. पूर्व IRS सहीराम मीणा को सजा क्या सुनाई गई?
कोटा एसीबी कोर्ट ने सहीराम और उनके दलाल को 3-3 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई है।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
ACB action in Rajasthan | ACB - Anti Corruption Bureau | एसीबी कोर्ट ने पूर्व IRS डॉ. सहीराम मीणा को क्या सजा सुनाई | राजस्थान न्यूज | राजस्थान न्यूज अपडेट | राजस्थान न्यूज हिंदी
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari