पैसे और रंग के जुगाड़ में लगी रही ACB, आरोपी से 3 लाख घूस लेकर फुर्र हुआ SHO

Jageshwar prasad | May 22, 2026, 13:41 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-22T133134.568
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के प्रतापगढ़ में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई उलटी पड़ गई। SHO प्रवीण सिंह दुष्कर्म के आरोपी से 3 लाख रिश्वत लेकर एसीबी टीम की तैयारी से पहले ही निकल गया। एसीबी ने बाद में पीछा कर थानेदार की गाड़ी से रकम तो बरामद कर ली, लेकिन रंग लगे नोट नहीं मिल सके।

News In Short

  • प्रतापगढ़ में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई नाकाम, SHO पहले ही ले गया रिश्वत।
  • दुष्कर्म के आरोपी से 3 लाख रुपए लेकर निकला थाना प्रभारी प्रवीण सिंह।
  • एसीबी ने परिवादी का फोन बंद कराया, लेकिन रंग लगे नोट नहीं हो सके तैयार।
  • टोल पर SHO को रोका, 2.87 लाख रुपए बरामद, लेकिन नहीं कर सके गिरफ्तार।
  • SHO का दावा- ये पैसे 14 लाख के एरियर में से बचे हैं।

News In Detail

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की एक ट्रैप कार्रवाई बुरी तरह उलटी पड़ गई। एक तरफ एसीबी टीम ट्रैप के लिए रंग और नोटों का इंतजाम कर रही थी, वहीं दूसरी तरफ धोलापानी थाना प्रभारी (SHO) प्रवीण सिंह रिश्वत के तीन लाख रुपए लेकर आराम से निकल गया। एसीबी ने बाद में उसे तो रोक लिया और रकम बरामद कर ली, लेकिन रंग लगे नोट न होने के कारण SHO को गिरफ्तार नहीं कर सकी।

क्या है पूरा मामला?

धोलापानी थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने दुष्कर्म (रेप) के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। आरोपी को बचाने के लिए उसके भाई रितेश ने SHO से संपर्क किया। SHO ने आरोपी की मदद करने और उसके पिता को नहीं फंसाने के बदले तीन लाख रुपए की रिश्वत मांगी।

रितेश ने यह मामला एसीबी के टोल फ्री नंबर पर शिकायत कर दी। उसने यह भी बताया कि वह एसीबी कार्यालय नहीं आ सकता, इसलिए एसीबी की टीम खुद रितेश के पास पहुंची।

ACB का जाल कैसे बिछा?

रितेश की शिकायत के बाद एसीबी ने SHO को रंगे हाथ पकड़ने की योजना बनाई। टीम ने 20 हजार रुपये की फोटो खींची, नोटों के नंबर लिखे और नोट रितेश को दे दिए। परिवादी का मोबाइल बंद करा दिया ताकि SHO को शक न हो। रितेश ने SHO को 20 हजार रुपए (तत्काल मदद के लिए) दे दिए। SHO ने कहा कि बाकी 3 लाख रुपये और देने होंगे।

जब ACB रंग ढूंढ़ती रही, SHO निकल गया

13 मई को रितेश ने एसीबी को बताया कि वह 3 लाख रुपये की व्यवस्था 3-4 घंटे में कर सकता है। एसीबी ट्रैप कार्रवाई के लिए रंग और नोट ढूंढ़ने में जुट गई। लेकिन तब तक SHO प्रवीण सिंह आरोपी को लेकर गंगापुर में मौका तस्दीक कराने चला गया। वहां SHO ने आरोपी के सेठ मितांश से बात करवाई और तीन लाख रुपए लेकर वहां से निकल गया।

टोल पर रोका, पैसे बरामद, लेकिन गिरफ्तारी नहीं

जब एसीबी को पता चला कि SHO रिश्वत लेकर निकल चुका है, तो उसकी लोकेशन के आधार पर नृसिंहगढ़ टोल पर उसे रोका गया। एसीबी ने टोल कर्मियों को सूचना न देने के लिए खुद को नारकोटिक्स का अधिकारी बताया।

तलाशी लेने पर SHO की गाड़ी से 2.87 लाख रुपए बरामद हुए। उसके क्वार्टर से 20 हजार रुपए (सत्यापन वाले) सहित कुल 87,900 रुपए और मिले। हालांकि, SHO ने दावा किया कि ये रुपये उसे 14 लाख रुपए के एरियर में मिले थे, जो उसने बचाकर रखे हैं। एसीबी के पास रंग लगे नोट नहीं थे, इसलिए वह SHO को रेड हैंडेड गिरफ्तार नहीं कर सकी।

ACB ने क्या कहा?

एसीबी के एएसपी रतन सिंह ने बताया कि SHO ने सत्यापन के दौरान 20 हजार रुपए लिए थे। तीन लाख की व्यवस्था कर रहे थे। तभी पता चला कि SHO आरोपी के सेठ से पैसे ले गया। टोल पर तलाशी ली तो रुपए बरामद हो गए। घर से 20 हजार रुपए भी मिले। रेड हैंडेड ट्रैप नहीं था, इसलिए गिरफ्तार नहीं कर सके। मामला दर्ज कर लिया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

प्रतापगढ़ के किस थाने में एसीबी की ट्रैप कार्रवाई अधूरी या फेल मानी जा रही है?

यह मामला प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाने का है, जहां के थाना प्रभारी प्रवीण सिंह के खिलाफ यह कार्रवाई की गई थी।

एसएचओ को मौके पर गिरफ्तार न कर पाने की मुख्य वजह क्या रही?

मुख्य वजह यह रही कि यह रेड हैंडेड ट्रैप नहीं था। एसीबी की टीम द्वारा लगाए जाने वाले रासायनिक रंग वाले नोट एसएचओ के पास से नहीं मिले; उसने सीधे आरोपी के सेठ से सादे नोट लिए थे।

एसएचओ ने टोल पर बरामद रकम को लेकर पुलिस के सामने क्या कहा?

एसएचओ ने दावा किया कि उसे विभाग से ₹14 लाख का बकाया एरियर (Arrears) मिला था और गाड़ी से बरामद ₹2.87 लाख उसी एरियर की बची हुई राशि है।

ये भी पढ़ें:-

गायब हुआ किलर फॉर्चूनर का आरोपी, अब जांच के लिए खाटू श्याम मंदिर पहुंची पुलिस

पंचायत व पालिका चुनाव टालने का पैंतरा फेल, हाई कोर्ट की सरकार को दो टूक- 31 जुलाई तक कराएं चुनाव

RPSC पेपर लीक में SOG का एक्शन, पूर्व सदस्य कटारा का ड्राइवर नादान सिंह गिरफ्तार

चतुर्थ श्रेणी भर्ती में जीरो कट ऑफ वाली मेरिट लिस्ट रद्द, हाई कोर्ट का अहम फैसला

Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • रिश्वत
  • acb
  • एसीबी
  • दुष्कर्म
  • रेप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती