एसडीएम के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने 15 हजार लेते रंगे हाथों किया ट्रैप

Jageshwar prasad | Apr 20, 2026, 18:20 IST
Share
Ashish Bhardwaj (38)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने दौसा जिले में बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एसडीएम रामसिंह राजावत के नाम पर 30,000 रुपये घूस मांगी थी।

News In Short

  • ACB ने बांदीकुई एसडीएम के नाम पर रिश्वत लेते हुए कर्मचारी आदित्य प्रधान को पकड़ा।
  • 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार हुआ एसडीएम कार्यालय का कर्मचारी।
  • परिवादी को स्टे आदेश दिलाने की एवज में मांगी जा रही थी 30 हजार रुपये की रिश्वत।
  • परिवादी ने ACB की हेल्पलाइन 1064 पर शिकायत की और ACB ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया।
  • आरोपी आदित्य प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

News In Detail

Dausa: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में तैनात एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी आदित्य प्रधान एसडीएम रामसिंह राजावत के नाम पर परिवादी से घूस ले रहा था। इस कार्रवाई के बाद से पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

यह पूरी कार्रवाई एसीबी चौकी अलवर प्रथम के प्रभारी उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में अंजाम दी गई। इस ऑपरेशन का सुपरविजन डीआईजी भूवन भूषण ने किया, जबकि पूरी जांच एडीजी स्मिता श्रीवास्तव और आईजी एस. परिमला के निर्देशन में जारी है।

स्टे आदेश की एवज में मांगी थी 30 हजार की घूस

एसीबी के अनुसार मामला एसडीएम कोर्ट बांदीकुई में चल रहे एक प्रकरण से जुड़ा है। परिवादी ने अपनी शिकायत में बताया था कि एक मामले में स्टे आदेश दिलाने की एवज में उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। यह सौदा एसडीएम के नाम पर किया गया था, जिसे कर्मचारी आदित्य प्रधान के जरिए वसूला जाना था।

1064 हेल्पलाइन ने बिछाया जाल

भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक परिवादी ने इसकी शिकायत ACB हेल्पलाइन नंबर 1064 पर दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने 17 अप्रैल को इसका गोपनीय सत्यापन किया, जिसमें 15 हजार रुपये की मांग की पुष्टि हुई। सोमवार को जैसे ही आरोपी ने पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये लिए, पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया।

कौन है आरोपी कर्मचारी?

हैरानी की बात यह है कि पकड़ा गया आरोपी आदित्य प्रधान मूल रूप से राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बसवा में प्रयोगशाला सहायक के पद पर कार्यरत है। वह वर्तमान में बांदीकुई एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर लगा हुआ था और यहीं से रिश्वत का नेटवर्क चला रहा था।

एसडीएम के नाम पर कार्यालय के भीतर ही रिश्वतखोरी का मामला सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। एसीबी अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस रिश्वत के खेल में कार्यालय के अन्य अधिकारी या कर्मचारी भी शामिल हैं। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है।

ये भी पढ़ें:-

1 साल तक सहजाद बनकर जयपुर रहा पाकिस्तानी आतंकी, फर्जी पासपोर्ट पर विदेश फरार, लश्कर मॉड्यूल का खुलासा

बिना कोचिंग और बिना संसाधनों के आईएएस बने जोगाराम, दो दिन पुराने अखबार और रेडियो से लिखी कामयाबी की कहानी

लोकार्पण से एक दिन पहले रिफाइनरी में भीषण आग, पीएम मोदी का कार्यक्रम स्थगित

100 साल पुरानी व्यायामशाला पर भू-माफिया की नजर, फर्जी दस्तावेजों के सहारे कब्जा करने की साजिश

Tags:
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • एसडीएम
  • घूस
  • रिश्वतखोरी
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो राजस्थान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा