एम्स जोधपुर की हड़ताल खत्म, केंद्रीय मंत्री ने मानी डॉक्टर्स की सभी मांगें

Jageshwar prasad | Published:
Share
एम्स जोधपुर की हड़ताल खत्म, निदेशक हटाए गए
एम्स जोधपुर की हड़ताल खत्म, निदेशक हटाए गए

एम्स जोधपुर में पांच दिन से चल रही रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल खत्म हो गई। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने डॉक्टर्स से मिलकर सभी मांगें मानने की घोषणा की। कार्यकारी निदेशक डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी को हटा दिया गया है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • एम्स जोधपुर की हड़ताल खत्म।
  • कार्यकारी निदेशक हटाए गए।
  • जम्मू एम्स निदेशक को कार्यभार।
  • केंद्रीय मंत्री ने मानी सभी मांगें।
  • सोमवार से शुरू होंगी सेवाएं।
एम्स जोधपुर में पांच दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल समाप्त हो गई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रविवार को खुद आंदोलनकारी डॉक्टर और स्टूडेंट्स के बीच पहुंचे। उन्होंने घोषणा की कि उनकी सभी मांगें मान ली गई हैं।

जोधपुर एम्स के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी को हटा दिया गया है। उनकी जगह जम्मू एम्स के निदेशक डॉ. संजीव सिन्हा को जोधपुर एम्स का कार्यभार दिया गया है। शेखावत ने डॉक्टर्स से कहा कि उनकी बाकी सभी मांगों को भी पूरा किया जाएगा।

कमेटी और टाइमलाइन से होगा काम

एम्स की प्रतिदिन की गतिविधियों का संचालन करने के लिए 4 प्रोफेसर्स की एक कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी सभी विषय देखेगी। मांगों को भी टाइमलाइन से लागू किया जाएगा।

शेखावत की ओर से घोषणा के बाद एम्स के डॉक्टर यश अग्रवाल ने पूरी जानकारी अपने साथियों को दी। इसके बाद हड़ताल खत्म करने का ऐलान हुआ। सोमवार से एम्स में नियमित सेवाएं शुरू हो सकेंगी।

Government order issued
Government order issued


निदेशक को दिल्ली बुलाया गया

शेखावत ने बताया कि एम्स के कार्यकारी निदेशक को दिल्ली बुलाया गया है। मृतक डॉक्टर राज नरेश के परिवार को मुआवजा देने की मांग पर भी उन्होंने बात की।

उन्होंने कहा कि जांच प्रक्रिया चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस पर कार्रवाई होगी। रेजिडेंट डॉक्टर्स ने अपने सभी सीनियर फैकल्टी मेंबर से पांच दिन की परेशानी के लिए सॉरी फील किया है।

मंत्री ने क्या कहा

मांगें माने जाने की घोषणा के बाद डॉक्टर्स के प्रतिनिधियों ने कहा कि निदेशक ने माफी नहीं मांगी है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मैंने पर्सनली उनसे कहा था कि वह आप लोगों से बात करें।

उन्होंने कहा कि आपके बीच में जाएं, लेकिन वह नहीं आना चाहते हैं। अब वह सीट पर नहीं है। लेकिन उनकी जगह अगर मैं होता, तो जरूर आप सबके बीच में साथ बैठकर बात करता। मैं जोधपुर का प्रतिनिधि हूं। इसलिए मुझे इस कार्य के लिए सेतु बनना पड़ा।

क्या था पूरा मामला

जोधपुर एम्स के एनेस्थीसिया विभाग के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर राज नरेश यादव ऑन ड्यूटी ऑपरेशन थिएटर कॉम्प्लेक्स के ब्रेक रूम में मृत मिले थे। उनके साथी उन्हें करीब 2 घंटे तक तलाशते रहे। बाद में ब्रेक रूम का दरवाजा तोड़कर उन्हें निकाला गया, तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

अलवर निवासी डॉ. राज नरेश के पिता और भाई जोधपुर आए। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आत्महत्या नहीं मर्डर है। उन्होंने कहा कि 36 घंटे काम का दबाव कोई नहीं झेल सकता।

इसके बाद एम्स में काम का दबाव और संसाधनों की कमी सहित अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन शुरू हो गया। एम्स निदेशक डॉक्टर गोवर्धन दत्त पुरी को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। प्रेजेंट डॉक्टर उनके आवास पर कई बार गए, लेकिन उनकी सही बातचीत नहीं हुई। उनसे माफी की मांग रखी गई, लेकिन वो नहीं माने।

क्यों अहम है यह मामला

यह मामला डॉक्टर्स की काम की परिस्थितियों और सुरक्षा से जुड़ा है। लंबे समय तक लगातार ड्यूटी और संसाधनों की कमी पर सवाल उठे हैं।

एम्स जैसे बड़े संस्थान में यह हड़ताल पांच दिन चली। इससे मरीजों को भी परेशानी हुई। अब निदेशक बदलने और मांगें मानने के बाद हड़ताल खत्म हुई है। आगे यह देखना जरूरी है कि मांगों को समय पर लागू किया जाता है या नहीं।

ये खबरें भी पढ़ें...

राजस्थान बजट 2027-28 की तैयारी शुरू, गैरजरूरी खर्च पर लगेगी रोक

25 सितंबर को जयपुर आएंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, दादिया में बड़ा कार्यक्रम

यूपीएससी बोर्ड की बैठक 9 साल बाद जयपुर में, 15 नाम लिफाफे में बंद

नितिन नवीन के आयोजन से क्यों छंटी भीड़, राहुल में क्यों आए युवा, भोपाल ले रहा रिपोर्ट







Tags:
  • केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत
  • हड़ताल
  • रेजिडेंट डॉक्टर्स
  • एम्स जोधपुर
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक

By Mukesh Sharma

आईएएस के बाद एक और आईपीएस जमीन विवाद में घिरे, हाईकोर्ट से तीन आरोपियों की गिरफ्तारी पर रोक