नाबालिक को घर से भगाया, फिर रेप कर किया सौदा, 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Jul 27, 2026, 16:25 IST
Share
अजमेर रेप केस
अजमेर रेप केस

राजस्थान के अजमेर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और 32 हजार रुपये में सौदा कर शादी करवाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के अवैध मकान भी तोड़े जा रहे हैं।

समझें क्या है पूरा मामला

  • अजमेर में नाबालिग तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार।
  • पुलिस ने सरदार शहर से किशोरी को सुरक्षित बरामद किया।
  • आरोपियों ने 32 हजार रुपए में शादी करवाने का आरोप।
  • मामले में 7 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई।
  • फरार आरोपियों की तलाश जारी, अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू।
अजमेर में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसकी तस्करी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोप की जांच में 3 महिलाओं और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि नाबालिग को पुष्कर ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद उसे सरदार शहर ले जाकर 32 हजार रुपये में सौदा कर शादी करवाई गई। पुलिस ने नाबालिग को सुरक्षित बरामद कर लिया है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस ने नाबालिग लड़की को सरदार शहर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मामले में कुल 7 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें 3 महिलाएं और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं। प्रशासन आरोपी महिला नूरजहां के घर को तोड़ने की कार्रवाई कर रही है।

किशोरी को पहले पुष्कर ले जाया गया

दरगाह थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग की मां ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपी महिलाएं उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई थीं।

पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पहले पुष्कर ले जाया गया। वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी महिलाएं उसे सरदार शहर ले गईं।

32 हजार रुपये में हुआ सौदा

सरदार शहर में आरोपी महिलाओं ने कथित तौर पर 32 हजार रुपये में नाबालिग का सौदा किया। इसके बाद उसकी शादी भी करवा दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि यह पूरा मामला मानव तस्करी से जुड़ा हुआ है।

उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिलाओं ने पैसे लेकर नाबालिग लड़की का सौदा किया। पुलिस ने इस मामले में रोशनी खातून, बिजली उर्फ अफसाना और नूरजहां शालिम को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, बिजली और नूरजहां नाबालिग को सरदार शहर लेकर गई थीं। वहीं रोशनी नामक आरोपी महिला उसे पुष्कर लेकर गई थी।

एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

पुष्कर की होटल में हुई घटना से जुड़े मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। सरदार शहर में नाबालिग को खरीदने और शादी करवाने का आरोपी भी अभी पुलिस की पकड़ से बाहर है।

जिला पुलिस के उमंग अभियान के तहत यह पूरी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।

आरोपियों के मकानों पर भी शुरू हुई कार्रवाई

मामले में शामिल आरोपियों के खिलाफ अवैध निर्माण को लेकर भी बड़ी कार्रवाई शुरू की गई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने बताया कि सातों आरोपियों के मकानों की जांच की जा रही है। जहां भी अवैध निर्माण मिलेगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई होगी।

नगर निगम की टीम ने एक आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम हेल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी के अनुसार, निगम के मजदूर पावर हथौड़े, गेती, फावड़े और सब्बल की मदद से निर्माण तोड़ रहे हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।

अधिकारियों के अनुसार बाकी आरोपियों के मकानों की भी जांच जारी है। कुछ निर्माण नगर निगम, वन विभाग और अजमेर विकास प्राधिकरण की जमीन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इस पूरी कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।

ये खबर भी पढे़:-

नामी दवाओं की डुप्लीकेट पैकिंग, बिना बिल खरीदी, 3 राज्यों में फैला नेटवर्क

कौन हैं अमृत लाल मीणा, जिन्हें NTA टास्क फोर्स में मिली जगह

फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल का केंद्र पर निशाना, एयर इंडिया ने जताया खेद

क्या मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिलेगा सेवा विस्तार या नए चेहरे पर लगेगा दांव?

Tags:
  • दुष्कर्म
  • तस्करी
  • नगर निगम
  • अजमेर
  • पुष्कर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा