नाबालिक को घर से भगाया, फिर रेप कर किया सौदा, 3 महिला सहित 4 गिरफ्तार
Ashish Bhardwaj | Published:
अजमेर रेप केस
राजस्थान के अजमेर में नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने, दुष्कर्म और 32 हजार रुपये में सौदा कर शादी करवाने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 3 आरोपी अब भी फरार हैं। आरोपियों के अवैध मकान भी तोड़े जा रहे हैं।
समझें क्या है पूरा मामला
- अजमेर में नाबालिग तस्करी मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार।
- पुलिस ने सरदार शहर से किशोरी को सुरक्षित बरामद किया।
- आरोपियों ने 32 हजार रुपए में शादी करवाने का आरोप।
- मामले में 7 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई।
- फरार आरोपियों की तलाश जारी, अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू।
पुलिस ने नाबालिग लड़की को सरदार शहर से सकुशल दस्तयाब कर लिया है। मामले में कुल 7 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। इनमें 3 महिलाएं और 4 पुरुष बताए जा रहे हैं। प्रशासन आरोपी महिला नूरजहां के घर को तोड़ने की कार्रवाई कर रही है।
किशोरी को पहले पुष्कर ले जाया गया
पुलिस के अनुसार, नाबालिग को पहले पुष्कर ले जाया गया। वहां एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इसके बाद आरोपी महिलाएं उसे सरदार शहर ले गईं।
32 हजार रुपये में हुआ सौदा
उन्होंने बताया कि आरोप है कि महिलाओं ने पैसे लेकर नाबालिग लड़की का सौदा किया। पुलिस ने इस मामले में रोशनी खातून, बिजली उर्फ अफसाना और नूरजहां शालिम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, बिजली और नूरजहां नाबालिग को सरदार शहर लेकर गई थीं। वहीं रोशनी नामक आरोपी महिला उसे पुष्कर लेकर गई थी।
एक आरोपी गिरफ्तार, दो फरार
जिला पुलिस के उमंग अभियान के तहत यह पूरी कार्रवाई की गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। फरार आरोपियों की तलाश भी लगातार जारी है।
आरोपियों के मकानों पर भी शुरू हुई कार्रवाई
नगर निगम की टीम ने एक आरोपी के मकान पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नगर निगम हेल्थ ऑफिसर रमेश चौधरी के अनुसार, निगम के मजदूर पावर हथौड़े, गेती, फावड़े और सब्बल की मदद से निर्माण तोड़ रहे हैं। मौके पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है।
अधिकारियों के अनुसार बाकी आरोपियों के मकानों की भी जांच जारी है। कुछ निर्माण नगर निगम, वन विभाग और अजमेर विकास प्राधिकरण की जमीन से जुड़े होने की बात सामने आ रही है। इस पूरी कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप मचा हुआ है।
ये खबर भी पढे़:-
कौन हैं अमृत लाल मीणा, जिन्हें NTA टास्क फोर्स में मिली जगह
फ्लाइट लेट होने पर हनुमान बेनीवाल का केंद्र पर निशाना, एयर इंडिया ने जताया खेद
क्या मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास को मिलेगा सेवा विस्तार या नए चेहरे पर लगेगा दांव?
CG Top News : रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, महादेव सट्टा केस में 6 राज्यों में CBI की रेड समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की दिनभर की बड़ी खबरें
By Umeshwari Baghel
MANIT भोपाल में 55 पदों पर भर्ती, 12वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें सैलरी और अंतिम तारीख
By Sandeep Kumar
Rajasthan Top News: राजस्थान पंचायतीराज चुनाव में चौथे चरण के लिए वोटिंग संपन्न, जयपुर में शाम 6 बजे तक 70.60 फीसदी वोटिंग
By Jageshwar Prasad
इंदौर नगर निगम का बड़ा फैसला, 10 साल से नौकरी कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी होंगे नियमत
By Sandeep Kumar
पैदावार राजस्थान की, मुनाफा दिल्ली-पंजाब और हिमाचल का, सवाईमाधोपुर से कच्चा माल जा रहा बाहर
By Jageshwar Prasad
कार्मिक विभाग के निर्देश पर तेज हुई भर्ती की कवायद, जल्द भेजी जाएगी RPSC और RSSB को अभ्यर्थना
By Jageshwar Prasad
MP के एक और मंत्री का पूर्व OSD विवादों में! तीन पत्नियों की शिकायत, लेन-देन के आरोप भी लगे
By Sandeep Kumar