सास को खिचड़ी में जहर दे फरार हुई लुटेरी दुल्हन, पीड़ित पति ने कराया मामला दर्ज

Ashish Bhardwaj | Apr 01, 2026, 18:27 IST
Share
dulhan
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर में लुटेरी दुल्हन सास को जहर दे, लाखों के जेवरात और पैसे चुरा फरार हो गई । आरोपी दुल्हन पहले से दो बच्चों की मां है। पीड़ित पति ने कराया मामला दर्ज।

News In Short

  • अलवर में लुटेरी दुल्हन ने घर से चुराए लाखों के जेवरात और 30 हजार रुपये
  • आरोपी दुल्हन ने सास को विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिचड़ी खिलाई।
  • आरोपी पहले से है दो बच्चों की मां, झांसा देकर की थी शादी।
  • आरोपी पहले भी कई युवकों को बना चुकी है अपना शिकार ।
  • पीड़ित पति ने पुलिस में कराई शिकायत दर्ज, लेकिन नहीं हुई कोई कार्रवाई।

News In Detail

सुनील जैन@अलवर

राजस्थान के अलवर जिले में एक लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। महिला ने शादी के एक माह बाद ही अपनी सास को खिचड़ी में जहर देकर लाखों के जेवरात व 30 हजार रुपए लेकर फरार हो गई।

मामला कैसे आया सामने?

पीड़ित पति विक्रमजीत ने बताया कि उसकी मुलाकात पिंकी कौर के जरिए पिंकी की भांजी रेखा कौर से हुई थी। पिंकी ने विक्रमजीत को बताया कि वह शादियां करवाती है और विक्रमजीत की शादी रेखा से करवा देगी। मौसी पिंकी ने बताया कि रेखा की पहले भी शादी हो चुकी है और तलाक भी हो चुका है। विश्वास में आकर विक्रमजीत ने 9 मई 2025 को रेखा के साथ कोर्ट में लिव-इन रिलेशनशिप का एग्रीमेंट किया और 26 मई 2025 को गुरुद्वारे में शादी कर ली। विक्रमजीत ने इस शादी में 5 लाख रुपये से ज्यादा खर्च किए थे।

शादी के बाद बदला रेखा का व्यवहार

शादी के कुछ दिनों बाद रेखा का व्यवहार बदल गया और वह विक्रमजीत से झगड़ा करने लगी। 23 जून 2025 को रेखा ने विक्रमजीत की बीमार मां को खिचड़ी में विषाक्त पदार्थ मिलाकर खिला दिया। इससे विक्रमजीत की मां की तबीयत खराब हो गई। बीमार मां को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा। रेखा ने इसी मौके का फायदा उठाया और घर में रखे लाखों के जेवरात व 30 हजार रुपये नकदी लेकर फरार हो गई। रेखा के फरार होने के बाद विक्रमजीत को पता चला कि रेखा का पहले पति गुरदीप से तलाक नहीं हुआ था और उनकी शादी तथा चोरी का पूरा मामला एक सुनियोजित साजिश था।

पहले भी कर चुकी है शिकार

पिंकी कौर और रेखा कौर, जो कि हरियाणा के सिरसा और कैथल की रहने वाली हैं। युवकों को अपने झांसे में फंसाकर शादी करने के बाद उन्हें धोखा देती थीं। रेखा ने विक्रमजीत से शादी के कुछ ही दिन बाद उसे और उसके परिवार को धोखा दिया और लाखों के जेवरात और पैसे चुराए। इसके अलावा, विक्रमजीत ने यह भी बताया कि रेखा ने पहले भी कई अन्य युवकों को इसी तरह ठगा था।

पुलिस में कराया था मामला दर्ज

पीड़ित विक्रमजीत ने 14 जुलाई 2025 को अरावली विहार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक को भी प्रार्थना पत्र भेजा, फिर भी कोई सुनवाई नहीं हुई। जनवरी 2026 में, आरोपियों ने विक्रमजीत से तीन लाख रुपये की मांग की और पैसे न देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। विक्रमजीत ने मजबूर होकर कोर्ट में परिवाद पेश किया।

WhatsApp Image 2026-04-01 at 4.07.12 PM (1)
WhatsApp Image 2026-04-01 at 4.07.12 PM (1)

ये भी पढे़:-

50 करोड़ में बना हार्ट इंस्टीट्यूट फांक रहा धूल, फीता काटने को तैयार नहीं सरकार, गहलोत ने उठाए सवाल

AI तय करेगा IAS और RAS अधिकारियों के ट्रांसफर और पोस्टिंग, सरकार यह करने जा रही बड़ा बदलाव

हाई कोर्ट ने रोडवेज आदेश को बताया बौद्धिक शून्यता का उदाहरण, अधिकारी को ट्रेनिंग लेने के दिए आदेश

मेवाड़ विश्वविद्यालय में एडमिशन से डिग्री तक सब कुछ धांधली, जांच रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Tags:
  • राजस्थान
  • लुटेरी दुल्हन
  • लिव-इन रिलेशनशिप
  • थाने में शिकायत
  • अलवर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज