हिस्ट्रीशीटर का 1 हाथ पूरा कटा हुआ, दूसरा आधा... फिर भी खुद गाड़ी चलाकर लूट की 5 वारदातों को दे दिया अंजाम

Amit Baijnath Garg | Dec 08, 2025, 20:09 IST
Share
alwar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर के विकलांग हिस्ट्रीशीटर पंकज को कोर्ट ने स्वच्छता अभियान में 2 घंटे की सेवा देने का आदेश दिया, जबकि वह लूट की 5 वारदातों में शामिल था। अपने अपराधी जीवन के कारण अब वह एक खास मामले में चर्चा का विषय बना है।

सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान के अलवर जिले का पंकज उर्फ गोलू एक विकलांग हिस्ट्रीशीटर है, जिसके दोनों हाथ पूरी तरह से काम नहीं करते। इस विकलांगता के बावजूद पंकज न केवल फर्राटे से गाड़ी चलाता है, बल्कि लूटपाट की पांच वारदातों में भी शामिल है। उसकी इस खासियत और उसके अपराधी जीवन के कारण अब वह एक खास मामले में चर्चा का विषय बना है।

बिहार के एक नेता का अलवर में काट दिया टटलू, कर डाली 3 लाख रुपए की ठगी, जानें पूरी कहानी

न्यायालय का आदेश और सजा

पंकज को हाल ही में न्यायालय द्वारा एक अनोखी सजा दी गई है। उसे जेल से पैरोल पर रिहा किया गया था। साथ ही हर सोमवार को अलवर के सदर थाना में दो घंटे स्वच्छता अभियान में भाग लेने का आदेश दिया गया है। यह आदेश न्यायालय ने उसे उसकी विकलांगता को देखते हुए दिया, जबकि वह विकलांग होने के बावजूद भी लूट की वारदातों में शामिल था।

अलवर लूट कांड : व्यापारियों का दबाव आया काम, पुलिस ने 40 लाख की लूट के मुख्य आरोपी को दबोच निकाली परेड

लूट की वारदातों में शामिल

पंकज के बारे में जानकारी मिली कि जब वह मात्र ढाई साल का था, तब एक हादसे के दौरान उसके ऊपर 11 केवी का बिजली का तार गिरा था, जिसके कारण उसके दोनों हाथों में स्थायी विकलांगता आ गई थी। इस विकलांगता के बावजूद पंकज ने गाड़ी चलाना सीखा और लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दिया।

26/11 हमले के नायक सुनील जोधा : अलवर के जांबाज सैनिक को राजस्थान सरकार से नहीं मिला सम्मान

पंकज की जिंदगी में बदलाव पंकज ने अपनी विकलांगता को चुनौती के रूप में लिया और गाड़ी चलाने का हुनर सीखा। न्यायालय के सामने उसने यह स्वीकार किया कि अब वह कोई अपराध नहीं करेगा। पंकज का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ अपराध की दुनिया में शामिल हुआ था, लेकिन अब उसे इसका पछतावा है और वह भविष्य में कोई गलत काम नहीं करेगा।
अलवर में लूट कांड : व्यापारियों की बड़ी सभा, माल बरामदगी तक आरोपी नहीं मानने की घोषणा

कोर्ट से मिली अनोखी सजा

सोमवार को सदर थाना पुलिस ने पंकज को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। एक मामले में फैसला सुनाते हुए जज ने उसे न तो जेल भेजा और ना ही जुर्माना ठोका, बल्कि आदेश दिया कि हर सप्ताह कम से कम दो घंटे उसे स्वच्छ भारत अभियान में सफाई कार्य करनी होगी। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ चार मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं।

अलवर में दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, 40 लाख का सोना-चांदी और नकदी लूटी, इलाके में फैली सनसनी

सजा का सोशल मीडिया पर असर

पंकज को मिली सजा अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुकी है। लोग यह देखकर हैरान हैं कि विकलांग होते हुए भी इस बदमाश ने लूटपाट की वारदातों को अंजाम दिया और गाड़ी चलाने में सक्षम था। हालांकि कुछ लोग उसके साथ भावनात्मक सहयोग भी जता रहे हैं।

Tags:
  • राजस्थान
  • स्वच्छता अभियान
  • हिस्ट्रीशीटर
  • विकलांग
  • अलवर
  • लूटपाट
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज