अलवर में लूट कांड : व्यापारियों की बड़ी सभा, माल बरामदगी तक आरोपी नहीं मानने की घोषणा

Amit Baijnath Garg | Published:
Share
alwar
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के अलवर के राधा ज्वैलर्स लूट कांड में व्यापारियों ने पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए। उन्होंने इस संबंध में बड़ी सभा करते हुए माल बरामदगी तक आरोपियों को अपराधी नहीं मानने की बात कही।

सुनील जैन @ अलवर

राजस्थान के अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र में टेल्को चौराहे के पास स्थित राधा ज्वैलर्स में हुई लूट के खिलाफ व्यापारियों में भारी आक्रोश है। करीब 40 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी लूटने के इस मामले को लेकर स्वर्णकार समाज और अलवर जिला संयुक्त व्यापार महासंघ सहित अन्य व्यापारिक संगठनों ने बैठक आयोजित की। इन संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्से का इजहार किया।

अलवर में दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, 40 लाख का सोना-चांदी और नकदी लूटी, इलाके में फैली सनसनी

व्यापारियों का प्रदर्शन और मांग

स्वर्णकार समाज और अन्य व्यापारिक संगठनों ने यह निर्णय लिया कि सोमवार को सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान बंद रखेंगे। इस दौरान वे अलवर जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भी देंगे। उनका कहना है कि जब तक लूटी गई संपत्ति बरामद नहीं होती, तब तक आरोपियों को अपराधी नहीं माना जाएगा।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास पिनान में हेलीकॉप्टर सेवा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बनेंगी सुलभ

नाकाबंदी करे पुलिस

व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि राजस्थान में हालात अब उत्तर प्रदेश जैसे हो गए हैं, जहां अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और पुलिस केवल हेलमेट और बेल्ट चेकिंग में ही व्यस्त है। व्यापारी वर्ग ने नाकेबंदी सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

लूट की बढ़ती घटनाएं रविवार को दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने राधा ज्वैलर्स की दुकान पर हमला किया। उन्होंने हथियारों के दम पर करीब 40 लाख का सोना-चांदी और नकदी लूट लिया। घटना के बाद ज्वैलर्स मोहनलाल सोनी घायल हो गए। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने घटना के बाद 6 टीमों का गठन किया है, जो अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लगा सकी हैं।
28 दिन बाद रूस से अलवर आया स्टूडेंट का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार

पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल

व्यापारी वर्ग ने पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पुलिस न तो शहर में नाकेबंदी करती है और ना ही वाहनों की जांच होती है, जबकि अपराधी बेखौफ होकर इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

संकट में अलवर का प्याज किसान : जिस प्याज ने कल किसान को किया था कर्जमुक्त, आज खून के आंसू रुला रहा

पुलिस के प्रयास, व्यापारियों का भरोसा

संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमीत सिंह मेहंदीरत्ता ने कहा कि पुलिस इस मामले में कार्यवाही कर रही है। उन्हें विश्वास है कि अपराधी जल्दी पकड़े जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी सुनिश्चित की जाएगी।

रूस में 19 दिन से लापता अलवर के स्टूडेंट का मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद दो दिन में भारत आएगी बॉडी

माल बरामदगी तक अपराधी नहीं मानेंगे

व्यापारी वर्ग का कहना है कि जब तक लूटी गई संपत्ति बरामद नहीं होती, तब तक किसी भी आरोपी को अपराधी नहीं माना जाएगा। उनका मानना है कि अगर माल बरामद नहीं होता है तो यह मामला एक साजिश का हिस्सा हो सकता है, जिसमें बेगुनाहों को फंसाया जा सकता है।

Tags:
  • राजस्थान
  • पुलिस
  • प्रशासन
  • लूट
  • अलवर
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर