दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास पिनान में हेलीकॉप्टर सेवा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बनेंगी सुलभ
Amit Baijnath Garg | Published:
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर जिले के पिनान कस्बे में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को नए आयाम देते हुए 125 किमी पायदान पर बने रेस्ट एरिया (विश्राम गृह) में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है।
सुनील जैन @ अलवर
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को नए आयाम देते हुए राजस्थान के अलवर जिले के पिनान कस्बे में 125 किलोमीटर पायदान पर बने रेस्ट एरिया (विश्राम गृह) में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा बुक योअर हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा शुरू की गई है, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
28 दिन बाद रूस से अलवर आया स्टूडेंट का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
कंपनी के प्रवक्ता मनीष कुमार सुनारी ने बताया कि इस सेवा का प्राथमिक उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को तुरंत अस्पताल तक एयरलिफ्ट करना है। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे देश के सबसे व्यस्त मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। दुर्घटनाओं की स्थिति में एम्बुलेंस को घटनास्थल तक पहुंचने में समय लग जाता है, जिससे घायल व्यक्ति की जान को खतरा हो सकता है।
संकट में अलवर का प्याज किसान : जिस प्याज ने कल किसान को किया था कर्जमुक्त, आज खून के आंसू रुला रहा
इस सेवा को शुरू करने में NHAI, NHLML तथा PATH INDIA LTD का तकनीकी और प्रबंधन स्तर पर महत्वपूर्ण सहयोग मिला है। इन संस्थाओं ने हेलीपैड निर्माण, अनुमतियों, रूट प्लानिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में अहम भूमिका निभाई। यह हेलीकॉप्टर सेवा गोल्डन आवर में तुरंत चिकित्सा सहायता दिलाकर कई जानें बचाने में मददगार साबित होगी।
रूस में 19 दिन से लापता अलवर के स्टूडेंट का मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद दो दिन में भारत आएगी बॉडी
इस परियोजना के क्रियान्वयन में अलवर सांसद एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र यादव का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन में परियोजना को केंद्र और राज्य स्तर पर जरूरी अनुमतियां तेजी से मिलीं। साथ ही उनके सहयोगी आयुष सहारण ने भी संबंधित विभागों के समन्वय में महत्वपूर्ण कार्य किया।
रूस में मेडिकल की पढ़ाई करने गया अलवर का स्टूडेंट लापता, 4 दिन बाद भी नहीं मिल रही कोई जानकारी
रेस्ट एरिया में जो हेलीपैड बनाया गया है, वह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और संचालन मानकों के अनुसार तैयार किया गया है। यहां एक साथ 8 हेलीकॉप्टर पार्क किए जा सकते हैं। हेलीपैड पर रात में उड़ान संचालन के लिए हाई-इंटेंसिटी लाइटिंग के साथ पायलटों के लिए नेविगेशन सहायता है। यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज और आपात स्थितियों के लिए कंट्रोल रूम जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
18 देशों में निर्यात होता है अलवर में बना सजावटी सामान, एक से बढ़कर एक हजारों तरह के उत्पाद
इस नई हेलीकॉप्टर सेवा से न केवल दुर्घटना राहत कार्यों में तेजी आएगी, बल्कि एक्सप्रेसवे पर यात्रा कर रहे लाखों लोगों को आपातकाल में त्वरित सहायता मिल सकेगी। साथ ही आने वाले महीनों में पर्यटन आधारित हवाई सेवाएं शुरू होने से अलवर और आसपास के जिलों में आर्थिक और सामाजिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को नए आयाम देते हुए राजस्थान के अलवर जिले के पिनान कस्बे में 125 किलोमीटर पायदान पर बने रेस्ट एरिया (विश्राम गृह) में हेलीकॉप्टर सेवा का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा बुक योअर हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा शुरू की गई है, जो आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को तेज और सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
28 दिन बाद रूस से अलवर आया स्टूडेंट का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
दुर्घटना पीड़ितों के लिए जीवनरक्षक सेवा
संकट में अलवर का प्याज किसान : जिस प्याज ने कल किसान को किया था कर्जमुक्त, आज खून के आंसू रुला रहा
NHAI-NHLML-PATH INDIA का सहयोग
रूस में 19 दिन से लापता अलवर के स्टूडेंट का मिला शव, पोस्टमार्टम के बाद दो दिन में भारत आएगी बॉडी
भूपेंद्र यादव का सहयोग
शुरू किया जाएगा द्वितीय चरण कंपनी ने बताया कि जल्द ही इस हेलीकॉप्टर सेवा का द्वितीय चरण शुरू किया जाएगा। यह चरण राजस्थान पर्यटन विभाग के साथ मिलकर संचालित होगा, जिसमें राजस्थान के प्रमुख तीर्थ स्थल, अरावली पर्वतमाला, ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक धरोहरें तथा लोकप्रिय दर्शनीय स्थल के लिए जॉय राइड और एरियल टूर शुरू किए जाएंगे। यह सेवा हेलीकॉप्टर पर्यटन को नई दिशा देने वाली होगी। इससे राज्य में पर्यटन को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।
एक से बढ़कर एक सुविधाएं
18 देशों में निर्यात होता है अलवर में बना सजावटी सामान, एक से बढ़कर एक हजारों तरह के उत्पाद
आर्थिक और सामाजिक विकास
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari