अलवर लूट कांड : व्यापारियों का दबाव आया काम, पुलिस ने 40 लाख की लूट के मुख्य आरोपी को दबोच निकाली परेड
Amit Baijnath Garg | Nov 28, 2025, 12:02 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के अलवर के राधा ज्वैलर्स में 40 लाख रुपए की डकैती के मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने कई आभूषण और नकदी बरामद की। आरोपी की निकाली परेड। जानिए पूरा मामला।
सुनील जैन @ अलवर
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राधा ज्वैलर्स पर 22 नवंबर को हुई डकैती के मामले में मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामले में चार अन्य लोगों को डिटेन किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
यह डकैती एक साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य जेल में बंद एक साथी को छुड़वाना और पैसे की व्यवस्था करना था। यह गैंग पहले हरियाणा में सक्रिय था। अब राजस्थान में अपनी पहली वारदात को अंजाम दिया।
26/11 हमले के नायक सुनील जोधा : अलवर के जांबाज सैनिक को राजस्थान सरकार से नहीं मिला सम्मान
पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि डकैती का मुख्य उद्देश्य जेल में बंद एक साथी को छुड़वाने के लिए पैसों की व्यवस्था करना था। इसके लिए उन्होंने राधा ज्वैलर्स को निशाना बनाया। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी सागर उर्फ संजय को हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से लूटी गई कुछ ज्वैलरी भी बरामद की गई है, जिसमें सोने और चांदी के आभूषण शामिल हैं।
अलवर में लूट कांड : व्यापारियों की बड़ी सभा, माल बरामदगी तक आरोपी नहीं मानने की घोषणा
पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस के आधार पर हरियाणा के बादली गांव में दबिश दी और आरोपी को गिरफ्तार किया। इस दौरान आरोपी ने पुलिस से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि डकैती के बाद आरोपी हरियाणा की तरफ भाग गए थे। उनकी लोकेशन कोटा खुर्द तक ट्रैक की गई थी। इस मामले में दो अन्य आरोपियों विकास और मोहित को पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।
अलवर में दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, 40 लाख का सोना-चांदी और नकदी लूटी, इलाके में फैली सनसनी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलवर के पास पिनान में हेलीकॉप्टर सेवा, आपातकालीन चिकित्सा सेवाएं बनेंगी सुलभ
पुलिस ने मुख्य आरोपी के कब्जे से कुछ मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। इनमें से कुछ आभूषण पुराने धातु के थे और कुछ नए धातु से बने थे। कुल मिलाकर पुलिस ने 2400 रुपए नकद, चांदी और सोने के आभूषण, मंगलसूत्र, चैन, बाली, पायजेब आदि बरामद किए हैं।
28 दिन बाद रूस से अलवर आया स्टूडेंट का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
मुख्य आरोपी : सागर उर्फ संजय (हरियाणा से गिरफ्तार)
बरामद सामान : सोने और चांदी के आभूषण, 2400 रुपए नकद
गैंग का कनेक्शन : हरियाणा की संपत नेहरा गैंग से जुड़ा हुआ है
अपराध का उद्देश्य : जेल में बंद साथी को छुड़वाने के लिए पैसों की व्यवस्था करना
आरोपियों की स्थिति : पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, बाकी की तलाश जारी
राजस्थान के अलवर जिले में स्थित राधा ज्वैलर्स पर 22 नवंबर को हुई डकैती के मामले में मुख्य आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। मामले में चार अन्य लोगों को डिटेन किया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
यह डकैती एक साजिश का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य जेल में बंद एक साथी को छुड़वाना और पैसे की व्यवस्था करना था। यह गैंग पहले हरियाणा में सक्रिय था। अब राजस्थान में अपनी पहली वारदात को अंजाम दिया।
26/11 हमले के नायक सुनील जोधा : अलवर के जांबाज सैनिक को राजस्थान सरकार से नहीं मिला सम्मान
साजिश के तहत हुई डकैती
अलवर में लूट कांड : व्यापारियों की बड़ी सभा, माल बरामदगी तक आरोपी नहीं मानने की घोषणा
पुलिस का अभियान और गिरफ्तारियां
अलवर में दिन-दहाड़े ज्वेलरी शॉप पर लूट, 40 लाख का सोना-चांदी और नकदी लूटी, इलाके में फैली सनसनी
हरियाणा के गैंग से संबंध पुलिस ने बताया कि ये आरोपी हरियाणा की संपत नेहरा गैंग से जुड़े हुए थे, जो करोड़ों की रंगदारी वसूलते हैं। इस गैंग का संबंध नाबालिग बच्चों से भी है, जो अपराधों में उनकी मदद करते हैं। गैंग के सदस्य सोशल मीडिया पर अपनी शक्ति और अपराध को महिमामंडित करने के लिए हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट करते हैं।
लूट का सामान और अन्य खुलासे
28 दिन बाद रूस से अलवर आया स्टूडेंट का शव, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा, गांव में हुआ अंतिम संस्कार
डकैती से जुड़ी प्रमुख जानकारी
बरामद सामान : सोने और चांदी के आभूषण, 2400 रुपए नकद
गैंग का कनेक्शन : हरियाणा की संपत नेहरा गैंग से जुड़ा हुआ है
अपराध का उद्देश्य : जेल में बंद साथी को छुड़वाने के लिए पैसों की व्यवस्था करना
आरोपियों की स्थिति : पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया, बाकी की तलाश जारी
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava