राजस्थानः धार्मिक नारे लगाए, फिर युवक को लाठी-फरसी से मारा, अस्पताल में मौत के बाद हंगामा

Manish Kumar | Oct 10, 2025, 23:22 IST
Share
alwar-mev-community-youth-death-police-attack
Photograph: (The Sootr)

राजस्थान के अलवर में बख्तल चौकी पर युवक की जानलेवा हमले में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने धार्मिक नारे लगाकर हमला किया। इसके साथ ही परिजनों का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरती जिससे युवक की मौत हुई।

ALWAR. राजस्थान में अलवर के बख्तल चौकी क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार रात को चिंटू मल्होत्रा अपने परिवार के साथ स्कॉर्पियो गाड़ी से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह बख्तल चौकी स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास पहुंचे, एक समुदाय विशेष के करीब 10 से 15 लोगों ने अचानक उनकी गाड़ी को घेर लिया। उन पर लाठी, फरसी, लोहे की रॉड और देसी कट्टे से हमला किया। इस हमले में गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की जान लेने की नीयत से बर्बरता की गई।

पिटाई के बाद युवक की अस्पताल में मौत

हमला होते ही युवक की हालत बिगड़ गई और उसे सानिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उसकी स्थिति नाजुक थी और बाद में अस्पताल के डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। उनका आरोप था कि डॉक्टरों की लापरवाही के कारण युवक की मौत हुई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाए कि युवक की मौत पहले हो चुकी थी, लेकिन डॉक्टरों ने इसे छुपाया।

ये भी पढ़ें... राजस्थान में हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा : मध्य प्रदेश से हो रही है तस्करी, छह गिरफ्तार

बचाने आए भाइयों से भी हुई मारपीट

चिंटू मल्होत्रा के भाई करण, अमित और अंगद ने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने करण के सिर पर रॉड और फरसी से वार किया। करण की स्थिति गंभीर होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे भाई के हाथ में भी फ्रैक्चर हुआ है।

परिजनों ने किया अस्पताल में हंगामा

युवक की मौत के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने सानिया अस्पताल में जमकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने घटना के दौरान धार्मिक नारे लगाए थे। यह खबर मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता भी मौके पर पहुंचे उन्होंने भी कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें... तीन साल बाद फिर कारों की खरीद, राजस्थान के मंत्रियों को मिलेगा तोहफा

पुलिस ने शांत कराया हंगामा

घटना की जानकारी मिलते ही अलवर डीएसपी अंगद शर्मा, एनईबी पुलिस थाना प्रभारी दिनेश कुमार और एमआईए सब-इंस्पेक्टर मोहन सिंह गुर्जर सहित पुलिस टीम अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन परिवारवालों ने कहा कि वे शव को सुबह अपने साथ ले जाएंगे। हालांकि, अस्पताल प्रशासन ने कानूनी कारणों से शव को रखने से मना कर दिया। बाद में, युवक का शव राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में शिफ्ट किया गया, जहां सुबह पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हमलावरों की हुई पहचान

हमलावरों की पहचान अली, शारूप, मुनफेद, दीनू, साहिल उर्फ सांडा, पाले, अजरू, इरफान, आसू, युसूफ, इकबाल, साहिल और अन्य 10-15 लोगों के रूप में की गई है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मेव समुदाय | अलवर में धार्मिक नारे

ये भी पढ़ें... राजस्थान पुलिस को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, बना रहेगा आमेर तहसील की जमीन पर कब्जा

Tags:
  • राजस्थान
  • बजरंग दल
  • विश्व हिंदू परिषद
  • अलवर
  • मेव समुदाय
  • अलवर में धार्मिक नारे
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा