कचरे पर 272 करोड़ खर्च का प्लान, लेकिन शिकायत ने उड़ा दी नींद
The Sootr | Published:
Photograph: (The Sootr)
राजस्थान का अलवर नगर निगम शहर की सफाई का नया ठेका देने को लेकर सवालों में है। वह नए ठेके को देने की उस समय तैयारी कर रहा है, जब मौजूदा ठेके की मियाद पूरी होने में नौ महीने बाकी हैं। नया ठेका सात साल के लिए 272 करोड़ रुपए में देने का प्लान है।
JAIPUR. राजस्थान में स्थानीय निकायों के चुनाव से पहले ही अलवर नगर निगम शहर की सफाई का नया ठेका देने को लेकर सवालों में है। वह नए ठेके को देने की उस समय तैयारी कर रहा है, जब मौजूदा ठेके की मियाद पूरी होने में नौ महीने बाकी हैं।
नया ठेका सात साल के लिए 272 करोड़ रुपए में देने का प्लान है। अभी शहर की सफाई का ठेका 1.21 करोड़ रुपए प्रति माह दिया हुआ है, जबकि नए प्रस्तावित ठेके में सफाई के लिए निगम को 3.15 करोड़ रुपए प्रति माह चुकाने होंगे। निगम नए ठेके को देने को लेकर इतना उतावला है कि उसने मीटिंग में प्रस्ताव पारित करने के एक घंटे बाद ही उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया।
आरपीपीटी (लोक प्रतिनिधित्व कानून) के नियमों के खिलाफ दिए जा रहे नए ठेके के बारे में शिकायत होने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को नगर निगम से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
नए ठेके में नगर निगम सीमा, रीको औद्योगिक क्षेत्र और अलवर अर्बन ट्रस्ट क्षेत्र की सफाई का प्रावधान है। इसमें सफाई तीन चरण से होगी। पहले चरण में सड़कों व नालों की सफाई होगी, जबकि दूसरे चरण में अग्यारा कचरा निस्तारण प्लांट पर एकत्रित कचरे का निपटारा होगा। तीसरे भाग में मौजूदा प्लांट का नवीनीकरण और संचालन होगा। इस प्रोजेक्ट में यूआईटी 40 लाख रुपए और रीको 25 लाख रुपए का अंशदान होगा।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे
राजस्थान में बारिश का कहर : जयपुर सहित 27 जिलों में अलर्ट जारी, प्रदेश के इन हिस्सों मेें नदियां उफान पर
आरपीपीटी (लोक प्रतिनिधित्व कानून) के तहत दो साल से अधिक का टेंडर नहीं दिया जा सकता है, जबकि नगर निगम ने सात साल की योजना तैयार की है। मौजूदा ठेका मार्च 2025 तक चलेगा। इसका इंतजार किए बगैर ही निगम ने नए ठेके की प्लानिंग कर ली।
गंभीर बात यह है कि वर्तमान में निगम में कोई निर्वाचित बोर्ड भी नहीं है। निगम के चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित हैं। सवाल है कि फिर अधिकारी अपने स्तर पर नए ठेके को क्यों अंजाम देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया
Weather Update : एमपी-राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 6 की मौत, दिल्ली-गुजरात हाईवे पर भरा पानी
बताया जाता है कि 10 जून को निगम प्रशासक और जिला कलेक्टर आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में आनन-फानन में बैठक बुलाई गई। इसके एक घंटे बाद ही निगम ने नए ठेके का प्रस्ताव मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया।
गौर करने की बात रही कि मीटिंग की मिनिट्स 16 जून को सार्वजनिक की गई। इस मामले की शिकायत पूर्व पार्षद अजय पूनिया ने की है। स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक विनोद पुरोहित ने शिकायत में दर्शाए बिन्दुओं को तथ्यात्मक रूप से उचित माना है। उन्होंने अलवर नगर निगम के आयुक्त से 26 जून को इस मामले की पूरी पत्रावली तलब की है।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
नया ठेका सात साल के लिए 272 करोड़ रुपए में देने का प्लान है। अभी शहर की सफाई का ठेका 1.21 करोड़ रुपए प्रति माह दिया हुआ है, जबकि नए प्रस्तावित ठेके में सफाई के लिए निगम को 3.15 करोड़ रुपए प्रति माह चुकाने होंगे। निगम नए ठेके को देने को लेकर इतना उतावला है कि उसने मीटिंग में प्रस्ताव पारित करने के एक घंटे बाद ही उसे स्वीकृति के लिए सरकार को भेज दिया।
आरपीपीटी (लोक प्रतिनिधित्व कानून) के नियमों के खिलाफ दिए जा रहे नए ठेके के बारे में शिकायत होने के बाद राज्य सरकार ने सोमवार को नगर निगम से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है।
नए ठेके में यह है प्रावधान
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में दागी आईएएस को विभागीय जांच का जिम्मा, गहलोत के भरोसेमंद अफसर हटे
राजस्थान में बारिश का कहर : जयपुर सहित 27 जिलों में अलर्ट जारी, प्रदेश के इन हिस्सों मेें नदियां उफान पर
इसलिए उठ रहे सवाल
गंभीर बात यह है कि वर्तमान में निगम में कोई निर्वाचित बोर्ड भी नहीं है। निगम के चुनाव नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित हैं। सवाल है कि फिर अधिकारी अपने स्तर पर नए ठेके को क्यों अंजाम देना चाहते हैं।
ये भी पढ़ें...
राजस्थान में 62 IAS अफसरों के तबादले, अखिल अरोड़ा को वित्त और आनंद कुमार को गृह विभाग से हटाया
Weather Update : एमपी-राजस्थान में भारी बारिश का कहर, 6 की मौत, दिल्ली-गुजरात हाईवे पर भरा पानी
ऐसे बनी प्लानिंग
गौर करने की बात रही कि मीटिंग की मिनिट्स 16 जून को सार्वजनिक की गई। इस मामले की शिकायत पूर्व पार्षद अजय पूनिया ने की है। स्थानीय निकाय विभाग के उप निदेशक विनोद पुरोहित ने शिकायत में दर्शाए बिन्दुओं को तथ्यात्मक रूप से उचित माना है। उन्होंने अलवर नगर निगम के आयुक्त से 26 जून को इस मामले की पूरी पत्रावली तलब की है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉दूसरेग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari