न बैंड-बाजा, न बाराती; दो युवा IAS अफसरों ने कलेक्टर के सामने पहना दी एक-दूसरे को माला
Ashish Bhardwaj | Feb 18, 2026, 19:55 IST
Photograph: (the sootr)
दो आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने ने बुधवार को बिनी किसी तामझाम के विवाह कर लिया। दोनों की लव स्टोरी ट्रेनिंग के दौरान पनपी। उन्होंने अपनी शादी कलेक्टर दफ्तर में रजिस्टर्ड करवाई।
News In Short
- दो आईएएस माधव भारद्वाज और अदिति वासने बुधवार को विवाह सूत्र में बंधे।
- वर्ष 2023 बैच के माधव और अदिति ने कलेक्टर के सामने किया विवाह।
- दोनों आईएएस अधिकारियों की लव स्टोरी ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई थी।
- दोनों ने कहा कि वह अब बेहद सादगी से ही हिंदू रीति से फेरे लेंगे।
- माधव राजस्थान कैडर और अदिति गुजरात कैडर की हैं आईएएस
News In Detail
राजस्थान का अलवर बुधवार को एक ऐसे विवाह का गवाह बना, जिसमें कोई तड़क-भड़क या फिजूलखर्ची नहीं था। जी हां, वर्ष 2023 बैच के दो आईएसएस माधव भारद्वाज और आईएसएस अदिति वासने ने बगैर किसी शोर-शराबे और दिखावे के एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। उन्होंने बेहद सादगी से मिनी सचिवालय में कलेक्टर के सामने अपनी शादी रजिस्टर्ड कराई।
IAS bhardwaj
कलेक्टर ऑफिस में माला से पूरी हुई रस्म
WhatsApp Image 2026-02-18 at 7.29.19 PM
कोई ढोल-नगाड़ा नहीं बजा
ट्रेनिंग में शुरू हुई थी लव-स्टोरी
माधव और अदिति दोनों ही अपनी पढ़ाई में अव्वल रहे हैं। दोनों ने अपने पहले ही प्रयास में आईएएस जैसी कठिन परीक्षा पास की और टॉपर रहे। ट्रेनिंग के दौरान शुरू हुई मुलाकातों ने जब प्यार का रूप लिया, तो दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला किया। परिवारों की रजामंदी के बाद उन्होंने किसी आलीशान रिजॉर्ट के बजाय सरकारी दफ्तर को ही अपना शादी का स्थल चुना।
मंदिर में लेंगे सात फेरे, पर वहां भी होगी सादगी
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में अग्नि के फेरे और रीति-रिवाजों के बिना विवाह पूर्ण नहीं माना जाता। इसलिए हम जल्द ही एक अच्छा मुहूर्त देखकर मंदिर में हिंदू पद्धति से विवाह करेंगे। उन्होंने कहा कि मंदिर में होने वाला कार्यक्रम भी पूरी तरह निजी होगा। इसमें केवल परिवार के सदस्य शामिल होंगे और वहां भी कोई दिखावा या फिजूलखर्ची नहीं की जाएगी।
ये भी पढे़:-
ईशान किशन करेंगे जयपुर की मॉडल से शादी, दादा जी ने की रिश्ते की पुष्टि
16 करोड़ खर्च कर जयपुर को मिल सकते है आईपीएल के चार मैच, स्टेडियम का सुधार कार्य जोरों पर
जयपुर सहित सभी संभाग होंगे सिग्नल फ्री, सैनिकों के लिए कई नई योजना
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA