न कोई कोचिंग, न कोई शहरी माहौल, आरएएस भर्ती में अरिहंत ने पा ली ऊंची रैंक

Gyan Chand Patni | Oct 16, 2025, 14:49 IST
Share
ras n
ras n

राजस्थान के अलवर जिले के अरिहंत जैन ने गांव में रहकर बिना कोचिंग के आरएएस 2023 में 81वीं रैंक हासिल की। उनका सफलता का मंत्र था टास्क बेस्ड तैयारी और सकारात्मक सोच। पढ़ाई में निरंतरता और आत्ममंथन से उन्होंने सफलता पाई।

Jaipur. न कोई कोचिंग और न ही कोई शहरी माहौल। बस, मन में संकल्प प्रशासनिक सेवा में जाने का रहा। इसी संकल्प के साथ अरिहंत जैन ने राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) की भर्ती परीक्षा 2023 में 81वीं रैंक हासिल की है।

आरएएस भर्ती 2023 का बुधवार रात फाइनल परिणाम आया तो अरिहंत जयपुर में था। परिणाम आने के साथ ही उसके पास परिजनों और दोस्तों के बधाई के फोन आने लगे। उनकी मम्मी इंद्रा जैन ने कहा कि हमें तुम पर गर्व है। अरिहंत को भी सफलता का भरोसा था।



arihant 2
arihant 2


तैयारी टास्क बेस्ड हो

अरिहंत जैन को आरएएस भर्ती 2023 में मिली 81 वीं रैंक।अरिहंत ने 'द सूत्र' से बातचीत में कहा कि अपने स्तर पर ही आरएएस की तैयारी की थी। अधिक समय गांव में रहकर पढ़ाई की। घंटों के हिसाब से तैयारी नहीं करता था। तैयारी पूरी तरह टास्क बेस्ड थी, जो मुझे सफलता के मुकाम तक ले आई।

अरिहंत का यह दूसरा प्रयास था। इससे पहले वह 2021 की आरएएस परीक्षा में इंटरव्यू में रह गया था। हालांकि, अरिहंत ने आरएएस 2024 की मैन्स भी क्लियर कर ली है। इसमें जल्द ही इंटरव्यू होने वाला है। उनका कहना है कि वह बैटरमेंट के लिए इस इंटरव्यू में बैठेगा।

ये खबरें भी पढ़ें

जयपुर जिला कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां सत​र्क, तलाशी अभियान जारी

राजस्थान में अब स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, देररात चार दोस्तों की जलकर मौत

मम्मी-पापा गांव में ही टीचर

अरिहंत राजस्थान में अलवर जिले के परवैनी गांव के रहने वाले हैं। उनकी माता इंद्रा जैन और पिता जेनेंद्र जैन गांव में ही टीचर हैं। अरिहंत भी वर्तमान में गांव के पास रामचंद्रपुरा के स्कूल में ग्रेड 3 के टीचर हैं। उनका कहना है कि नौकरी उनके आरएएस तैयारी में बाधक नहीं बनी। छुट्टियों के दौरान वह जयपुर आ आते थे।



arihant father
arihant father


इंटरव्यू में रहा तो किया आत्ममंथन

अरिहंत जैन के मुताबिक, जब पहले प्रयास में इंटरव्यू में रह गया था तो निराश नहीं था। मम्मी-पापा ने भी कहा कि कर्म करते रहो, परिणाम अच्छा आएगा। मैं भी सफलता - असफलता से अधिक कर्म के सिद्धांत पर चलता रहा। जब आप अच्छा करते हो तो एक दिन परिणाम आपके पक्ष में आता है। अरिहंत कहते हैं कि आरएएस के पहले प्रयास में विफल होने पर सबसे पहले अपना आत्मविश्लेषण किया। उन कमियों को दूर किया, जो विफलता का कारण बनीं। विफलता को दिलो-दिमाग पर हावी होने नहीं दिया। आखिर आरएएस परीक्षा-2023 सफलता मिली गई। आरएएस परीक्षा टॉपर सतत अध्ययन को सफलता के लिए महत्वपूर्ण मानते हैं।

ये खबरें भी पढ़ें

तीन साल बाद फिर कारों की खरीद, राजस्थान के मंत्रियों को मिलेगा तोहफा

जैसलमेर बस अग्निकांड : मृ​तकों की संख्या 22 हुई, 18 शवों की पहचान, राजस्थान सरकार देगी 10-10 लाख मुआवजा

गांव में रहना सफलता में बाधा नहीं

अरिहंत का संयुक्त परिवार है। परिवार के सभी सदस्य गांव में ही रहते हैं। उनके छोटे भाई ने एमबीबीएस किया है। अरिहंत कहते हैं कि किसी कंपीटिशन में सफल होने के लिए जरूरी नहीं है कि आप शहर में ही रहो। गांव में रहकर भी आप सफल हो सकते हैं। आजकल ऑनलाइन मेटेरियल खूब है। आप इसके जरिए अपनी तैयारी कर सकते हैं। प्रयास हो कि आपके दोस्तों का ग्रुप अच्छा हो, क्योंकि थोड़ी सी नेगेटिविटी भी आपको परेशान कर सकती है।

आरपीएस अंकित और दिवाकर का मार्गदर्शन आया काम

अरिहंत ने अपनी सफलता के राज में पॉजिटिविटी को अहम माना। उनका कहना है, अच्छे दोस्त बनाएं, जो आपकी सफलता में मददगार बनें। उनके साथ डिस्कशन करो।

उन्होंने अपनी सफलता के लिए आरपीएस अंकित जैन और जिला समाज कल्याण अधिकारी दिवाकर जैन के मार्गदर्शन को भी श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने उसे बताया कि आरएएस भर्ती परीक्षा को किस तरह पास किया जा सकता है। आरएएस परीक्षा 2023 परिणाम में यह नजर भी आया।

Tags:
  • आरएएस परीक्षा-2023
  • आरएएस परीक्षा 2023 परिणाम
  • आरएएस परीक्षा टॉपर
  • अरिहंत जैन
  • अरिहंत जैन को आरएएस भर्ती 2023 में मिली 81 वीं रैंक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा