जादूगर गहलोत की नई बिसात, डोटासरा को ढाल बना पायलट पर साध रहे निशाना!

Mukesh Sharma | May 15, 2026, 10:05 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-15T095635.234
Photograph: (the sootr)

राजस्थान की राजनीति के जादूगर अशोक गहलोत ने गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ने की बात कहकर नया बवंडर खड़ा कर दिया है। सवाल यह है कि क्या यह महज मजाक है या पायलट को रोकने और आलाकमान को चुनौती देने की रणनीतिक घेराबंदी।

राजस्थान की राजनीति में पूर्व सीएम अशोक गहलोत जैसा खांटी राजनीतिज्ञ शायद ही कोई दूसरा हुआ हो। गहलोत कई बार कह चुके हैं कि राजनीति में जो दिखता है वह होता नहीं है। गहलोत की राजनीति को समझना आसान भी नहीं है। वह कई बार कह चुके हैं कि वह कोई भी बात ऐसे ही नहीं कहते, बल्कि उनकी बातों में छिपे अर्थ को समझना चाहिए।

सचिन पायलट और गहलोत की राजनीतिक प्रतिद्धंतिता किसी से छिपी नहीं है। मीडिया के सामने भले ही दोनों हाथ मिलाएं और कुछ भी कहें, लेकिन अंदरुनी सच्चाई यही है कि दोनों एक दूसरे को फूटी आंख नहीं देखना चाहते।

दिसंबर 2023 में कांग्रेस सरकार जाने के बाद और सचिन पायलट के एआईसीसी में बतौर महासचिव स्थापित होने के बाद से यह लगने लगा था कि अब राजस्थान की राजनीति में गहलोत की विदाई का समय आ गया है। लेकिन, गहलोत निरंतर सक्रिय हैं और राज्य में विपक्ष की राजनीति में छाए हुए हैं।

डोटासरा के नेतृत्व में अगला चुनाव

प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की प्रदेश कांग्रेस के दफ्तर के निर्माण के लिए कांस्टीट्यूशनल क्लब में 13 मई को एक बैठक थी। इस बैठक में अशोक गहलोत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को कहा कि डोटसरा जी अगला चुनाव आपके नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इसलिए तब तक कम से कम बिल्डिंग का एक फ्लोर तो बनवा ही दो बाकी आने वाला अध्यक्ष बना लेगा।

पायलट को रोकने की कवायद तो नहीं?

कहने को तो यह हंसी मजाक में बोली गई बात लगती है, लेकिन राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि गहलोत कभी भी कोई बात बिना किसी कारण नहीं बोलते। डोटासरा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बने जुलाई में छह साल पूरे हो जाएंगे और उनको हटना ही है।

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि आलाकमान राजस्थान का नेतृत्व सचिन पायलट को देने का मन बना चुका है। इसके लिए उन्हें अगले विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश कांग्रेस की कमान एक बार फिर से दी जानी है। लेकिन पायलट फिलहाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के इच्छुक नहीं हैं। वह चाहते हैं कि उनके किसी वफादार को यह मौका दिया जाए।

गहलोत को भी यह पता है इसलिए वह किसी भी हाल में पायलट या उनके किसी वफादार को रोकने के लिए पूरी ताकत लगा रहे हैं। फिर चाहे इसके लिए उन्हें डोटासरा पर ही दांव क्यों ना खेलना पड़े।

लेकिन डोटासरा ही क्यों?

21 मई, 2025 को राजीव गांधी की पुण्य तिथि के मौके पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में हुए कार्यक्रम में गहलोत ने एक तीर से दो निशाने साधे थे। उन्होंने कहा था डोटासरा तो 2020 की मानेसर गए विधायकों के कारण उत्पन्न हुए राजनीतिक घटनाक्रम की देन हैं।

मानेसर जाने वाले विधायकों ने प्रियंका गांधी और अहमद पटेल के साथ हुई बैठक में डोटासरा को अध्यक्ष बनाने पर कोई ऐतराज नहीं जताया था। क्यों कि पायलट पहले ही उनका नाम प्रदेश अध्यक्ष के लिए आगे कर चुके थे। अब गहलोत भी उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ने की बात बोल रहे हैं।

जो बोला जाता है वह होता नहीं

विश्लेषकों के अनुसार अशोक गहलोत की कही गई बात की कसौटी पर ही देखा जाए तो वह डोटासरा के समर्थन में नहीं हैं, बल्कि गहलोत सार्वजनिक रुप से उनके नेतृत्व में अगले चुनाव लड़ने की बात बोलकर पायलट को सतर्क कर रहे हैं।

क्योंकि कांग्रेस आलाकमान डोटासरा के संगठन की मजबूती के लिए किए गए काम से खुश है और सीधा उनके संपर्क में है। डोटासरा सामाजिक और राजनीतिक रुप से प्रभावशाली जाट समुदाय से हैं और शेखावाटी जैसे खांटी जाट बैल्ट से हैं। आलाकमान के अलावा प्रदेश के दूसरे सीनियर नेता भी उनके काम से प्रसन्न हैं।

ऐसे में गहलोत ना केवल पायलट को लेकर सतर्क हैं बल्कि अब डोटासरा को लेकर भी आशंकित दिख रहे हैं। नाम नहीं बताने की शर्त पर पायलट समर्थक नेता ने बताया कि अभी तक पायलट का पुन: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनना तय है,लेकिन यह कब होगा यह नहीं पता।

इस बार आलाकमान भी गहलोत हो या डोटासरा या अन्य कोई नेता किसी के प्रभाव में अपने फैसले को नहीं बदलने वाला। लेकिन,यह नेता पूर्व सीएम अशोक गहलोत के प्रभाव और राजनीतिक कौशल को भी जानते हैं इसलिए साथ में गहलोत को दरकिनार करने की संभावना से भी इनकार करते हैं।

ये भी पढे़:-

नीट पेपर लीक 2025: विकास के परिवार ने पेपर 25 लाख में खरीदा, पांचों भाई-बहन का सरकारी कॉलेज में हुआ सलेक्शन

NEET पेपर लीक: मास्टरमाइंड भाइयों के बेटों ने बनाई थी खरीदारों की लिस्ट, वसूले करोड़ों रुपए

राजनाथ ने किया भैरोंसिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण, कहा—राजनीति नहीं देश निर्माण के लिए किया काम

यह कोई बड़ी बात नहीं, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, NEET-UG 2026 निरस्त होने पर बोले मंत्री दिलावर

Tags:
  • सचिन पायलट
  • प्रियंका गांधी
  • गोविंद सिंह डोटासरा
  • अशोक गहलोत
  • कांग्रेस सरकार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज