निकाय चुनाव पर गहलोत बोले- भजनलाल को भला आदमी समझा था, जीत के लिए क्या-क्या नहीं किया

Saurabh Mishra | Sept 23, 2026, 17:06 IST
Share
अशोक गहलोत
अशोक गहलोत

अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव में भजनलाल सरकार पर पुलिस-प्रशासन के गलत इस्तेमाल और पार्षदों पर दबाव के आरोप लगाए। उन्होंने परिसीमन पर भी सवाल उठाए।

जयपुर. राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निकाय चुनाव को लेकर भजनलाल सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को जयपुर के सिविल लाइंस में मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि राजस्थान में निकाय चुनाव के दौरान ऐसी घटनाएं पहले कभी देखने को नहीं मिलीं।

उन्होंने निगम चुनाव में पुलिस और प्रशासन के गलत इस्तेमाल से लेकर पार्षदों पर दबाव बनाने तक के आरोप लगाए। गहलोत ने अजमेर, पाली और तिजारा के घटनाक्रम का जिक्र किया। साथ ही कहा कि अब 25 सितंबर को जयपुर, जोधपुर और कोटा में होने वाले मेयर चुनाव पर भी नजर रहेगी।

गहलोत बोले- राजस्थान में पहली बार ऐसी घटनाएं देखीं

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने आरोप लगाया कि निकाय प्रमुखों के चुनाव में पार्षदों पर दबाव बनाने के लिए पुलिस और प्रशासन का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के अंदर पहली बार राजस्थान में ऐसी हरकतें हुईं। सरकार के दबाव में कुछ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों ने चुनाव में भूमिका निभाई। इससे अधिकारियों की साख पर भी सवाल खड़े हुए। गहलोत ने इसकी तुलना दूसरे राज्यों में चुनाव के दौरान उठे विवादों से की और विपक्षी दलों से इसके खिलाफ एकजुट होने की अपील की।

' CM भजनलाल जी से ऐसी उम्मीद नहीं थी'

पूर्व मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर भी सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैंने उन्हें भला आदमी समझा था, लेकिन भजनलाल जी से ऐसी उम्मीद नहीं थी। ये भला आदमी ऐसा निकला है कि मैं सोच नहीं सकता था कि ये बर्बाद कर देंगे राजस्थान को इस प्रकार के चुनाव करवाकर। ऐसा इनकी जीत की क्या पड़ी थी भाई? कमाल है। आपने क्या-क्या नहीं किया बता दीजिये। हरियाणा पुलिस का इस्तेमाल कर लिया, यूपी पुलिस को यूज़ कर लिया। खुद ने पुलिस को भेज दिया, धमका दिया। बताइये आप। भजनलाल जी, आपसे ये उम्मीद नहीं थी।

नोटिस के जरिए कांग्रेस नेताओं को धमकाया गया: गहलोत

पूर्व सीएम ने आरोप लगाया कि कहीं पुराने मामले खोले गए तो कहीं मकान तोड़ने के नोटिस और परिवार को धमकाने जैसे तरीके अपनाए गए। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा और उत्तर प्रदेश की पुलिस तक का इस्तेमाल किया गया। हालांकि इन आरोपों को लेकर भाजपा पहले ही सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग से इनकार कर चुकी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा था कि मतदान पार्षद अपनी इच्छा से करते हैं।

गहलोत ने तिजारा विवाद का भी किया जिक्र

गहलोत ने तिजारा में हुए घटनाक्रम को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। तिजारा सभापति चुनाव से पहले कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि उसके समर्थक पार्षदों को हरियाणा में रोका गया था। मामला राजस्थान हाईकोर्ट तक पहुंचा था और मतदान का समय बढ़ाया गया था। आखिर में कांग्रेस प्रत्याशी रामावतार सैनी 18 वोट लेकर सभापति बने। हरियाणा के पंचकूला ACP रामकुमार ने पार्षदों को हिरासत में लेने में पुलिस की भूमिका से इनकार किया था।

गहलोत ने कहा कि राजस्थान में इस तरह के घटनाक्रम पहले नहीं हुए। उन्होंने अधिकारियों पर सरकार के दबाव में काम करने का आरोप भी लगाया।

परिसीमन पर भी गहलोत ने उठाए सवाल

पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत ने निकाय चुनाव से पहले हुए वार्ड परिसीमन को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वार्डों की सीमाएं BJP को फायदा पहुंचाने के हिसाब से बदली गईं। गहलोत ने कहा कि कहीं चार वार्ड को एक किया गया तो कहीं एक वार्ड को दो हिस्सों में बांट दिया गया।

राजस्थान निकाय चुनाव की अगर बात करें तो कुल 10244 वार्ड सीटों में से भाजपा ने 4182 और कांग्रेस ने 3619 वार्ड जीते। निर्दलीयों के खाते में 2273 सीटें गईं। वहीं, 303 निकायों में भाजपा ने 200 और कांग्रेस ने 94 प्रमुख पद जीते।

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी में सतीश पूनिया का कद लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी बनाया गया था, लेकिन अब उनकी जिम्मेदारी एक बार फिर बढ़ा दी गई है। पार्टी ने उन्हें जम्मू-कश्मीर का प्रभारी नियुक्त किया है।

यह खबरें भी पढ़ें...

अशोक गहलोत का भाजपा पर आरोप, बोले- पुलिस के जरिए पार्षदों को डराया-धमकाया जा रहा

गहलोत का हमला- भजनलाल जी, आपका नाम लोकतंत्र की हत्या करने वाले CM के रूप में दर्ज हुआ

जोधपुर निगम चुनाव: 51 के जादुई आंकड़े की रसाकशी में पार्षद का अपहरण, FIR से गरमाई सियासत

राजस्थान में ट्रेनों के नहीं होंगे एक्सीडेंट, रेलवे ने किया सफल ट्रायल



Tags:
  • राजस्थान
  • अशोक गहलोत
  • भजनलाल शर्मा
  • निकाय चुनाव
  • निगम चुनाव
CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर

By Jyoti Mahender Bhardwaj

CET 2026 New Update: राजस्थान में CET को लेकर बड़ा बदलाव, लाखों युवाओं पर पड़ेगा सीधा असर
चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल

By Jageshwar prasad

चित्तौड़गढ़: पुलिस की एंटी थेफ्ट टीम से इनामी बदमाश को छुड़ा ले गए साथी, वारदात में दो कांस्टेबल घायल
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक

By Umeshwari Baghel

खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय की VC पर सोशल मीडिया पोस्ट से विवाद, यूनिवर्सिटी ने आरोपों को बताया भ्रामक
त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे

By Manya Jain

त्योहार से पहले नहीं हटेंगी स्ट्रीट वेंडर्स की दुकानें, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग बनेगा ढाल, जानें कैसे
रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान

By Ashish Bhardwaj

रूस ने यूक्रेन में भारतीय कारोबारी की दवा फैक्ट्री पर किया ड्रोन हमला, 400 करोड़ का नुकसान
विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार

By Arun Tiwari

विधायकों के आलीशान 4 बीएचके फ्लैट का नक्शा तैयार, भूपेश बघेल की योजना को अब मिलेगा आकार
RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?

By Jageshwar prasad

RBSE ने लिया बड़ा फैसला, अब साल में दो बार होगी दसवीं की परीक्षा, जानें क्या किया गया है बदलाव?