राघव चड्ढा पर बोले गहलोत- पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाओ, फिर भाजपा में आते ही केस खत्म

Mukesh Sharma | Apr 24, 2026, 19:35 IST
Share
gehlot-calls-bangladesh-atrocities-against-hindus-a-blot-on-humanity-2026-01-07
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राघव चड्ढा सहित 7 आप सांसदों के भाजपा में शामिल होने में तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीति यह हो गई है कि पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाओ, फिर पार्टी में आते ही केस खत्म कर दो।

News In Short

  • राघव चडढा मामले पर बोले अशोक गहलोत, देश में लोकतंत्र की हो रही हत्या।
  • गहलोत ने भाजपा पर वाशिंग मशीन की राजनीति करने का लगाया आरोप।
  • पूर्व सीएम ने कहा, भाजपा के कारण ही हमें रहना पड़ा था 34 दिन होटल में।
  • गहलोत ने मानेसर की भी याद दिलाई और पायलट का भी लिया नाम।

News In Detail

Jaipur: राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने राघव चड्ढा सहित 7 आप सांसदों के भाजपा में शामिल होने को लोकतंत्र की हत्या बताया है। उन्होंने कहा कि सभी ऐजेंसियां भाजपा के काबू में है। भाजपा इनके जरिए दबाव बनाकर व दुरुपयोग करके व्यवस्थित रुप से लोकतंत्र को खत्म कर रही है।

गहलोत ने कहा कि आम आदमी पार्टी के सांसद अशोक मित्तल पर ईडी के छापे मारे गए। राघव चड्ढा को भी पहले परेशान किया था और बाकी लोगों के नाम एक्साईज पॉलिसी केस में डाल रखे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा एक वाशिंग मशीन की तरह काम कर रही है। जहां विपक्ष के नेताओं पर पहले भ्रष्टाचार के आरोप लगाए जाते हैं और भाजपा में शामिल होते ही उनके सभी केस खत्म कर दिए जाते हैं।

कुछ किया नहीं हिंदुत्व के लिए सिवाय

गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी और अमित शाह को भ्रम है, अब उनका भ्रम टूटेगा। पूरे मुल्क में लोग समझ गए हैं। ये हिंदुत्व के नाम पर राजनीति करते हैं। हिंदुत्व को मजबूत करने का क्या काम किया, खाली भड़काने के अलावा क्या किया ? अब देखिए ये घटना हुई है, कम घटना है क्या? अब वॉशिंग मशीन लगी हुई है, सब बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। किसी के खिलाफ कोई केस रहेगा ही नहीं।

यह नहीं आएंगे अपनी हरकतों से बाज

गहलोत ने कहा कि बीजेपी वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आएंगे। ये देश में लगातार डेमोक्रेसी की हत्या कर रहे हैं। सबके सामने डेमोक्रेसी कमजोर हो रही है, ये मानना पड़ेगा। सब एजेंसियां इनके काबू में हैं। वो मित्तल, जो मेंबर ऑफ पार्लियामेंट हैं, उनके छापे पड़े अभी। पहले राघव चड्ढा को इतना तंग किया बीजेपी ने। बाकी भी जो इनके हैं, जिनके नाम आप ले रहे हो, इन सबके नाम इन्होंने डाल रखे थे, वो लिकर वाले मामले में। तो ये इनकी पॉलिसी है, ये बड़े खुश हो रहे होंगे, पर देश पूरा देख रहा है कि क्या हो रहा है। गहलोत ने भाजपा पर अन्य राज्यों में भी तोड़फोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, कांग्रेस के लोगों को तोड़ा इन्होंने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश में, यहां भी कमी नहीं रखी।

फिर मानेसर पर बोले गहलोत

उन्होंने कहा कि ये बार-बार सीएम भजनलाल और मंत्री मदन दिलावर हमारे ऊपर बोलते हैं। वो चाहते हैं कि मैं सचिन पायलट का नाम लूं कि लोग मानेसर गए थे, ताकि लड़ाइयां शुरू हों। मैं इनको दोष देता हूं। तुमने हॉर्स-ट्रेडिंग कितने लोगों के साथ की, बताओ? आपने राजस्थान वालों को छोड़ा क्या? हम तो एकजुट हैं। 34 दिन होटल में रहे हम लोग, इनके कुकर्मों से, कुकृत्यों से, बीजेपी के नेता लोगों की वजह से।

जनता सब देख रही

गहलोत ने कहा कि जनता सब देख रही है। ठीक है, चुनाव हम लोग कामयाब नहीं हो पाए, लेकिन झूठे आरोप लगाए गए। 5 लाख-25 लाख वाला भी। चुनाव जीतना अलग बात है, पर जो तमाशा हो रहा है, वो हर जगह दिख रहा है। वेस्ट बंगाल में क्या हो रहा है, सब देख रहे हैं। अगर नई पीढ़ी और देशवासी नहीं संभले, तो सबको भुगतना पड़ेगा।

रिकार्ड वोटिंग क्यों हुई 4 को पता चलेगा

पश्चिम बंगाल चुनाव पर पूर्व सीएम ने कहा कि हाई कोर्ट ने क्या कहा वहां कि आपने ये क्या लगा रखा है? आपने बाइक पर बैन लगा दिया, इनको लताड़ रहा है हाईकोर्ट भी तो समझ नहीं आ रही इलेक्शन कमीशन के कि आप क्या कह रहे हैं। रिकॉर्ड वोटिंग तो देखो पता पड़ेगा कि किन कारणों से हुई है तो चार तारीख को मालूम पड़ेगा। पर जो सामने दिख रहा है अगर इस प्रकार की दादागिरी से, गुंडागर्दी से, SIR के माध्यम से वोट काट करके अगर खेल खेला गया है, सामने आ जाएगा। चार तारीख इंतजार करना पड़ेगा।

विधानसभा को धमकी पर बोले गहलोत

राजस्थान विधानसभा को एक बार फिर उड़ाने की धमकी मिलने पर गहलोत ने कहा कि यह मैं कई बार कह चुका हूं। समझ में आ नहीं रहा इनके, मुख्यमंत्री जी कोई एक पार्टी के नहीं होते हैं। हम सबके मुख्यमंत्री हैं। उनको उड़ाने की धमकी दे दी। हाईकोर्ट को दे दी, कलेक्ट्रेट हैं, वहां दे दी गई और असेंबली में दूसरी बार आ गई है धमकी। अभी तक पकड़े नहीं गए छह महीने में तो क्या ये राज कर रहे हैं। शासन नाम की या राज नाम की चीज है क्या राजस्थान के अंदर? ये चिंता होनी चाहिए सबको। पता नहीं ये लोग क्यों क्यों नहीं पकड़ पा रहे उनको। आजकल तो हाईटेक का जमाना है। समझ के परे है यह। बहुत दुखद बात है कि धमकी मिलना ही और मुख्यमंत्री खुद को इससे बड़ा अनफॉर्चूनेट बात क्या होगी?

मेवाड़ को भी मजबूत करना है

नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मेवाड़ पर फोकस करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे राजस्थान को ही कर रहे हैं। मेवाड़, मारवाड़, उत्तर, पश्चिम, पूर्व सब जगह सबका ध्यान है। अच्छा है फोकस करेंगे, नुकसान नहीं है। मारवाड़ भी करना चाहिए, वो भी कमजोर हुआ है। हमें स्वीकार करना चाहिए। मारवाड़ में फोकस करना चाहिए। मेवाड़ में भी करना चाहिए। बाकी जो एरिया है जहां जहां हमारा वीक प्वाइंट है, सब जगह फोकस करने का अवसर है।

ये भी पढे़:-

गहलोत ने पीसीआई को भेजा जवाब, पत्रकार झालानी को हिरासत में लेने का है मामला

जयपाल हत्याकांड में कोर्ट का फैसला, पूर्व विधायक के भाई सहित 9 दोषी करार, 2 आरोपी बरी

ईरानी घेराबंदी में फंसा राजस्थान का लाल, होर्मुज में जहाज हुआ जब्त, वीडियो संदेश में सुनाई गोलियों की अवाज

बरसों से चल रहे ड्यूटी से गायब, अब सरकार करेगी 697 गायब डॉक्टरों के खिलाफ लेगी एक्शन

Tags:
  • सचिन पायलट
  • राजस्थान विधानसभा
  • नरेंद्र मोदी
  • अमित शाह
  • सीएम भजनलाल
  • अशोक गहलोत
  • राघव चड्ढा
  • मदन दिलावर
  • पश्चिम बंगाल चुनाव
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा