बरसों से चल रहे थे ड्यूटी से गायब, अब सरकार लेगी 697 गायब डॉक्टरों के खिलाफ एक्शन
Mukesh Sharma | Apr 24, 2026, 18:41 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में 22 साल से ड्यूटी से गायब एक डॉक्टर सहित 697 डॉक्टरों को लेकर सरकार अब हरकत में आई है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य निदेशालय ने सभी सीएमएचओ से गायब डॉक्टरों की लिस्ट भेजकर 5 दिन में सख्त एक्शन करने को कहा है।
News In Short
- राजस्थान में 697 डॉक्टर बरसों से चल रहे ड्यूटी से नदारद।
- कोई 2004 से लापता तो कोई पीजी के बाद लौटा ही नहीं।
- चिकित्सा विभाग ने 5 दिन में मांगी ऐसे डॉक्टरों की रिपोर्ट।
- स्पेशलिस्ट बनकर हुए रफूचक्कर, अब बॉन्ड राशि वसूलने की तैयारी।
- नौकरी खत्म करने की तैयारी, सीसीए नियमों के तहत होगी कार्रवाई।
News In Detail
विभागीय लापरवाही का हाल यह है कि एक डॉक्टर 22 साल से ड्यूटी से गायब है। विभाग अब कार्रवाई शुरु करने के निर्देश दे रहा है। निदेशालय ने सभी सीएमएचओ को उनके जिले के ड्यूटी से गायब डॉक्टरों की लिस्ट भेजकर पांच दिन में कड़ा एक्शन लेने को कहा है।
अधिकांश डॉक्टर तबादले, पदस्थापन या पीजी पूरी करने के बाद कार्यभार ग्रहण ना कर लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे हैं। विभाग ने अब इसे उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और राजकार्य के प्रति गंभीर लापरवाही माना है।
सरकार और जनता दोनों का हो रहा है नुकसान
जनता के पैसे से डॉक्टर बनकर ड्यूटी से गायब रहने वालों के विरुद्ध 20-22 साल तक कोई कार्रवाई नहीं करना सरकार की घोर लापरवाही और प्रशासनिक विफलता है। दूसरी ओर, सरकार को डॉक्टरों की कमी से जूझना पड़ रहा है।
2004 से लेकर 2023 तक के डॉक्टर तक गायब
राजस्थान सरकार में महत्वपूर्ण पद पर काम कर रहे एक डॉक्टर का कहना है कि अधिकांश डॉक्टर तबादले या पोस्टिंग से असंतुष्ट होकर सरकारी नौकरी छोड़कर निजी क्षेत्र में प्रैक्टिस करने चले जाते हैं। वहीं कुछ डॉक्टर अपने स्वयं के अस्पताल या नर्सिंग होम शुरु कर लेते हैं।
अब पांच दिन में कार्रवाई के निर्देश
अनुशासनात्मक कार्रवाई:- एक वर्ष से अधिक समय से अनुपस्थित डॉक्टरों के खिलाफ सीसीए (CCA) नियमों के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई के प्रस्ताव 5 दिन के भीतर भेजे जाएं।
सेवा समाप्ति की चेतावनी:- जिन डॉक्टरों को पहले नोटिस दिया जा चुका है और उन्होंने जवाब नहीं दिया, उनकी सेवा समाप्ति (Termination) की प्रक्रिया शुरू की जाए।
बॉण्ड राशि की वसूली: सेवारत कोटे से पीजी करने के बाद गायब रहने वाले डॉक्टरों से बन्ध-पत्र (Bond) राशि की वसूली की जाए।
ये भी पढे़:-
IAS आरती डोगरा को 24 घंटे में मिली राहत, ACB जांच के आदेश पर लगी रोक
12 दिन में दूसरी बार मिली धमकी, मेल में लिखा - राजीव गांधी हत्याकांड की तरह उड़ा देंगे विधानसभा
वाइस चांसलर की गाड़ी का घेराव, छात्र बोले- मैडम, आप तो ये RSS वाली ड्रेस ही ले लो!
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj