एएसआई रिश्वत मामला : पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी थी 40 हजार की रिश्वत, एसीबी ने किया गिरफ्तार

Gyan Chand Patni | Published:
Share
asi
asi

राजस्थान के भरतपुर में एसीबी ने भुसावर थाने के एएसआई उदय सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी ने पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर रिश्वत मांगने का अजीब तरीका अपनाया।

राजस्थान के भरतपुर में भुसावर थाने में तैनात एएसआई उदय सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आरोपी ने रिश्वत मांगने का तरीका भी बेहद असामान्य अपनाया। पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर पीड़ित को संकेत दिया।

भूमि विवाद में रिश्वत की मांग

एसीबी एएसपी अमित सिंह ने बताया कि दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था। इस मामले में एसडीएम की रिपोर्ट के लिए एएसआई उदय सिंह ने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी। शुरुआत में वह 60 हजार रुपए की मांग कर रहा था, जिसे घटाकर 50 हजार और अंत में 40 हजार रुपए पर सौदा तय हुआ।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही

राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट

भरतपुर के भुसावर थाने का एएसआई गिरफ्तार

पीड़ित ने झामरी गांव में एएसआई को रिश्वत की राशि दी, लेकिन एसीबी टीम को देख आरोपी बाइक से भागने की कोशिश करने लगा। टीम ने उसका पीछा कर लुधावई टोल प्लाजा के पास उसे गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 40 हजार रुपए की राशि बरामद कर ली गई।

पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी थी रिश्वत प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि एएसआई ने रिश्वत की मांग पेड़ के पत्ते पर लिखकर की। यह तरीका उसने इसलिए अपनाया था ताकि बातचीत रिकॉर्ड न हो और कोई ठोस सबूत न बचे। पीड़ित ने इस मामले की जानकारी एसीबी को दी, जिसके बाद जाल बिछाकर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

सख्ती करनी होगी

एसीबी अधिकारियों ने बताया कि एएसआई उदय सिंह के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई जारी है और जांच में सभी पहलुओं का ध्यान रखा जा रहा है।

यह वाकई चिंताजनक है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार के मामलों में लगातार एसीबी की कार्रवाईहो रही है। इसके बावजूद रिश्वत मांगने के मामले सामने आ रहे हैं। भ्रष्टाचार को लेकर पुलिस विभाग तो काफी बदनाम है। सरकार को थोड़ी सख्ती करनी होगी और पुलिस विभाग से भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को बाहर करना होगा।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान की भजनलाल सरकार पर भड़के नरेश मीणा, बोले-मुझे फिर से जेल भेजने की तैयारी हो रही

राजस्थान में 23 डिप्टी जेलर बन गए अब जेलर : पहली बार 7 महिला अधिकारी हुईं प्रमोट

FAQ

  1. 1. एएसआई उदय सिंह को क्यों गिरफ्तार किया गया?
    एएसआई उदय सिंह को 40 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
  2. 2. एएसआई ने रिश्वत कैसे मांगी?
    अनोखे तरीके से एएसआई ने पेड़ के पत्ते पर राशि लिखकर पीड़ित को संकेत दिया।
  3. 3. गिरफ्तारी कहां हुई और कैसे हुई?
    एसीबी टीम ने लुधावई टोल प्लाजा के पास एएसआई को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
  4. 4. एसीबी ने आगे क्या कार्रवाई की?
    एसीबी ने एएसआई के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।



Tags:
  • राजस्थान
  • एसीबी
  • एसीबी की कार्रवाई
  • पेड़ के पत्ते पर लिखकर मांगी थी रिश्वत
  • भरतपुर के भुसावर थाने का एएसआई गिरफ्तार
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर