रिश्वत नहीं ली फिर भी फंसे SDM, ACB ने सत्यापन के बाद दर्ज किया केस

Jageshwar prasad | Updated:
Share
बारां के अंता SDM पर ACB केस दर्ज
बारां के अंता SDM पर ACB केस दर्ज

बारां जिले के अंता के SDM हवाई सिंह यादव के खिलाफ ACB ने रिश्वत मांगने का केस दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से दो जमीनों के काम के बदले 5.50 लाख रुपए की घूस मांगी थी।

क्या है पूरा मामला

  • बारां के अंता SDM पर ACB केस दर्ज।
  • 5.50 लाख की रिश्वत मांगने का आरोप।
  • प्रॉपर्टी डीलर से मांगी थी घूस।
  • ट्रैप की भनक लगते ही नहीं लिए रुपए।
  • ACB ने धारा 7 में दर्ज किया मुकदमा।
बारां जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। अंता के उपखंड अधिकारी (SDM) हवाई सिंह यादव के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रिश्वत मांगने का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी SDM ने प्रॉपर्टी डीलर से 5.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी।

पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर ने ACB को शिकायत दी थी। बताया कि उसकी दो प्लानिंग की जमीनें हैं। पहली जमीन पर पूर्व SDM ने आपत्ति लगा रखी थी। उसे हटाने के बदले SDM हवाई सिंह यादव ने 5 लाख रुपए मांगे। दूसरी जमीन के एग्रीमेंट पर स्टे लगा था। उसे हटाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की। कुल मिलाकर 5.50 लाख रुपए की डिमांड थी।

ACB ने किया सत्यापन

शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन में एग्रीमेंट पर लगे स्टे को हटाने के एवज में 50 हजार रुपए मांगने की पुष्टि हुई।

पीड़ित ने रकम कम करने की बात कही तो SDM 45 हजार रुपए लेने को तैयार हो गया। SDM ने कहा कि रुपए उसके कथित दलाल को दे देना।

ट्रैप की भनक लग गई

ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। लेकिन SDM को इसकी भनक लग गई। उसने रुपए लेने से इनकार कर दिया।

हालांकि सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगने की बात पुख्ता हो चुकी थी। इसलिए ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत रिश्वत मांगने का केस दर्ज कर लिया है। अब मामले की जांच ACB बारां के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक करेंगे।

रिश्वत नहीं लेने पर भी केस कैसे?

ACB के नियम के अनुसार, अगर सत्यापन में रिश्वत मांगना साबित हो जाए तो बिना रकम लिए भी केस दर्ज हो सकता है। इस केस में भी 50 हजार से 45 हजार पर सौदा तय होने की रिकॉर्डिंग ACB के पास है।

ये भी पढ़ें:-

घूस की पहली किस्त ली ,दूसरी लेते ACB ने फूड सेफ्टी ऑफिसर को पकड़ा

8 साल, 2 अफसर, ACB से अरेस्ट के बाद भी देवस्थान में वही म्यूजिकल चेयर

कृषि विभाग में ACB कार्रवाई पर किरोड़ी का बड़ा दांव, खुद मांगी CBI जांच

कलेक्ट्रेट मे ACB की बड़ी कार्रवाई, पीए को 1 लाख की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Tags:
  • भ्रष्टाचार
  • भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो
  • acb
  • रिश्वत मांगने का आरोप
  • SDM
  • बारां
अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था

By Ramanand Tiwari

अनुशासनहीनता पर हटाए गए थे अभय चौधरी, अब उन्हें ही बना दिया अनुशासन समिति का सदस्य, हेमंत खंडेलवाल बोले- मुझे नहीं पता था
दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण

By Jageshwar Prasad

दो बार रहीं जिला प्रमुख, अब वार्ड चुनाव में मिली शिकस्त; सुशील पलाड़ा की हार से बदले अजमेर की सियासत के समीकरण
MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद

By Amresh Kushwaha

MP में नए साल पर 13 जिलों के कलेक्टरों का होगा प्रमोशन! रुचिका चौहान बनेंगी सचिव, 12 को अपर सचिव पद
उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार

By Jageshwar Prasad

उदयपुर CMHO में टेंडर गड़बड़ी का मामला: 16 सितंबर से चल रही एसीबी की प्राथमिक जांच अब तक अधूरी, रिपोर्ट का इंतजार
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार

By Sanjay Gupta

मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा टली, 7.50 लाख उम्मीदवारों को अब करना होगा इतना इंतजार
डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री

By Amresh Kushwaha

डीजीपी कैलाश मकवाना को मिल सकता है 3 महीने का एक्सटेंशन! बढ़ा कार्यकाल तो वरुण कपूर रेस से होंगे बाहर, पंकज श्रीवास्तव की होगी एंट्री
अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद

By Jyoti Mahender Bhardwaj

अजमेर के प्रॉपर्टी कारोबारी को गैंगस्टर के नाम से धमकी, 12 करोड़ के लेनदेन का विवाद