जयपुर में शुरू हुई भारत टैक्सी, 15% तक मिलेगी सस्ती
Ashish Bhardwaj | Jul 25, 2026, 19:54 IST
जयपुर में शुरू हुई भारत टैक्सी
जयपुर में राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने भारत टैक्सी का आधिकारिक शुभारंभ किया। कंपनी का दावा है कि यह ओला-उबर से सस्ती होगी और सर्ज प्राइसिंग नहीं लगेगी। ड्राइवरों की कमाई बढ़ने का भी दावा है।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल ने भारत टैक्सी लॉन्च की।
- भारत टैक्सी ओला-उबर से 10-15% सस्ती राइड का दावा।
- पीक ऑवर में नहीं लगेगी सर्ज प्राइसिंग।
- ड्राइवरों को 20% तक ज्यादा कमाई का दावा।
- भारत टैक्सी को सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म के रूप में पेश किया गया।
#Live:- भारत टैक्सी का शुभारम्भ समारोह, जयपुरhttps://t.co/GxhME5dTTe
— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) July 25, 2026
हरी झंडी दिखाकर हुआ शुभारंभ
इस मौके पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल और सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम दक समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
11 किमी पर 25 रुपए तक का फायदा
कंपनी का दावा है कि यह देश का सबसे बड़ा सहकारी मोबिलिटी प्लेटफॉर्म है। इसके तहत ड्राइवरों को सिर्फ सर्विस प्रोवाइडर नहीं, बल्कि प्लेटफॉर्म का भागीदार भी बनाया जाएगा।
ड्राइवर बोले, 20% बढ़ी कमाई
राजेश के अनुसार जब भारत टैक्सी लॉन्च हुई थी, तो उन्होंने एक बार इसे ट्राई करने का फैसला किया। उन्हें इसमें रेट भी अच्छी लगी।
उन्होंने बताया कि ओला-उबर जैसी कंपनियां उन्हें पार्टनर बताती थीं, लेकिन कई तरह का कमीशन काट लेती थीं। इस वजह से सही से कमाई नहीं हो पाती थी। भारत टैक्सी में उन्हें सारथी बताया गया है।
राजेश के मुताबिक शहर के अंदर उन्हें अच्छी राइड मिल रही है, हालांकि आउटर एरिया में अभी कुछ दिक्कत आ रही है। उनका कहना है कि अन्य कंपनियों की तुलना में उन्हें अब करीब 20 प्रतिशत ज्यादा कमाई हो रही है और रोजाना उनकी 10 से 12 राइड हो जाती हैं।
ये खबर भी पढे़:-
सरकार का बड़ा फैसला, यूनिवर्सिटी नियमों में मिली ढील
पहली बार एक साथ निकाय और पंचायत चुनाव, क्या सरकार वन स्टेट-वन इलेक्शन की राह पर?
मंत्रीजी को मिला पर्सनल स्टाफ, भारी-भरकम तोप की तलाश, अरावली की आस
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj