बाप-बेटे को 6 साल के लिए कांग्रेस से किया निलंबित, जिलाध्यक्ष से मारपीट का है मामला

Ashish Bhardwaj | Sept 03, 2026, 10:32 IST
Share
भाजपा टिकट
भाजपा टिकट

राजस्थान के बीकानेर में कांग्रेस नेता मदन गोपाल मेघवाल की मारपीट मामले में पार्टी ने दीपक और मोहित अरोड़ा को 6 साल के लिए निलंबित किया। महिला नेता की भूमिका भी जांच में है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • मारपीट कांड में कांग्रेस का एक्शन, दीपक और मोहित अरोड़ा 6 साल के लिए निलंबित।
  • कांग्रेस जिलाध्यक्ष मेघवाल से मारपीट का वीडियो वायरल, 5 सेकंड में 17 थप्पड़।
  • टिकट विवाद में बढ़ा बवाल, पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार।
  • महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका की भी जांच शुरू।
  • नगर निगम चुनाव से पहले बीकानेर कांग्रेस में अंदरूनी कलह उजागर।
बीकानेर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल के साथ हुई मारपीट के मामले में राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सख्त कदम उठाया है। पार्टी ने पूर्व पार्षद दीपक अरोड़ा और मोहित अरोड़ा को प्राथमिक सदस्यता से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया है।

यह आदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने जारी किया। आदेश में साफ कहा गया कि वार्ड नंबर 50 के प्रत्याशी कार्यालय के उद्घाटन के दौरान इन दोनों और अन्य लोगों ने मेघवाल के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया।

5 सेकंड में 17 थप्पड़

बीकानेर नगर निगम चुनाव में टिकट और सिंबल को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को सड़क पर आ गया। वार्ड 50 में कांग्रेस प्रत्याशी नवरतन डागा के कार्यालय उद्घाटन के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने मेघवाल के साथ मारपीट की।

पांच से सात युवकों ने मेघवाल को महज 5 सेकंड में 17 थप्पड़ जड़ दिए। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान कार्यकर्ता "टिकट चोर" के नारे भी लगा रहे थे।

घटना से कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री बी.डी. कल्ला भी मौके पर पहुंचे। घटना के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गए।

मेघवाल का दावा, "अंकल कहकर बुलाया"

मदन गोपाल मेघवाल के अनुसार दीपक अरोड़ा के बेटे मोहित ने ही मारपीट की शुरुआत की। आरोपी ने उन्हें "अंकल" कहकर एक तरफ बुलाया और फिर हमला कर दिया।

मेघवाल ने बताया कि इस दौरान उनका कुर्ता तक फाड़ दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि आरोपी युवक खुद वार्ड नंबर 50 से कांग्रेस टिकट का दावेदार था। एक दिन पहले ही उसने पार्टी प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही थी।

पुलिस ने चार आरोपी गिरफ्तार किए

जेएनवीसी थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि मेघवाल की रिपोर्ट पर मोहित अरोड़ा पुत्र दीपक अरोड़ा और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें सैटेलाइट अस्पताल क्षेत्र निवासी सनी (26) पुत्र धर्मेंद्र वाल्मीकि, सर्वोदय बस्ती निवासी सोनू (19) पुत्र सुनील तेली खोखर, चुंगी चौकी निवासी अरुण पुत्र संतोष वाल्मीकि और मोहम्मद आजाद (26) पुत्र उज्जैन साफी शामिल हैं।

महिला नेता की भूमिका भी जांच में

इस पूरे मामले में अब बीकानेर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़ की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देश पर उनकी भूमिका की जांच शुरू की गई है।

संगठन महामंत्री ललित तूनवाल ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह को पत्र लिखकर दो दिन में जांच रिपोर्ट मांगी है। मेघवाल ने अपनी शिकायत में राठौड़ पर भी इस घटना में शामिल होने का आरोप लगाया था। अभी यह आरोप जांच के दायरे में है और साबित नहीं हुआ है।

बड़े नेताओं ने की सख्त कार्रवाई की मांग

इस घटना ने कांग्रेस की अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग प्रशासन से की है।

पार्टी ने इस पूरे घटनाक्रम को अनुशासनहीनता की गंभीर श्रेणी में रखा है। जिलाध्यक्ष के साथ हुए इस व्यवहार को पार्टी ने बेहद गंभीरता से लिया है।

सिंबल विवाद बना असली वजह

जानकारी के अनुसार नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों को सिंबल जारी करने को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। कुछ कार्यकर्ताओं का आरोप है कि प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी ने जिन प्रत्याशियों के नाम तय कर सिंबल जारी किए थे, बाद में उनमें फेरबदल कर दिया गया।

इसी नाराजगी ने वार्ड 50 में टिकट को लेकर तनाव बढ़ाया। यह तनाव आखिरकार बुधवार को मारपीट की घटना में बदल गया।

ये खबर भी पढे़:-

स्वरा का विरोध: लक्ष्मी तंवर बोलीं- क्षत्राणियों के बलिदान पर बोलने का हक नहीं

राजस्थान हाईकोर्ट विवाद, एसीजे एसपी शर्मा ने आरोपों को नकारा, वकीलों की हड़ताल जारी

जयपुर में 6.80 करोड़ का 'बॉस स्कैम': 4 गिरफ्तार, पुलिस ने कराए 3.50 करोड़ होल्ड

पर्यटन स्थलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, 30 सितंबर तक होगा प्रदेशभर में सिक्योरिटी ऑडिट

Tags:
  • जिलाध्यक्ष
  • गिरफ्तार
  • बीकानेर
  • राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा

By Jageshwar prasad

3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर

By Jageshwar prasad

जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा

By Saurabh Mishra

टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला

By Manya Jain

इंदौर में दादा ने किया मोलेस्ट, तो पोती ने बैट से हमला कर ले ली जान, जानें क्या है पूरा मामला
छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में लाइब्रेरी से घर लौट रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरे और शरीर का ऊपरी हिस्सा झुलसा, आरोपी फरार
एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC

By Sandeep Kumar

एमपी कृषि विभाग में 3357 कर्मचारियों का प्रमोशन, CM मोहन यादव बोले-अब हर साल होगी DPC
राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज

By Atul Dwivedi

राहुल गांधी का अगला पड़ाव भोपाल होगा? वेटिंग शिक्षक के आंदोलन पर चिट्ठी लिखने के बाद दौरे की चर्चा तेज